---Advertisement---

‘हारेंगे तो टालेंगे!’ UP Bypolls की तारीख में बदलाव क्या BJP की चाल? जानें Akhilesh Yadav ने क्यों साधा निशाना?

UP Bypolls 2024: चुनाव आयोग ने यूपी विधानसभा उपचुनाव (UP Bypolls 2024) की तारीख में बदलाव किया है। इसके तहत अब 13 नवंबर के बजाय 20 नंवबर को मतदान होगा। उपचुनाव की तारीख में बदलाव के बाद सपा मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 4, 2024 4:34 अपराह्न | Updated: नवम्बर 4, 2024 5:05 अपराह्न

UP Bypolls 2024
Follow Us
---Advertisement---

UP Bypolls 2024: चुनाव आयोग ने यूपी विधानसभा उपचुनाव (UP Bypolls 2024) की तारीख में बदलाव किया है। इसके तहत अब 13 नवंबर के बजाय 20 नंवबर को मतदान होगा। उपचुनाव की तारीख में बदलाव के बाद सपा मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश यादव ने सत्तारुढ़ दल भाजपा (BJP) पर निशाना साधते हुए लिखा है कि “ये भाजपा की पुरानी चाल है, हारेंगे तो टालेंगे।” अखिलेश यादव द्वारा दी गई इस प्रतिक्रिया को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

UP Bypolls 2024- Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना

पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विधानसभा उपचुनाव (UP Bypolls 2024) शेड्यूल में बदलाव जारी होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश यादव के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे! पहले मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला, अब बाकी सीटों के उपचुनाव की तारीख, भाजपा इतनी कमजोर कभी न थी। दरअसल बात ये है कि उप्र में ‘महा-बेरोजगारी’ की वजह से जो लोग पूरे देश में काम-रोज़गार के लिए जाते हैं। वो दिवाली और छठ की छुट्टी लेकर उप्र आए हुए हैं, और उपचुनाव (UP Bypolls 2024) में भाजपा को हराने के लिए वोट डालने वाले थे। जैसे ही भाजपा को इसकी भनक लगी, उसने उपचुनावों को आगे खिसका दिया, जिससे लोगों की छुट्टी खत्म हो जाए और वो बिना वोट डाले ही वापस चले जाएं। ये भाजपा की पुरानी चाल है, हारेंगे तो टालेंगे।”

UP Bypolls 2024- Dimple Yadav ने बताई बदलाव की वजह!

मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने यूपी विधानसभा उपचुनाव की तारीख में बदलाव की वजह बताई है। उन्होंने कहा है कि “ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सपा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सपा यूपी के साथ में महाराष्ट्र में भी अच्छा चुनाव लड़ रही है।”

UP Bypolls की तारीख में बदलाव क्या BJP की चाल?

सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी विधानसभा उपचुनाव की तारीख में बदलाव को बीजेपी की चाल बताया है। हालांकि, इसे राजनीतिक बयानबाजी और तंज के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक विभिन्न राजनीतिक दलों (BJP, INC, BSP, RLD) मतदान की तारीखों को पुनर्निधारित करने का अनुरोध किया था। इन्हीं मांगों को देखते हुए मतदान की तारीख 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर कर दी गई है।

सपा मुखिया ने क्यों साधा निशाना?

यूपी में सपा मुख्य विपक्षी दल के रूप में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। यही वजह है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव या पार्टी के अन्य नेता सत्तारुढ़ दल BJP को घेरने को एक भी मौका नहीं छोड़ते। इससे पहले भी जब चुनाव आयोग ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीख नहीं घोषित की थी तब भी अखिलेश यादव ने भाजपा पर ही निशाना साधा था।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026