---Advertisement---

Viral Video: दबंग या…! मामूली सी रोड रेज की घटना पर लड़के ने निकाली बीच रास्ते में गन, चलते ही खौफ में आए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर गाजियाबाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़का फिल्मी अंदाज में गन लहराते हुए चला रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 5, 2024 3:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज कल लोग इतने ज्यादा बेखौफ हो चुके हैं कि, उन्हें जरा भी पुलिस का खौफ नहीं रहा है। ऐसे लोगों को जब भी मौका मिलता है घटना को अंजाम दे देते हैं। अपराधिक मानसिकता रखने वाले लोगों के अकसर वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखकर सवाल भी उठते हैं और कार्रवाई भी होती है लेकिन, फिर भी लोग नहीं मानते हैं। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक लड़का मामूली सी लड़ाई में गन निकालकर लहराते हुए नजर आ रहा है , इतना ही नहीं वह चला भी देता है। ये वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताया जा रहा है।

बेखौफ होकर लड़के ने चलाई बंदूक

इस Viral Video को Lavely Bakshi नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, “देखिए एक दबंग लड़के ने फिल्मी स्टाइल में पिस्टल लेकर चलाई गोली घटना गाज़ियाबाद शालीमार गार्डन की है बताया जा रहा है, रोडरेज के मामूली विवाद के बाद पिता व बेटे को पीटा फिर उसके बाद आरोपी के बाइक सवार साथी ने उसे पिस्टल लाकर दी,और फायरिंग कर दी अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक जगह पर काफी भीड़ मौजूद है और चिल्लाने की आवाज आ रही है। तभी बाहर से एक लड़का बाइक पर आता है और वहां पर मौजूद दूसरे लड़के को गन पकड़ा देते है। गन लेते ही वह हवा में फायर कर देता है। इस दौरान उसे कुछ लोग रोकने की कोशिश करते हैं। आस-पास काफी खौफ का माहौल हो जाता है।

Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD की तरफ से एक्स पर पोस्ट करते हुए मामले पर कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि, “उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना शालीमार गार्डन पर अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे है, शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।”

इस घटना के वीडियो के देख लोग खौफ में आ गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026