---Advertisement---

Viral Video: उत्पाती मर्द! बीवी से हुई लड़ाई तो पति ने फूंका घर का सामान, आग लगाने के बाद लेता दिखा आनन्द , वीडियो दंग कर देगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी का हैरतअंगेज वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। ये आदमी बीवी से लड़ाई के बाद घर के सामान में आग लगा देता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 29, 2024 2:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी के बीच लड़ाई (Husband Wife Fight) होना एक बेहद आम सी बात है। लेकिन कभी-कभी ये लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि, अपराध के साथ हैरतअंगेज घटनाओं को जन्म दे देती है। आज का वायरल वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है। इसमें एक पति ने अपने घर के सामान को सिर्फ इसलिए आग के हवाले कर दिया क्योंकि उसकी बीवी से लड़ाई हुई थी। घर के सामान में आग लगाने के बाद आदमी घर के बाहर टहलते हुए बीड़ी या फिर सिगरेट जैसा कुछ पीते हुए दिख रहा है। आस-पास पड़ोसी भी मौजूद हैं और सिर्फ नजारे को दूर से देख रहे हैं।

बीवी से हुई लड़ाई तो पति ने घर का सामान जलाया

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपि खबर के अनुसार, ये घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर में घटि है। आग लगाने वाले आदमी का नाम श्रीराम कुशवाहा बताया जा रहा है। इस पति ने अपनी पत्नी रजनी कुशवाहा से लड़ाई के बाद ये कदम उठाया है। इस घटना के वायरल वीडियो को
Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर 29 नवंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी पीले रंग की शर्ट पहने घर के बाहर घूम रहा है और जलते हुए सामान को देख रहा है। इस दौरान वह स्मोकिंग भी कर रहा है।

Viral Video पर यूजर्स का रिएक्शन

NBT में छपी खबर के अनुसार घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आकर इस आग को बुझाया। खबरों की मानें तो पुलिस ने पति और पत्नी को काफी समझाया है। इस घटना के वायरल वीडियो (Viral Video) को जब एक्स पर यूजर्स ने देखा तो उनकी तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर लिखता है कि, आग लगाने के बाद ये तो स्मोकिंग कर रहा है। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, ” बेवकूफी की हद है भाई। अब नया सामान खरीदने के पैसे कहां से आएंगे? और पत्नी से झगड़ा हुआ तो क्या हुआ, इतना गुस्सा ठीक नहीं है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026