---Advertisement---

Ind Vs Aus Fourth Test Day 2: ‘जायसवाल को रन नहीं लेना..’, Yashasvi Jaiswal के रन आउट होते ही एक्स पर आपस में भिड़े यशस्वी और Virat Kohli के फैंस; जानें डिटेल

Ind Vs Aus Fourth Test Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे मैच के दूसरे दिन एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 27, 2024 2:57 अपराह्न

Ind Vs Aus Fourth Test Day 2
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Aus Fourth Test Day 2: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चले रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में एक बार फिर भारत के स्लामी बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन से फैंस काफी दुखी नजर आ रहे है। इसी बीच एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर Virat Kohli, रिटायर जमकर ट्रेड कर रहा है। आपको बता दें कि जल्द विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और Yashasvi Jaiswal के बीच अच्छी पार्टनरशिप हो ही रही थी कि जयसवाल रन ऑउट हो गए जिसके बाद एक्स पर यशस्वी जयसवाल और विराट कोहली के फैंस आप में भिड़ गए।

आपस में भिड़े Virat Kohli और Yashasvi Jaiswal के फैंस – Ind Vs Aus Fourth Test Day 2

Ind Vs Aus Fourth Test Day 2 में ऑस्ट्रेलिया 474 रनों पर ऑल-आउट हो गई थी। जिसके बाद भारतीय बल्लेबाज मैदान में उतरे, हालांकि शुरूआत अच्छी नहीं होन के कारण दो विकेट जल्दी गिर गए। जिसके बाद यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला, सब कुछ अच्छा चल रहा था, तभी बोलेंड बॉलिंग के लिए आते है और Yashasvi Jaiswal जैसे ही एक गेंद खेलते है, वह तेजी से दौड़ पड़ते है, विराट कोहली की नजर बॉल पर नहीं होने के कारण वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े रह जाते है और जायसवाल,विराट कोहली के पास आ जाते है, जिसके बाद यशस्वी रन आउट हो जाते है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे Dhruv नाम के एक्स यूजर ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है।

इसके बाद तो मानो दोनों खिलाड़ियों के फैंस आपस में भिड़ गए। एक तरफ जायसवाल के फैंस विराट कोहली के रिटारयमेंट का मांग करने लगे तो अन्य यशस्वी की गलती बताने लगें। एक यूजर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि

“खैर मुझे लगता है, जायसवाल को उस गेंद पर रन नहीं लेना चाहिए। यह उनकी गलती थी। और बहुत स्पष्ट रूप से कहूं तो मैं कोहिल का प्रशंसक नहीं हूं। लेकिन इस बार यह कोहली की गलती नहीं थी। वह दौड़ सचमुच अनावश्यक थी”। इसके अलावा जायसवाल के समर्थन में एक यूजर ने लिखा कि

https://twitter.com/isaacajith3/status/1872536184049803367

“विराट कोहली ने भारत को 36 रन पर आउट कर जयसवाल को रन आउट किया। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज बरकरार रखी”। गौरतलब है कि Ind Vs Aus Fourth Test Day 2 भारत का स्कोर 164 रन पर 5 विकेट रहा।

लगातार फ्लॉप हो रहे है भारत के सलामी बल्लेबाज

गौरतलब है कि Ind Vs Aus Fourth Test Day 2 में भी भारत के सलामी बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। रोहित शर्मा महज 3 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए, तो केएल राहुल ने भी 24 रन ही बना पाएं। इसके अलावा Yashasvi Jaiswal ने अच्छी शुरूआत की लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और वह 85 रन पर ही ऑल आउट हो गए। Virat Kohli भी कुछ खास नहीं कर सकें और 86 गेंदों पर 36 रन ही बना सकें। आकाश दीप तो बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन वापस लौट गए। अब देखना होगा की तीसरे दिन भारत के बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026