---Advertisement---

Pappu Yadav: ‘कुत्ता-बिल्ली सबका नाम..,’ Prashant Kishor का जिक्र होते इस कदर आग बबूला हुए Purnia MP! सुनाई खरी-खोटी; Video

Pappu Yadav: बिहार की भूमि देश की आजादी से लेकर आपातकाल के दौर तक और फिर जनलोकपाल व अन्य मागों के लिए किए गए आंदोलन की गवाह रही है। इसी बिहार में अब एक बार फिर युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा है और वे BPSC के खिलाफ सड़कों पर हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 31, 2024 12:06 अपराह्न

Pappu Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Pappu Yadav: बिहार की भूमि देश की आजादी से लेकर आपातकाल के दौर तक और फिर जनलोकपाल व अन्य मागों के लिए किए गए आंदोलन की गवाह रही है। इसी बिहार में अब एक बार फिर युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा है और वे BPSC के खिलाफ सड़कों पर हैं। बिहार लोक सेवा आयोग के खिलाफ चल रहे अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को सांसद पप्पू यादव का समर्थन मिल रहा है। जनसुराज के नेता Prashant Kishor भी अभ्यर्थियों को समर्थन देने की बात कह रहे हैं। हालांकि, रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर का दाव उल्टा तब पड़ गया, जब प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ उनकी झड़प का Video सुर्खियों का विषय बना रहा है। बिहार में तीसरा मोर्चा खड़ा कर रहे इस नेता को पूर्णिया सांसद Pappu Yadav ने भी निशाने पर लिया है। सांसद ने PK की तुलना कुत्ता-बिल्ली से करते हुए बड़ी बात कह दी है।

BPSC के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच Pappu Yadav ने Prashant Kishor पर साधा निशाना

पूर्णिया सांसद और जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर के बीच जुबानी जंग का क्रम जारी है। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पीके पर निशाना साधते हुए बड़ी बात कह दी है। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी Video में सांसद Pappu Yadav को ये कहते सुना जा सकता है कि “किसका नाम लेते हो यार, कुत्ता-बिल्ली सबका।” दरअसल, Purnia MP प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के साथ मुख्य सचिव से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान वो अंदर हुई बात-चीत का सार मीडिया के सामने रख रहे थे।

पप्पू यादव ने बताया कि “बच्चों ने ही सारी चीजें डिफाइन करी हैं। मैनें सिर्फ दो बातों का जिक्र किया कि सीसीटीवी फुटेज मंगा लीजिए और मामले की जांच कीजिए। दूसरी बात मैनें कहा कि किसी बच्चे पर केस न होने दीजिए। मुख्य सचिव ने दोनों मांग को लेकर हमें आश्वस्त किया है।” इसी दौरान एक पत्रकार PK का जिक्र कुछ सवाल पूछना चाहता है। तभी पप्पू यादव बिफर उठते हैं और कहते हैं कि “क्या, किसका नाम लेते हो यार, कुत्ता-बिल्ली सबका।” ये कहते हुए सांसद आगे बढ़ जाते हैं। पटना में BPSC के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच आया ये वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

Purnia MP पर प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोप

प्रशांत किशोर ने बीते दिनों पूर्णिया सांसद Pappu Yadav पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ी बात कह दी थी। PK ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि “जिस दहलीज पर आप खड़े हैं इसी दहलीज पर खड़ा होकर चार बार प्रणाम कर मदद मांगने आए होंगे हमसे। फोटो खुद से ही जारी किए हैं, जाइए आर्काइव निकालकर देख लीजिए। ऐसे लोगों का क्या कहिएगा, शाम में कुछ और सुबह में कुछ।” Prashant Kishor के इसी बयान को लेकर सनसनी मची है और अब सांसद पप्पू यादव भी खफा नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026