---Advertisement---

‘पैच अप नए साल में…’ Aishwarya Rai Abhishek Bachchan को साथ देख क्या कह रहे यूजर्स, इस खास शख्स के साथ दिखे कपल

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी बेटी के साथ न्यू ईयर वेकेशन को एंजॉय करने के बाद वापस लौटे हैं। आइए देखते हैं यह वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 4, 2025 10:47 पूर्वाह्न

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन को लेकर पिछले लंबे समय से अफवाहों का दौर जारी था कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं और उनके बीच चीजें ठीक नहीं है। हालांकि दोनों की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई लेकिन समय के साथ हेटर्स के मुंह पर तमाचा लगा और इस सब के बीच एक बार फिर Aishwarya Rai Abhishek Bachchan को एक साथ स्पॉट किया गया। दरअसल इस दौरान वे सिर्फ अकेले नहीं थे बल्कि उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी साथ नजर आई। आइए देखते हैं क्यों है यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में और क्या कह रहे हैं इसे देखने के बाद यूजर्स।

ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई Aaradhya Bachchan

Manav Manglani से शेयर किए गए वीडियो की बात करें तो इसमें Aishwarya Rai Abhishek Bachchan को लेकर कहा जा रहा है कि वे न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद वापस लौटे हैं। इस दौरान ग्रे शर्ट और लोअर में अभिषेक बच्चन हमेशा की तरह गॉगल्स लगाकर नजर आए। वहीं लॉन्ग टॉप और लेगिंग्स में ऐश्वर्या राय नजर आई। ब्लैक ब्यूटी बनाकर ऐश्वर्या अकेली नहीं थी बल्कि उनके साथ नजर आई आराध्या बच्चन जो अपनी मां के कदम से कदम मिलाकर चल रही थी। इस हैप्पी फैमिली की झलक फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan को साथ देख यूजर्स करने लगे कमेंट्स

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “पैच अप नए साल में।” तो एक यूजर ने लिखा दोनों को साथ में देखकर खुशी हो रही है।” एक फैन ने कहा, “लोग गलत अंदाजा लगाते हैं हमेशा हवा देते हैं ये समाज यहां किसी को भी नहीं छोड़ते आपको काफी समय से एक साथ देखकर अच्छा लगा कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना।” तो एक यूजर ने लिखा, “अब इनकी तलाक नहीं हो रही है।” एक यूजर ने कहा हैप्पी फैमिली तो एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा अब कहेंगे बस हम अपनी बेटी के लिए अच्छे दोस्त हैं।

कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को एक साथ देखा गया जिसके बाद हेटर्स की अफवाहों को विराम लग गया। अब ऐसे में नए साल के मौके पर दोनों को जब एक साथ वेकेशन से लौटते हुए देखा गया तो सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आ गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026