---Advertisement---

Tata Harrier EV: ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, लग्जीरियस इंटीरियर और धाकड़ रेंज! ड्राइविंग आसान बना सकती है पावरपैक परफॉर्मेंस

Tata Harrier EV: टाटा हैरियर ईवी में ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, लग्जीरियस इंटीरियर और धाकड़ रेंज मिलने की संभावना है। इसकी पावरपैक परफॉर्मेंस से ड्राइविंग आसान हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 31, 2025 6:29 अपराह्न

Tata Harrier EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Harrier EV: टाटा मोटर्स की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा हैरियर ईवी को लेकर काफी शोर नजर आ रहा है। ऐसे में जब एसयूवी का लॉन्च टाइम करीब आ गया है, तो कार मेकर ने एसयूवी की एक खास खूबी को शेयर किया है। टाटा हैरियर ईवी की यह स्पेशल डिटेल सामने आते ही इंटरनेट पर तूफान मच गया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार आते ही बड़ा धमाका कर सकती है।

टाटा हैरियर ईवी की स्पेसिफिकेशन्स बना सकती हैं दीवाना

कई लीक खबरों के मुताबिक, टाटा हैरियर ईवी में कई सारे दमदार फीचर्स आने की संभावना है। इसमें ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, 12.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, फ्रंट वेटिलेटिड सीट्स, एयर प्यूरीफायर, रियर एसी वेंट्स, ऑल पावर विंडो, एबियंट लाइटिंग देखने को मिल सकती है। Tata Harrier EV Specifications के तहत एसयूवी में लग्जीरियस इंटीरियर जोड़ा जा सकता है। इससे यात्रियों का सफर काफी सुगम और आरामदायक हो सकता है।

Tata Harrier EV Battery Capacity

इंटरनेट पर घूम रही खबरों के मुताबिक, अपकमिंग टाटा हैरियर ईवी में 2 बैटरी आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसमें 60kWh और 75kWh की बैटरी आने की संभावना है। टाटा हैरियर ईवी की बैटरी क्षमता ड्राइविंग रेंज में इजाफा कर सकती है। इसके साथ एसयूवी पावरपैक परफॉर्मेंस देने में सक्षम हो सकती है।

Tata Harrier EV Range

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा हैरियर ईवी धाकड़ रेंज के साथ मार्केट में दस्तक दे सकती है। पिछली कई रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो बताया जा रहा है कि टाटा हैरियर ईवी की रेंज 500KM से ज्यादा रह सकती है।

स्पेक्सटाटा हैरियर ईवी की लीक खूबियां
बैटरी60kWh-75kWh
रेंज500KM
पावर325bhp
टॉर्क500nm
टॉप स्पीड180KMPH
चार्जिंग टाइपDC चार्जर

Tata Harrier EV Price in India

अगर आप टाटा हैरियर ईवी की प्राइस जानना चाहते हैं, तो लेटेस्ट रिपोर्ट्स में इसकी डिटेल सामने आई है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा हैरियर ईवी की इंडिया में कीमत 20 लाख रुपये से शुरू होने की संभावना है।

Tata Harrier EV Launch Date

कार मेकर ने अपने आधिकारिक एक्स यानी ट्विटर अकाउंट से अपकमिंग टाटा हैरियर ईवी की लॉन्च डेट की सूचना शेयर की है। टाटा हैरियर ईवी की लॉन्च डेट 3 जून 2025 रखी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

फ़रवरी 10, 2026