---Advertisement---

Maruti Suzuki Grand Vitara की ग्रैंड उपलब्धि से Tata और Hyundai को लग सकता है झटका, जमकर बिकी मिड साइज SUV, धांसू है माइलेज!

Maruti Suzuki Grand Vitara: मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने ग्रैंड उपलब्धि हासिल की है। ऐसे में Tata और Hyundai को बड़ा झटका लग सकता है। मिड साइज SUV ने 3 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 7, 2025 12:37 अपराह्न

Maruti Suzuki Grand Vitara
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Grand Vitara: कार मार्केट में कारों का नाम लिया जाएगा, तो मारुति सुजुकी का नाम जरूर शामिल किया जाएगा। मारुति सुजुकी देश में सबसे ज्यादा कारों की बिक्री करती है। मई 2025 में भी मारुति सुजुकी ने जमकर कारों की सेल की। मगर अब कार मेकर एक खास सूचना शेयर की है। मारुति सुजुकी की लोकप्रिय मिड साइज एसयूवी मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को लोगों ने जमकर खरीदा। जी हां, मारुति सुजुकी ने बताया है कि ग्रैंड विटारा मिड साइज एसयूवी की 3 लाख यूनिट की कुल बिक्री का आंकड़ा पार हो गया है। इसके साथ ही देश के मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है।

Maruti Suzuki Grand Vitara ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

कार मेकर के मुताबिक, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने लॉन्च होने के बाद 32 महीनों में बिक्री का 3 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। यह एक रिकॉर्ड है और साथ ही बताता है कि इस कार को लोगों ने जमकर खरीदा है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने अपनी सेल से कंपनी को काफी फायदा करवाया है। वहीं, दूसरी ओर, मारुति सुजुकी की विरोधी कार कंपनियां Tata और Hyundai को इससे झटका लग सकता है।

वहीं, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, पार्थो बनर्जी ने कहा कि मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह मिड साइज एसयूवी हर सड़क पर छा सकती है। कार में बेहतरीन प्रदर्शन, यूनिक स्टाइल और प्रभावशाली उपस्थिति के कारण ग्राहकों के बीच इसने गहरी छाप छोड़ी है।

Photo Credit: Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के धाकड़ फीचर्स

कार मार्केट में धूम मचाने वाली Maruti Suzuki Grand Vitara में कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। इस एसयूवी में 8 इंच का इंफोटेनममेंट सिस्टम, कनेक्टिड कार तकनीक, एलईडी लाइट पैकेज और 17 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी की सुविधा दी गई है।

Maruti Suzuki Grand Vitara Mileage

फेमस कार मेकर ने मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा एसयूवी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन देखने को मिलता है। कार में फॉर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प मिलता है। ‘Carwale’ के मुताबिक, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की माइलेज पेट्रोल वेरिएंट में 20.16 से 27.97KMPL रह सकती है।

स्पेक्समारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा
इंजन1.5 लीटर पेट्रोल
पावर101bhp
टॉर्क139nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज20.16 से 27.97KMPL

Maruti Suzuki Grand Vitara Price

आपको बता दें कि मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की कीमत 11.42 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, होंडा एलिवेट और स्कोडा कुशाक जैसी कारों के साथ होता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

फ़रवरी 10, 2026