---Advertisement---

Border 2 Box Office Collection Day 20:वेलेंटाइन वीक में कपल ने फेरा ‘बॉर्डर 2’ से मुंह, बुधवार के कलेक्शन ने दिए सिमटने के संकेत!

Border 2 Box Office Collection Day 20: वेलेंटाइन वीक पर सनी देओल की बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत ज्यादा गिर गया है। रिलीज के 20वें दिन फिल्म ने बहुत ही कम कमाई की है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 12, 2026 11:47 पूर्वाह्न

Border 2 Box Office Collection Day 20
Follow Us
---Advertisement---

Border 2 Box Office Collection Day 20: वेलेंटाइन वीक कपल का त्योहार माना जाता है। वो एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए मूवी और अच्छे रेस्टोरेंज खाना खाने जाते हैं। इस पूरे वीक दुकानदारों की अच्छी कमाई होती है। लेकिन लगता है कि, सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पर  उल्टा ही असर पड़ रहा है। क्योंकि ‘बॉर्डर 2’ की कमाई लगातार गिरती जा रही है। रिलीज के 20वें दिन के आंकड़े आ चुके हैं। जिन्हें देखने के बाद लग रहा है कि, शायद ये मूवी अब सिमटने वाली है।

Border 2 Box Office Collection Day 20 कितना हुआ?

बॉर्डर 2  के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में वेलेंटाइन डे से पहले भयंकर गिरावट आ गई है।  बुधवार को मूवी ने 1.75 करोड़ रुपए कमाए हैं। ये अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। बॉर्डर 2 एक देशभक्ति फिल्म है जो कि, भारत में अभी तक 316 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 464 करोड़ से ज्यादा है। जिस तरह से फिल्म दर्शकों को भारी अकाल झेल रही है। उसे देखकर तो लग रहा है कि, ये 500 करोड़ तक शायद ही पहुंच सके।

 

Border 2 Box Office Collection Day 20
Picture Credit: Google

आपको बता दें, ये फिल्म 275 करोड़ के बजट से बनायी गई है। लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। ये 2026 की अभी तक की सबसे हिट मूवी बन चुकी है। लेकिन जिस तरह से इससे उम्मीद की जा रही थी ये फिल्म रणवीर सिंह की 1400 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ को पछाड़ेगी। ऐसा होते हुए फिलहाल तो नहीं दिख रहा है। क्योंकि फिल्म 500 करोड़ तक ही नहीं पहुंच पायी है। कमाई के ये आंकड़े  Sacnilk ने जारी किए हैं।

वेलेंटाइन वीक में क्यों नहीं चल रही ‘बॉर्डर 2’ ?

बॉर्डर 2 साल 1997 में आयी बॉलीवुड हिट बॉर्डर का पार्ट 2 है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध को दिखाया गया है। मूवी में सनी देओल लीड रोल में हैं। वहीं, अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ सोनम बाजवा भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिलहाल वेलेंनटाइन वीक पर फिल्म का बुरा हाल है। कुछ लोगों का मानना है कि, ये एक देशभक्ति फिल्म है। लेकिन कपल वेलेंटाइन वीक पर रोमांटिक फिल्म देखना ज्यादा पसंद करते हैं। शायद यही कारण है कि, बॉर्डर 2 की कमाई इतना ज्यादा गिर गई है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Kunickaa Sadanand

फ़रवरी 11, 2026