---Advertisement---

Rashifal 12 June 2026: विदेश से आ सकते हैं इन 2 जातकों को ऑफर! जानिए आपके घर की भरेगी तिजोरी या होगी खाली, देखें 12 राशियों के लिए शुक्रवार का हाल

Rashifal 12 June 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए कैसे किस्मत कहां मेहरबान होने वाली है। आइए जानते हैं शुक्रवार को कहां सावधान रहना होगा और कहां आपका भाग्य साथ देने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 12 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 12 June 2026: क्या आप भी राशिफल में यकीन करते हैं। क्या आपको कोई उसे दिन के बताए गए उपाय पर भरोसा होता है। अगर आप भी इनमें यकीन करते हैं तो आइए जानते हैं आपके आपकी किस्मत क्या करने के लिए तैयार है। आखिर कहां मुसीबत आपका पीछा नहीं छोड़ने वाली है। राशिफल 12 जून 2026 में आपके लिए भाग्य किस तरफ मोड़ लेने वाले हैं और कहां सफलता आपके हाथ नहीं लगेगी। आइए जानते हैं जहां चंद्रमा मेष राशि की तरफ संचार करने के लिए तैयार है। ऐसे में आइए जानते हैं आर्थिक स्थिति से लेकर प्यार करियर स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा है दिन।

Rashifal 12 June 2026 में मेष राशि की किस्मत

मेष राशि के जातक ओम श्री कृष्णाय नमः मंत्र का जाप करने से फायदा हो सकता है। लव लाइफ में पार्टनर से मनमुटाव की स्थिति आ सकती है तो इसके अलावा नई बिजनेस की प्लानिंग अगर आप कर रहे हैं तो आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना बताई गई है। परिवार के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे।

वृष राशि के लिए जाने क्या है किस्मत

वृष राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो आज के दिन आपको ओम हनुमते नमः का जाप करना फायदेमंद रहेगा। विदेश से नौकरी के ऑफर आ सकते हैं तो इसके अलावा बिजनेस में आज उस तरह फायदा नहीं होने वाला है। घर परिवार का साथ मिलने वाला है हालांकि किसी पर भी भरोसा करने से बचें।

राशिफल 12 जून 2026 में मिथुन राशि क्या करें

मिथुन राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो बृहस्पति नमः मंत्र का जाप करें फायदा होगा तो प्यार से भरोसा उठ सकता है। धोखा मिलने की पूरी संभावना है बिजनेस की वजह से आपकी तरक्की संभव है। भाई बहन के बीच दूरियां बढ़ सकती है ऐसे में सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है।

कर्क राशि के लिए क्या बताया गया भाग्य में

कर्क राशि के लिए किस्मत की बात करें तो आज ओम शनिश्चराय नमः का जाप करने से फायदा हो सकता है। नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। बिजनेस में फायदा होगा। परिवार के साथ कुछ परिस्थितियों की वजह से मनमुटाव हो सकता है।

क्या करें सिंह राशि के जातक

सिंह राशि के जातक के लिए राशिफल 12 जून 2026 की बात करें तो आप शनि देव की आराधना करें फायदा होगा। ससुराल पक्ष से विवाद होने की संभावना है तो माता का सानिध्य बिल्कुल नहीं मिलने वाला है। प्यार के साथ रिश्ता मजबूत हो सकता है तो बिजनेस में सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है।

जानिए राशिफल 12 जून 2026 में कन्या राशि के लिए उपाय

कन्या राशि के लिए ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करना फायदेमंद हो सकता है। शुक्रवार बिजनेस के लिए हितकारी होने वाला है। लाभ और प्रमोशन के चांसेस दिखाई दे रहे हैं। प्यार में भी फायदा है तो मान सम्मान में वृद्धि होने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

तुला राशि के लिए जानें भाग्यफल

ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करने से तुला राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। जोड़ों के दर्द की वजह से परेशान रह सकते हैं तो पार्टनर के साथ रिश्ता बहुत ज्यादा मजबूत होने वाला है। पिता से भी विवाद होने की संभावना दिखाई दे रही है तो इसके साथ ही विदेश से काम के लिए ऑफर आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए जानें शुक्रवार की किस्मत

वृश्चिक राशि के जातक के लिए आंखों की समस्याएं बढ़ सकती है। राशिफल 12 जून 2026 में आपके लिए ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना जरूरी बताया गया है। पढ़ाई और काम को लेकर सफलता मिलने की पूरी संभावना है। मेहमानों के आने जाने की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी।

धनु राशि के लिए क्या बताया गया भाग्य का हाल

धनु राशि के जातक के लिए किस्मत ॐ क्लीं चामुंडाय विच्चे मंत्र जाप करना आपके लिए फायदेमंद है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है तो पढ़ाई में सफलता के साथ-साथ नौकरी में भी कुछ कंपनियों से ऑफर आ सकता है। पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना है तो ऐसे में गुस्से पर कंट्रोल रखें।

मकर राशि के लिए जानें किस्मत की क्या है दशा

शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करने से मकर राशि की किस्मत बदल सकती है। सेहत को लेकर कुछ मुश्किलें आ सकती है तो डायबिटीज मरीज को सावधान रहने की सलाह दी गई है। नौकरी अगर आप नई ढूंढ रहे हैं तो आपको फायदा मिल सकता है तो बिजनेस में भी किस्मत मेहरबान हो सकती है।

कुंभ राशि कहां हो जाए सावधान

मां लक्ष्मी की पूजा करने से कुंभ राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। विरोधियों की वजह से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किस्मत का दरवाजा खुलने वाले हैं तो वैवाहिक जीवन भी काफी कुछ बदलाव हो सकता है लेकिन इस दौरान आपको बहस और गुस्से पर कंट्रोल करना पड़ेगा।

मीन राशि के लिए कहां लकी है शुक्रवार

मीन राशि के जाति के लिए राशिफल 12 जून 2026 की बात करें तो सरस्वती मां की आराधना और मंत्र का जाप करने से फायदा हो सकता है। प्यार के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा बीतने वाला है तो परिवार के साथ भी आप क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आय और करने के लिए आज का दिन उत्तम बताया गया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 12 June 2026

जून 11, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 11, 2026

कल का मौसम 12 June 2026

जून 11, 2026

Anurag Dhanda

जून 11, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 11, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 11, 2026