---Advertisement---

Rashifal 9 October 2026: शुक्रवार को भगवान विष्णु और सूर्य के इस उपाय से बदल सकती है इन जातकों की किस्मत, 12 राशियों के लिए जानें शुभ-अशुभ योग

Rashifal 9 October 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए आखिर भाग्य का हाल क्या बताता है और किन्हें सावधान रहने की जरूरत है। शुक्रवार को क्या उपाय करना आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 8, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 9 October 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 9 October 2026: चंद्रमा कन्या राशि की तरफ संचार करने वाला है और ऐसे में शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए काफी खास होने वाला है। कुछ को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अगर आप उपाय को आजमाते हैं तो इससे आपको फायदा भी हो सकता है। आइए जानते हैं आखिर शुक्रवार किसकी जिंदगी में क्या खेल बनकर आया है। अगर आप राशियों में यकीन करते हैं तो राशिफल 9 अक्टूबर 2026 आपके लिए किन मामलों में खास हो सकता है।

Rashifal 9 October 2026 में मेष राशि की किस्मत

मेष राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो पीला रंग आपके लिए शुभ है और भगवान विष्णु का ध्यान अगर आप शुक्रवार को करते हैं तो आपको फायदा हो सकता है। मन की इच्छा पूरी होगी और काम में बड़े बदलाव के संकेत नजर आ रहे हैं। जहां तक हो सके प्यार का साथ दे।

वृष राशि के लिए क्या है किस्मत में खास

राशिफल 9 अक्टूबर 2026 में वृष राशि के लिए पढ़ाई में मुश्किल है आ सकती है लेकिन जहां तक हो सके मेहनत करने में पीछे ना रहे। पीपल के पेड़ में सरसों के तेल का दीपक जलाने से लाभ हो सकता है। वहीं सोच समझकर ही कोई काम करें नहीं तो बाद में इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि के लिए भाग्यफल

मिथुन राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो जरूरतमंद को काले तिल का दान करने से लाभ मिल सकता है। आज आपके सपने पूरे होने से कोई नहीं रोक सकता है। संपत्ति को लेकर खुशखबरी मिलने के साथ ही सेहत का ध्यान रखने से आज फायदा होने वाला है।

राशिफल 9 अक्टूबर 2026 में कर्क राशि का हाल जानें

कर्क राशि के लिए अगर किस्मत के हाल की बात करें तो भगवान विष्णु को पीला फूल अर्पित करने से फायदे हो सकते हैं। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बिना सोच विचार कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि के लिए क्या है भाग्य का योग

राशिफल 9 अक्टूबर 2026 में अगर सिंह राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो मैरून रंग पहने। धन लाभ के संकेत पर नजर आ रहे हैं तो हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाने से फायदा हो सकता है। किसी भी मामले में बिना सोचे समझे भरोसा करने से बचें।

कन्या राशि के लिए जानें उपाय

शुक्रवार के लिए अगर कन्या राशि के लिए उपाय की बात करें तो शुक्रवार को सफेद मिठाई अर्पित करने से फायदा हो सकता है। धन से जुड़ी चीजों में बजट बनाने से ही लाभ मिलेगा वही घर में सकारात्मक माहौल बना रह सकता है। पुराने मतभेद को सुलझाने के लिए अच्छा अवसर बताया गया है।

तुला राशि राशिफल 9 अक्टूबर 2026 में ना करें गलती

तुला राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो गणेश जी को दुर्वा अर्पित करने से फायदा हो सकता है। हरा रंग आपके लिए शुभ बताया गया है तो अधूरे काम पूरे करने के लिए आज का समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है किस्मत में खास

वृश्चिक राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो आज समझदारी से ही कोई भी काम करने से आपको फायदा हो सकता है। मेहनत करने से लाभ मिलेगा तो सूर्य देव को जल अर्पित करने से फायदा हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने की संभावना नजर आ रही है।

धनु राशि के लिए क्या है भाग्य का हाल

राशिफल 9 अक्टूबर 2026 में धनु राशि के लिए शिव मंदिर में घी का दिया जलाने से फायदा हो सकता है। मेहनत करने से सफलता मिलेगी। लाल रंग पहनना आपके लिए शुभ बताया गया है। वहीं एहसान लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि के लिए जानें शुक्रवार का उपाय

मकर राशि के लिए अगर किस्मत के हाल की बात करें तो हरा रंग पहने फायदा होगा। छोटी बात पर बहस करने से विवाद संभव है। हरी मूंग का दान करना फायदेमंद रहने वाला है।आपके काम की तारीफ ऑफिस में होने वाली है। विदेश जाने की योजना बना सकते हैं।

क्या है कुंभ राशि के लिए भाग्य का हाल

कुंभ राशि के लिए अगर राशियों के योग की बात करें तो आपके लिए आज का दिन काफी रोमांटिक होने वाला है। धार्मिक उत्सव आयोजित करने से फायदा होगा। तनाव कम करने के लिए योग करने की सलाह दी जाती है। घर में सुखद समाचार मिल सकता हैं। किसी को पैसे देने से बचें।

राशिफल 9 अक्टूबर 2026 में मीन राशि की जानें किस्मत

शुक्रवार मीन राशि के लिए काफी उत्तम बताया गया है। सूर्य देव को जल अर्पित करने से लाभ मिल सकता है तो वहीं आमदनी बढ़ाने की संभावना नजर आ रही है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की सलाह दी जाती है तो स्वास्थ्य के लिहाज से दिन काफी अच्छा बताया गया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 8, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 8, 2026