---Advertisement---

Raveena Tandon खुद उगाती हैं हल्दी! राशा थडानी की मां 54 की उम्र में लगती हैं किलर, जानिए सुबह से लेकर रात तक की डाइट

Raveena Tandon: खुद को फिट रखने के लिए आखिर 54 साल की उम्र में क्या खाती है एक्ट्रेस, जानकर आपको हैरानी हो सकती है क्योंकि उन्होंने बताया कि उनके घर में हल्दी की खेती होती है। जानिए पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 26, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Raveena Tandon
Follow Us
---Advertisement---

Raveena Tandon: यह सच है कि कुछ एक्ट्रेस को देखने के बाद उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। एक ऐसी अभिनेत्री है रवीना टंडन जो 54 साल की भले ही हो गई हो लेकिन उनकी फिटनेस देखकर यंग एक्ट्रेस भी मात खा जाती है। इसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। आज 26 अक्टूबर को एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही है और इस खास मौके पर आइए जानते हैं कि आखिर वह किस तरह से खुद को फिट रखती है। दिन भर वह क्या खाती है और किन बातों का वह ध्यान रखती है।

सुबह की शुरुआत कैसे करती है रवीना टंडन

खुद इस बारे में बात करते हुए रवीना टंडन ने बताया था कि वह सुबह की शुरुआत हल्दी पानी से करती हैं। वह कहती हैं कि वह हल्दी भी खास होता है क्योंकि वह फार्म से ऑर्गेनिक आती है। एक्ट्रेस इस दौरान बताती है कि वह हल्दी खुद उगाती है। इसका सेवन गर्म पानी में करती है। इसके बाद वह अदरक की चाय पीती है। वहीं इसके बाद वह अंडे और फ्रूट्स भी खाती है। वह ब्रेकफास्ट में अंडा या फिर कोई भी प्रोटीन लेती है।

फलों को लेकर क्या है Raveena Tandon की सोच

वहीं इसके साथ ही रवीना टंडन ने यह भी बताया कि 2 घंटे के बाद लगभग 11:30 बजे वह अनार या फिर कोई भी फ्रूट खा लेती है। एक्ट्रेस बताती है कि उन्हें फल काफी पसंद है। लोग मानते हैं कि अंगूर, केला खाने से फैट बढ़ता है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। एक्ट्रेस का मानना है कि जो चीज आपके बॉडी के लिए नेचुरल है उसे आप सही हिसाब से खाते हैं तो सब अच्छा होता है। अगर आप ज्यादा कुछ भी खाते हैं तो वह आपको नुकसान कर सकता है।

लंच से लेकर स्नैक्स और डिनर में क्या रखती है ध्यान

वहीं एक्ट्रेस बताती है कि लंच में वह दाल रोटी सब्जी खाती है और उन्हें यह खाना काफी पसंद है। वहीं इसके बाद वह स्नेक्स में कभी चना मखाना या फिर मूंगफली कुछ भी खा लेती है। वहीं 7 के आसपास वह हर दिन सूप पीती है। इसके साथ ही रवीना टंडन ने यह भी बताया था कि डिनर वह लाइट करती है। उन्होंने कहा कि हल्का-फुल्का खाना रात को पसंद है। वह ज्यादा खाना खाने से परहेज करती है।

यह सच है की 21 साल की राशा थडानी की मां के तौर पर उन्हें अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है क्योंकि वह फिटनेस से कहर ढाती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार वेलकम टू द जंगल में देखा गया था।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026