Diwali 2026: दीपों के त्यौहार को लेकर हमारे आसपास एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। जहां पटाखे फुलझड़ियां और दिवाली के दीए जलाए जाते हैं। इस सब के बीच लोग अपने घरों की सजावट करने में पीछे नहीं रहते हैं और इसमें रंगोली का एक अहम योगदान है। अगर आप भी इस दिवाली पर रंगोली बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ लेटेस्ट ट्रेंडी डिजाइन को आजमा सकते हैं। दिवाली 2026 के मौके पर चूड़ी और बर्तन से बने हुए रंगोली डिजाइंस को ट्राई कर सकते हैं जो लोगों को काफी पसंद आएगा। मेहमान भी तारीफ करते नहीं थकेंगे।
Diwali 2026 पर चम्मच और कटोरी से इस तरह बनाए रंगोली

चम्मच और कटोरी की मदद से आप बहुत खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कटोरी मदद से गोला बनाएं और फिर उसके चारों तरफ रंग भरकर चम्मच से उसे डिजाइन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आप कटोरी की जगह पर दूसरे रंग का भी इस्तेमाल कर सकता है।
दिवाली 2026 पर चूड़ियों से बनाए रंगोली

रंगोली का यह डिजाइन भी काफी ट्रेंड में है जिसे आप चूड़ियों की मदद से बना सकते हैं। सबसे पहले एक प्लेट को बीच में रखकर उसके चारों तरफ रंगोली बनाने के लिए चूड़ी रखें और अब इसमें रंग भरे। कुछ ही देर में यह बनकर तैयार हो जाएगी।
थाली और कटोरी से बनाए रंगोली
View this post on Instagram
प्लेट और कटोरी से इस तरह की रंगोली तैयार कर सकते हैं जिसमें आपको फूल और रंगों के साथ-साथ चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रंगोली देखने में जितनी खूबसूरत है उतनी जल्दी बन कर भी तैयार हो जाएगी।
रंग बिरंगी रंगोली का यह डिजाइन फूलों से झटपट होगा तैयार

अगर आपको रंग बिरंगी रंगोली बनानी है तो इस तरह फूलों से बना कर झटपट तैयार करें। इसके लिए आपको सिर्फ चूड़ी और रंग की जरूरत है। आप रंग की जगह फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं जो देखने में काफी खूबसूरत लगने वाला है।
मां लक्ष्मी की पैरों वाली यह रंगोली भी है काफी खूबसूरत

दिवाली 2026 पर इस रंगोली को बनाने के लिए आपको बीच में मां लक्ष्मी के पैर को बनाना है। इस बात का ध्यान रखें कि चूड़ी के अंदर रंग भरने के बाद आप इसे खूबसूरत डिजाइन दे सकते हैं जो काफी खूबसूरत लगने वाला है।







