---Advertisement---

Aaj Ka Panchang 06 April 2023: हनुमान जयंती पर ये रहा आज का पंचांग, यहां जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र में हिंदू पंचांग का बहुत महत्व है। पंचांग में शुभ महूर्त, अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल, चंद्रबल, ताराबल आदि की गणना की जाती है। यहां जानें आज 6 अप्रैल 2023 का पंचांग।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 6, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Aaj ka PanchANG
Follow Us
---Advertisement---

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 06 April 2023): हिंदू पंचांग के अनुसार आज 6 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार है। अभी चैत्र मास और शुक्ल पक्ष है। आज 10 बजकर 06 मिनट तक पूर्णिमा तिथि है। वहीं, 12 बजकर 42 मिनट तक हस्त नक्षत्र है। आज करण बव है। योग व्याघात है, जो 7 अप्रैल 2 बजकर 30 मिनट तक है।

सूर्य और चंद्रमा की गणना

आज 6 अप्रैल 2023 को सुबह 06 बजकर 06 मिनट पर सूर्योदय होगा। वहीं, सूर्यास्त शाम 06 बजकर 41 मिनट पर होगा। आज चन्द्र राशि कन्या है। आज चंद्रोदय शाम 06 बजकर 56 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्रास्त सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर होगा। अभी वसंत ऋतु चल रहा है।

हिंदू महीना और साल

शक संवत की बात करें तो 1945 शुभकृत है। अभी 2080 विक्रम संवत है। काली संवत की बात करें तो 5124 है। प्रविष्ट या द्वार 23 है। मास पूर्णिमांत चैत्र है। साथ ही मास अमांत भी चैत्र है। आज दिन की अवधि 12 घंटे 35 मिनट की है।

ये भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2023: भरनी है खाली तिजोरी तो हनुमान जयंती के दिन करें बस ये उपाय

आज का अशुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार दुष्ट मुहू्र्त 10 बजकर 18 मिनट से 11 बजकर 08 मिनट तक है। कुलिक मुहूर्त की बात करें तो 10 बजकर 18 मिनट से 11 बजकर 08 मिनट तक है। कंटक मुहूर्त की बात करें तो दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से शाम 04 बजकर 10 मिनट तक है। राहु काल दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक है। कालवेला मुहूर्त की बात करें तो शाम 05 बजे से शाम 05 बजकर 51 मिनट तक है।

आज का शुभ मुहूर्त

आज 6 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार को शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 49 तक है। आज दिशाशूल दक्षिण दिशा में है।

ताराबल और चंद्रबल

ताराबल की बात करें तो अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरभाद्रपद है। वहीं, चंद्रबल की बात करें तो मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026