---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 10 November : धनतेरस के दिन इन राशि के जातकों की चमकने वाली है किस्मत, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 November : धनतेरस के दिन इन राशि के जातकों की चमकने वाली है किस्मत, जानें पूरा राशिफल

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 10, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 10 November: हमारे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्र की चाल के अनुसार ही आकंलन किया जाता है, तो चलिए जानते हैं आज का पूरा राशिफल

मेष राशि (Aries)

आज धनतेरस के दिन मेष राशि के जातकों का दिन बेहद ही सुख में बीतने वाला है। बता दें कि आज आपके परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। इसके साथ ही आज आपको खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं, तो आपको जल्द ही एक अच्छी नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। इसके साथ ही नौकरी वाले जातकों को भी आज हल्की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आज धनतेरस के दिन आपको अपने मन को प्रसन्न रखना है। ताकि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर साल भर बनी रहे।

मिथुन राशि ( Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज दिन बेहतर रहेगा। हालांकि उन्हें थोड़ी सी घबराहट महसूस हो सकती है। आज वह अपने काम को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। लेकिन दिन के अंत में आपके साथ सभी काम अच्छे होंगे और आपके घर में खुशखबरी आएगी।

कर्क राशि ( Cancer)

आज कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो आज धनतेरस के दिन कर्क राशि के जातकों का दिन आज बहुत ही अच्छा बीतने वाला है। इसके साथ ही आज छात्रों के लिए यह दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है। आज पढ़ाई करने वाले छात्रों को उनकी शिक्षा में बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि ( Leo)

सिंह राशि के जातकों के आज बिगड़े काम बनेंगे। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। उसके साथ ही आपके परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। आज धनतेरस के दिन आपको किसी शुभ वास्तु को खरीद कर घर पर जरूर लाना चाहिए।

कन्या राशि ( Virgo)

कन्या राशि के जातकों का दिन आज ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं। इसके साथ ही आज आपको भगवान की कृपा पाने के लिए मंदिर में जाकर पूजा पाठ जरूर करना चाहिए।

तुला राशि ( Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी भरा रह सकता है आज उनके सामने थोड़ी समस्याएं आ सकती है हालांकि उन्हें अपने मित्रों और परिवारों की मदद से उसे परेशानी से निजात भी मिल सकती है आज आपके घर में सभी का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातक आज पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसके साथ ही आज आपका अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम ज्यादा होगा। आज आप अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर पर भी जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातक अपने बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखें और सोच समझ कर ही आज अपने धन का खर्च करें। संभावना है कि आज आपका रुका हुआ काम शाम तक बन सकता है। इसके साथ ही आज आप अपने किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहने वाला है। इसके साथ ही आज आपको अपने कार्यक्षेत्र या फिर घर से शुभ समाचार सुनने को जरूर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा ताल–मेल रहेगा

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। लंबे समय से रुके हुए आपकी कार्य बनेंगे। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की आप पर कृपा बनी रहेगी। आज धनतेरस के दिन आप घर में कोई शुभ चीज खरीद कर जरूर लेकर आएं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातक अपनी कार्य में सफलता पाने के लिए और कठिन परिश्रम करें इसके साथ ही भगवान का ध्यान करते रहें। आज आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है। इसीलिए घर से बाहर निकलने से पहले डॉक्टर से परामर्श से जरूर कर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026