---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 11 November : दिवाली पर इन जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें कैसा बितेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 11 November : दिवाली के शुभ अवसर पर इन जातकों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें कैसा बितेगा आज का दिन

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 11, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 11 November: हमारे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्र की चाल के अनुसार ही आकंलन किया जाता है, तो चलिए जानते हैं आज का पूरा राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों का आज दिन बेहद खराब बीतने वाला है। लाख कोशिश करने के बाद भी आज मीन राशि के जातकों का कोई कार्य नहीं बनेगा। इसके साथ ही आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ भी रहेगी। भगवान की कृपा पाने के लिए आज माता लक्ष्मी का पूजन जरूर करें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहने वाला है। इसके साथ ही आज आपको अपने कार्यक्षेत्र या फिर घर से शुभ समाचार सुनने को जरूर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा ताल–मेल रहेगा

मिथुन राशि ( Gemini)

मिथुन राशि के जातक आज अपने कार्य पर ध्यान दें। इसके साथ ही नौकरी पेशा के लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान पूर्वक काम करना है। आज आपकी छोटी गलती पर बड़ा नुकसान भुगतने को मिल सकता है। इसके साथ ही अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बना कर रखें।

कर्क राशि ( Cancer)

कर्क राशि के जातक आज पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसके साथ ही आज आपका अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम ज्यादा होगा। आज आप अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर पर भी जा सकते हैं।

सिंह राशि ( Leo)

सिंह राशि के जातक अपने बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखें और सोच समझ कर ही आज अपने धन का खर्च करें। संभावना है कि आज आपका रुका हुआ काम शाम तक बन सकता है। इसके साथ ही आज आप अपने किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात कर सकते हैं।

कन्या राशि ( Virgo)

आज कन्या राशि के जातकों को अपने कार्य में किसी भी तरह की कोई सफलता नहीं मिलेगी। इसके साथ ही आज आपका वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल मच सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने जीवनसाथी की बात को सुनें।

तुला राशि ( Libra)

तुला राशि के जातकों के आज बिगड़े काम बनेंगे। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। उसके साथ ही आपके परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन आज ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं। इसके साथ ही आज आपको भगवान की कृपा पाने के लिए मंदिर में जाकर पूजा पाठ जरूर करना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके कार्य में नए रास्ते खुलेंगे इसके साथ ही आज आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहने वाला है। आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना है। आज आपको पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसके लिए आज आप डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें। हाथी आज आप पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को आज अपने जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही आज आपके घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। वहीं अगर स्वास्थ्य की बात करें। तो आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब रह सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद ही व्यस्त रहने वाला है। आज आप रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। इसके साथ ही व्यवसाय के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की आपको सीख सिखानी होगी। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य भी बनेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026