---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 3 November : शुक्रवार को इस राशि के जातक की चमकेगी किस्मत, जानें आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 November : धनतेरस से पहले इस राशि के जातक की चमकेगी किस्मत, और इस राशि को मिलेगा परिवार का साथ, जानें आज का पूरा राशिफल

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 3, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 3 November: हमारे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्र की चाल के अनुसार ही आकंलन किया जाता है, तो चलिए जानते हैं आज का पूरा राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा गुजरने वाला है। आज आपको सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जिससे आपको आज मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा परेशानियों भरा हो सकता है। इसके साथ ही आज इस राशि के जातकों को जान का खतरा भी हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि ( Gemini)

मिथुन राशि के जातक यदि आज किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। तो आज उनको अपनी उस प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही कार्य क्षेत्र में भी मिथुन राशि के जातकों का दिन आज बेहतर रहने वाला है।

कर्क राशि ( Cancer)

कर्क राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आज आपकी अपने पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।

सिंह राशि ( Leo)

सिंह राशि के जातकों का दिन आज बेहतर रहने वाला है। यदि आज आपको कोई पुराना कार्य करने के लिए मिलता है, तो आप उसे जरूर करें। क्योंकि आज आपका हर अटका हुआ कार्य बनेगा। इसके साथ ही आज आपको परिवार में भी सहायता मिलेगी।

कन्या राशि ( Virgo)

आज कन्या राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज लंबे समय बाद आपके संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। इसके साथ ही आज आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं आपका स्वास्थ्य भी बिल्कुल ठीक रहेगा।

तुला राशि ( Libra)

तुला राशि के जातकों के आज बिगड़े काम बनेंगे। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। उसके साथ ही आपके परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन आज ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का देने बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। जिससे कि आज आपके ऑफिस में आपकी तारीफ हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। इसके साथ ही आज इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जीवन में भी शांति रहेगी। लेकिन संतान के स्वास्थ्य के लिए आज आपको चिंता हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना है। आज आपको पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसके लिए आज आप डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के आज अधूरे काम बनेंगे। इसके साथ ही आज आप अपने किसी पुराने दोस्त से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं अगर व्यापार की बात करें तो कुंभ राशि के जातकों का आज व्यापार भी बेहतर रहने वाला है। आज आपको अपने कार्य से आर्थिक लाभ जरूर मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज व्यापार में बहुत बढोतरी रहने वाली है। बता दें कि आज आपका व्यापार अन्य दिनों से बेहतर रहने वाला है। इसके साथ ही आज आप किसी नए व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप भी कर सकते हैं। अगर आप ऐसा निर्णय लेते हैं। तो आपको बेहद लाभ होगा। इसके साथ ही आज आपको अपने लाइफ पार्टनर से भी पूरा सहयोग मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rashifal 13 May 2026

मई 12, 2026

Rashifal 12 May 2026

मई 11, 2026

Rashifal 11 May 2026

मई 10, 2026

Rashifal 10 May 2026

मई 9, 2026

Vivek Tripathi

मई 9, 2026