---Advertisement---

Horoscope Today 05 May 2023: आज इन जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, यहां जानें सभी राशियों का हाल

ज्योतिष गणना के मुताबिक 05 मई 2023 शुक्रवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा। यहां पढ़िए आज का राशिफल।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मई 5, 2023 1:00 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

Horoscope Today 05 May 2023
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 05 May 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक 05 मई 2023 शुक्रवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा। किन जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा। आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यहां पढ़िए आज का राशिफल।

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। साथ ही जो जातक बेरोजगार हैं उन्हें अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। संतान का आज भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। आज जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनको तरक्की मिलने की संभावना है। साथ ही आज आपकी लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज आप अपने बच्चों को पढ़ाई में मदद करेंगे। आपके सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज आप किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात कर सकते हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शैक्षिक कार्यों में आपको सार्थक परिणाम मिलेंगे। आज आपकी मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। भाई के विवाह में आ रही अर्चन आज समाप्त हो जाएंगे। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको सीनियरों का सहयोग मिलेगा। साथ ही जो लोग समाज की भलाई के लिए काम करते हैं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्र के साथ आप आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपको माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आप को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मौसम के कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपके व्यापार की स्थिति सही रहेगी। आज आपको राजनीति में सफलता प्राप्त होगी। परिवार वाले आज आपको कोई सरप्राइज पार्टी दे सकते हैं।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। आज आपको नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे। आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अगर आपने किसी से धन उधार लिया है तो उसे समय पर दें।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आज छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। विद्यार्थी कुछ नए विषयों में अपनी रुचि को जागरूक कर सकते हैं। आज आपको माता जी का सानिध्य मिलेगा। जो जातक बेरोजगार हैं उनको अच्छा रोजगार मिलने का संकेत हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। कारोबार के लिए आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको राजनीति में सफलता मिलेगी। साथ ही सभाओं को भी संबोधित करने का मौका मिलेगा।

मकर राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहने वाला है। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी को अपने परिवार से मिला सकते हैं। अगर आपने पहले कहीं निवेश किया है तो आज आपको उसका पूरा लाभ मिलेगा। जो जातक घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज जॉब से संबंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। आप परिवार की आवश्यकता की पूर्ति के लिए कुछ खरीदारी करेंगे। साथ ही आज आपको कहीं अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों के मुकाबले बढ़िया रहने वाला है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। साथ ही आज आप किसी भी प्रकार का निवेश नहीं करें नहीं तो आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। पड़ोसी की मदद से आपको आय के साधन प्राप्त होंगे। इससे आप अच्छा खासा लाभ कमा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: घर में चाहिए सुख-समृद्धि तो फॉलो करें ये Vastu Tips, नहीं होगी धन-दौलत की कमी

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment