---Advertisement---

Horoscope Today 15 May 2023: इन राशियों के लिए आज का दिन होगा बेहद खास, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

Horoscope Today 15 May 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक 15 मई 2023 गुरुवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। नए सप्ताह की शुरुआत के साथ कुछ राशियों को लाभ हो सकता है और कुछ राशियों को हानि। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है। मेष राशि मेष राशि ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 15, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 15 May 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक 15 मई 2023 गुरुवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। नए सप्ताह की शुरुआत के साथ कुछ राशियों को लाभ हो सकता है और कुछ राशियों को हानि। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा होने वाला है। इसी के साथ रिश्तो में विवाद की संभावना हो सकती है। किसी नई परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। इसी के साथ मीठी वाणी के कारण आप अपने सभी कार्यों को पूरा करा लेंगे। आज के दिन जॉब में थोड़े संघर्ष का है। व्यापार कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा। इसी के साथ आपका भाग्य आपके साथ होने से आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मित्र भी आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता करेंगे। वहीं विद्यार्थियों को करियर के नए अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि

नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। इसी के साथ आप किसी रोमांटिक डिनर पर भी जा सकते है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा लेकिन किसी अन्य व्यक्ति को अपने रिश्ते के बीच में दखलअंदाजी करने का मौका ना दें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता को लेकर किसी तीर्थ स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। इसी के साथ जो लोग राजनीति में अपना कैरियर चाहते हैं, उनके लिए समय बढ़िया है।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। सभाओं को भी संबोधित करने का मौका मिलेगा. व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जो प्रयास कर रहे थे, उसके कामयाबी मिलेगी। वहीं आपके रिश्ते में प्यार और विश्वास देखने को मिलेगा ,इसी के साथ नये वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। वही लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी दुविधा से आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थजीवन में खुश नजर आएंगे। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। मकर राशि वाले जातकों को अच्छी यात्राएं करने का मौका मिल सकता है। इसी के साथ राजनीति में सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आज लव लाइफ आपकी खुशियों में बनी हुई रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। रुके हुए धन आगमन के संकेत है। जॉब में उन्नति होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वहीं आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है।

ये भी पढ़ें: घर में चाहिए सुख-समृद्धि तो फॉलो करें ये Vastu Tips, नहीं होगी धन-दौलत की कमी

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026