---Advertisement---

Horoscope Today 15th July: शनिवार के दिन इन राशि के लोगों को हो सकती है धन की हानि, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 15th July: दैनिक राशिफल के अनुसार 15 जुलाई 2023 का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। आइए जानते हैं कि कल का राशिफल कैसा रहेगा। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 15, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 15th July: दैनिक राशिफल के अनुसार 15 जुलाई 2023 का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। आइए जानते हैं कि कल का राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो आप जोखिम उठाने से बचें। व्यापार में हानि के संकेत हैं। इसके अलावा नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो इसमें भी जोखिम उठाने से बचें। परिवार से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। इसीलिए घर के सभी लोगों में तालमेल बनाकर रखें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन कुछ विशेष होने वाला हैं। घर में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। कल किसी बात को लेकर आप का मन भी परेशान रहेगा। अगर आप नए कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें भी अड़चन आ सकती है। कल संयम से काम ले और मन में किसी बात को लेकर चिंतित है तो धार्मिक कार्यक्रम में मन लगाएं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सुखद रहेगा। कल आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह आएगा और मन काफी प्रसन्न रहेगा परिवार में किसी बात को लेकर बड़ा ही सम्मान प्राप्त होगा। साथ ही मानसिक संतुलन बढ़ेगा। कल आप अपने परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। जहां आपकी खास व्यक्तियों से मुलाकात होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोर्ट कचहरी में चल रहा कोई विवादित मामला भी सुलझ सकता है। संतान की ओर से मन काफी प्रसन्न रहेगा और उनके करियर को लेकर नई खुशखबरी भी मिल सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। सर दर्द की बीमारी से भी छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल के दिन थोड़ी परेशानी हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इसको अभी टाल दें। किसी भी कार्य की शुरुआत करें तो सोच समझ कर करें। आर्थिक मामलों में कोई भी जोखिम न उठाएं। कल आप किसी वाहन का प्रयोग ना करें तो अच्छा होगा। किसी भी क्षेत्र में अपने धन का इस्तेमाल भी सोच समझकर ही करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। आप किसी के बहकावे में आकर नया कार्य करने के बारे में न सोचे। पड़ोसी या फिर मित्र से कोई झगड़ा भी हो सकता है। कल आपका मन सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा। अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद ले और अपने काम करें घर में शांति बनाए रखें और मन को संयम में रखें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन काफी अच्छा होने वाला है। कल आप अपनी पत्नी की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको प्रमोशन मिलने की उम्मीद है कल आपका अपनी भाई या बहन से किसी बात को लेकर भी विवाद हो सकता है साथ ही सगे संबंधियों के कारण धन की भी हानि हो सकती है। इसलिए सोच समझकर ही काम करें। संतान की ओर से नई खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी फलदायक रहेगा। व्यापार में आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और धन लाभ के भी संकेत है। कल आप किसी बड़े कार्य को अंजाम देने के लिए यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। शुभ समाचार मिलने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और परिवार में भी खुशी का माहौल बना रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। जब आप किसी कार्य के लिए व्यर्थ ही की भागदौड़ करेंगे तो आपका मन परेशान रहेगा। कार्य में सफलता ना मिलने से भी चिंता बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद की स्थिति हो सकती है। आस पड़ोस में झगड़े होने के संकेत हैं। किसी बात को लेकर आपस में वाद-विवाद भी हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन सेहत के लिहाज से सही हो सकता है। कल आप शरीर में दर्द को लेकर थोड़ी राहत प्राप्त कर सकते हैं आप किसी वाद विवाद में गलत आरोपों में भी कर सकते हैं। भगवान शिव की कृपा चाहते हैं तो भोलेनाथ का भजन करें। इससे आपके सभी कष्ट दूर होंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल के परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक से रुके हुए धन की प्राप्ति होने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। धन लाभ भी हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान की ओर से थोड़ी चिंतित हो सकते हैं नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए भी शुभ समय है। साथ ही व्यापार में भी नए अफसरों की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल कल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। संतान की तरफ से एक भी नई खुशखबरी मिल सकती है सेहत में भी सुधार होगा और अगर आप भोलेनाथ का भजन करते हैं तो आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 May 2026

मई 1, 2026

Rashifal 1 May 2026

अप्रैल 30, 2026

Rashifal 30 April 2026

अप्रैल 29, 2026

Rashifal 29 April 2026

अप्रैल 28, 2026

Rashifal 28 April 2026

अप्रैल 27, 2026

Rashifal 27 April 2026

अप्रैल 26, 2026