---Advertisement---

Horoscope Today 17th July: मेष से मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 17th July: दैनिक राशिफल के अनुसार 17 जुलाई 2023 का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। आइए जानते हैं कि कल का राशिफल कैसा रहेगा। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। सरकारी नौकरी वाले जातकों के लिए ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 17, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 17th July: दैनिक राशिफल के अनुसार 17 जुलाई 2023 का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। आइए जानते हैं कि कल का राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। सरकारी नौकरी वाले जातकों के लिए अपनी नौकरी में थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर महिलाएं अपने महिला मित्रों से सावधान रहें। यदि आपका मन आपके बच्चों की तरफ से संतुष्ट है तो खुशी का माहौल बना रहेगा और जीवन साथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को कल अपनी सभी भागीदारों से सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा बिजनेस में कोई भी हो सकती है जिससे आपको लाभ होगा।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन कुछ चिंताजनक हो सकता है। आपको जीवन की कोई बहुत ही कीमती चीज मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी बढ़ जाएगी। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा और अपनी डेली रूटीन में हेल्दी डाइट रखें और स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी और परिवार के साथ अधिकतर समय व्यतीत करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सुखद रहेगा। कल के दिन आपका व्यवहार अनुकूल रहेगा अगर आप किसी के कहे सुने में आकर कुछ गलत काम करते हैं तो अपने आप पर संयम रखें। व्यापार को बढ़ाने के लिए नए नए अवसर भी प्राप्त होंगे इससे आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने बजट का ध्यान रखें इस और फिजूलखर्ची बिल्कुल भी ना करें और दिनचर्या में बदलाव के साथ आगे बढ़े। यदि आपने पहले से ही शेयर मार्केट में इन्वेस्ट किया हुआ है तो इस से भी लाभ की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल के दिन थोड़ी परेशानी हो सकती है। जमीन या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई निर्णय ले रहे हैं तो इससे आपको हानि हो सकती है। इसके अलावा प्रॉपर्टी के मामले में सोच समझकर ही धन खर्च करें। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा और बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्य काफी व्यस्त नजर आएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें और अपने कानूनी मामले समझाएं।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन कुछ विपरीत हो सकता है। कल आपको व्यापार में लाभ की प्राप्ति हो सकती है साथ ही व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए भी नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। इसके अलावा मन मुताबिक कार्य होने से आपके मन को भी बड़ी प्रसन्नता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी चिंताजनक भरा रहेगा। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। पुराने लेन-देन का अगर कोई विवादित मामला है तो आपको परेशानी हो सकती है। व्यवहार से आपकी तारीफ होगी और कोई जोखिम भरा कार्य करने से पहले परिवार की सलाह जरूर लें। यदि आप व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। यदि आप व्यापार में अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं तो कल का दिन बेहद शुभ है। इससे आपको धन की प्राप्ति होगी और समाज में भी नाम प्राप्त होगा। संतान की ओर से भी किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और बुजुर्गों का सम्मान करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन सेहत के लिहाज से सही हो सकता है। किसी कार्य को करने से पहले थोड़ा सा समझ कर धीरे-धीरे आगे बढ़े। किसी भी क्षेत्र में सोचसमझ कर ही धन खर्च करें। परिवार में किसी सदस्य के सरकारी प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और मन काफी खुश होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल के परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कल आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को सावधानी बरतनी होगी। कल आप अपने सभी रुके हुए काम को समय देकर पूरा कर सकते हैं। अगर पढ़ाई लिखाई में आपको परेशानी आ रही है तो अपने गुरुजनों से बात करें और माता पिता का आशीर्वाद ले। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल कल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। आपकी राशि बड़ों का सम्मान करने वाली राशि है। अपने से बड़ों के सुझाव को ध्यान से सुन कर अमल करे। किसी परिचित रिश्तेदार से फोन पर शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आप सभी के प्रति सम्मान का भाव अपने दिल में बनाए रखें। घर में वाद विवाद हो रहा है तो अपनी वाणी पर संयम रखें।

Also Read: Property On Moon: पृथ्वी छोड़ अब चन्द्रमा की धरती को खरीदने के लिए मची होड़, जानें कैसे होती है रजिस्ट्री  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Rashifal 9 March 2026

मार्च 8, 2026

Rashifal 8 March 2026:

मार्च 7, 2026

Rashifal 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Rashifal 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Rashifal 5 March 2026

मार्च 4, 2026