---Advertisement---

Horoscope Today 25 April 2023: इन राशियों पर रहेगी हनुमानजी की कृपा, यहां जानें आज का राशिफल

ज्योतिष गणना के मुताबिक 25 अप्रैल 2023 आज मंगलवार का दिन है। मेष से लेकर मीन राशि तक आज का राशिफल कैसा रहेगा। आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? यहां जानिए आज के राशिफल में।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 25, 2023 7:15 पूर्वाह्न

Horoscope Today 25 April 2023
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 25 April 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक 25 अप्रैल 2023 आज मंगलवार का दिन है। आज कर्क राशि वालों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मेष से लेकर मीन राशि तक आज का राशिफल कैसा रहेगा। आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? यहां जानिए आज के राशिफल में।

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने जूनियर व सीनियरों का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार को पैसा उधार नहीं देना चाहिए। कोई अच्छी खबर आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज आपके पास काफी खाली समय रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। विद्यार्थियों को विदेश से शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं। आज आपको नुकसान होने की संभावना है। योग पर ध्यान दें, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। सफलता प्राप्ति के लिए सपने देखना बुरा नहीं है।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। आज आप अपने रुके हुए सभी कामों को पूरा कर पाएंगे। आज आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही अपना पढ़ाई पर अपना मन लगाएं। इससे आप को कोई नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा। हायर एजुकेशन के लिए समय बढ़िया है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया है। आज अपने लव पार्टनर के साथ अभद्र व्यवहार न करें। वैवाहिक जीवन में आपको कुछ शिक्षा की जरूरत महसूस होगी। जो लोग समाज की भलाई के लिए काम करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज अविवाहित लोगों के पास विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें, आप बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल व पिकनिक पर जाएंगे। आज ऐसा दिन है जब आपके पास भरपूर समय होगा।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपको जीवन साथी की सेहत की चिंता बनी रह सकती है। आज आप बिजी दिन में अपने लिए कुछ समय निकालेंगे।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेलजोल की जगह पर आपकी लोकप्रियता में इजाफा करेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। एक जगह से दूसरे जगह शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं। आप के मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। जो लोग राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन पहले के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आज आपको माता जी का सानिध्य मिलेगा। पिताजी से आप अपने मन की बातों को साझा कर पाएंगे। एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं। अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है।

मकर राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पिताजी आपके व्यवसाय में कुछ धन खर्च करेंगे। बहन के विवाह में आ रही अर्चन समाप्त होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। दूसरे के मामलों में दखल देने से बचें।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है। आज आपको अपनी किसी करीबी शख्स के साथ समय बिताने का वक्त मिलेगा।

मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों से आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों के लिए जो काम दिए गए हैं उसे समय पर पूरा करना होगा। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रशंसा लेकर आएगा। जीवन का आनंद लेने के लिए आप अपने दोस्तों को समय दें।

ये भी पढ़ें: घर में चाहिए सुख-समृद्धि तो फॉलो करें ये Vastu Tips, नहीं होगी धन-दौलत की कमी

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Rashifal 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

Rashifal 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

Rashifal 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Rashifal 25 August 2026

अगस्त 24, 2026

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026