---Advertisement---

Horoscope Today, 26 April 2025: हनुमान जी की है इस राशि पर कृपा तो गौसेवा का इन्हे मिलेगा फायदा! शनिवार को सावधान रहें ये जातक

Horoscope Today, 26 April 2025: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक शनिवार को आखिर किस पर बरसने वाली है किस्मत की मेहरबानी और किन्हे सावधान रहने में भलाई है। आइए जानते हैं क्या कहता है आपका आज राशिफल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 26, 2025 12:50 पूर्वाह्न

Horoscope Today, 26 April 2025
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today, 26 April 2025: शनिवार को किन जातियों पर प्रकोप देखने को मिलने वाला है और किन्हें सावधान रहने की जरूरत है। आज हनुमान जी की कृपा वृषभ राशि के जातक पर होने वाली है तो गौ सेवा करने से भी इस राशि के जातक को फायदा होगा। आइए जानते हैं आखिर आज होरोस्कोप टुडे 26 अप्रैल 2025 आपके लिए क्या लेकर आई है और कहां आज आपको आज सतर्कता बरतने में भलाई है। मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक, आइए जानते हैं आपकी किस्मत का हाल क्या है।

Horoscope Today Aries यानी मेष राशि इस खास शख्स से ना करें बहस

मेष राशि के जातक की बात करें तो आज पीपल के पेड़ में दिए जलाने से आपको फायदा मिलेगा। बिजनेस में आपको मुनाफे मिलने के संकेत है तो शादीशुदा जिंदगी में कुछ परेशानी सामने आ सकती है। मां से वाद विवाद करने से बचें क्योंकि इससे आपकी किस्मत नाराज हो सकती है। जॉब में भी सावधानी बरतें।

जॉब में कैसी है होरोस्कोप टुडे में वृषभ यानी Taurus की स्थिति

वृषभ राशि के जातक आज हनुमान जी की पूजा करें इससे आपको फायदा मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के चांस दिखाई दे रहे हैं तो वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। बिजनेस में आज फायदे होंगे। स्वास्थ्य के मामले में भी आज परहेज करने की जरूरत है। जो भी करें सोच समझकर करें क्योंकि आपको नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं।

Horoscope Today, 26 April 2025 में Gemini यानी मिथुन राशि आज करें ये उपाय

मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के मामले में आज परेशान रह सकते हैं। लोंग जलाने से घर में फायदे मिलेंगे। सेहत के लिए आज आपका दिल हित में होने वाला है। बिजनेस में आप सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। निवेश करने के लिए शनिवार से बेहतर समय नहीं है। इसके अलावा भाई बहन का सपोर्ट बना रहेगा।

कर्क राशि यानी Cancer को आज सेहत के मामले में खानी पड़ सकती है मार

कर्क राशि के जातक की बात करें तो आज सेहत के मामले में लापरवाही ना करें। गौ सेवा करने से आपको फायदा मिलेगा तो ऐसे में उन्हें खाना खिलाए। बिजनेस में नुकसान झेल सकते हैं तो विदेश गमन के भी योग दिखाई दे रहे हैं। सीनियर का सपोर्ट मिलने वाला है तो ऑफिस में भी सावधान बरतें और जिम्मेदारी से अपने काम को करें।

Horoscope Today, 26 April 2025 में सिंह यानी Leo मुनाफे के लिए करें ये उपाय

सिंह राशि के जातक आज मुनाफे के लिए आपको लक्ष्मी जी की पूजा करनी जरूरी है। कुछ बिजनेस में फायदे होंगे जैसे कि अगर आप रियल स्टेट में है तो आपको लाभ मिलेंगे। घर में शादी का माहौल बना रहेगा तो एमएनसी कंपनी से आपको जॉब के ऑफर आ सकते हैं। अगर आप लंबे समय से खानपान पर ध्यान दे नहीं रहे थे तो स्वास्थ्य की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है।

होरोस्कोप टुडे में Virgo यानी कन्या राशि को बिजनेस में मिलेगी ऐसे सफलता

कन्या राशि के जातक आज भगवान सूर्य को लाल फूल चढ़ाएं इससे फायदा होगा। शनिवार को धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो नौकरी और बिजनेस में कुछ नुकसान झेलने पड़ सकते हैं आज आज बिजनेसमैन को मेहनत की जरूरत है। आज आपका पढ़ाई में मन तो लगेगा लेकिन इसका फायदा अभी आपको नहीं मिलने वाला है लेकिन आगे दिन बेहतर हो सकते हैं।

पेटदर्द से परेशान हो सकते हैं होरोस्कोप टुडे में Libra यानी तुला राशि

शनिवार को तुला राशि के जातक शादीशुदा जिंदगी में सावधानी बरतें क्योंकि क्लेश आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। घर के मंदिर में लाल रंग का इस्तेमाल करने से आपको फायदा मिलेगा। आज पेट दर्द की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। शनिवार को निवेश करने से पहले आज तुला राशि को सोचने की जरूरत है नहीं तो नुकसान हो सकते हैं।

विद्यार्थियों के लिए जानें Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक की स्थिति

भगवान विष्णु की पूजा करने से वृश्चिक राशि के जातक को बिजनेस में फायदे मिलेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में आज रहेगा और इससे आपको फायदे भी होंगे। सरकारी नौकरी मिलने के चांस दिखाई दे रहे हैं तो प्यार और रिलेशनशिप के लिए आज का समय हित में नहीं है। ऐसे में बेवजह वाद विवाद से बचकर रहने में ही आपकी भलाई है।

धनु राशि यानी Sagittarius को Horoscope Today में निवेश करने से पहले ना सोचें

भगवान सूर्य देव की कृपा से धनु राशि के जातक अपनी किस्मत पलट सकते हैं। शेयर मार्केट में अगर आपने पहले इन्वेस्ट किया है तो इससे आपको मुनाफे मिलेंगे। इसके अलावा पेट दर्द की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा तो बिजनेस में भी आज आपको सफलता मिलने वाली है। जो भी करें सोच समझकर करें।

इश्क में गलती ना करें Capricorn यानी मकर राशि

मकर राशि के जातक के लिए आखिर कैसी रहने वाली है शनिवार की किस्मत तो बता दे कि चिड़िया को खाना खिलाने से आपको फायदा मिलेगा। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा लेकिन आज प्यार के मामले में परहेज करने में आपकी भलाई है। अपने पार्टनर का दिल दुखाने की कोशिश ना करें, इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ राशि जानें घर का माहौल

कुंभ राशि के जातक की बात करें तो आज वैवाहिक संबंध मजबूत होने वाला है। नारियल का गोला मां लक्ष्मी को चढ़ाने से आपको फायदा मिलेगा। बिजनेस में आपको मुनाफे मिलेंगे तो परिवार में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। भाई बहन का आज सपोर्ट मिलने वाला है तो गृहणी के लिए भी धनलाभ के योग दिखाई दे रहे हैं।

क्या है होरोस्कोप टुडे में करें Pisces यानी मीन राशि के लिए खास

मीन राशि की बात करें तो आज नमक किचन में खरीद कर लाएं। इससे शनिवार की कृपा आप पर हो सकती है। शेयर मार्केट में आपको आज लाभ मिलेंगे। पेट दर्द की वजह से आज आप परेशान हो सकते हैं। शनिवार के दिन ऑफिस में सीनियर की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। इन पॉलिटिक्स में ना पड़े। बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलेगा।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 9, 2026