---Advertisement---

Horoscope Today, 29 April 2025: हनुमान जी के दिन पर लाल रंग इस जातक के लिए है शुभ! 12 राशियां जानें मंगलवार को शुभ-अशुभ योग

Horoscope Today, 29 April 2025: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक मंगलवार को हनुमान जी के दिन किन जातकों को फायदा मिलने वाला है और किन्हे नुकसान झेलना पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं आपका आज का भाग्यफल क्या कह रहा है। आज के लिए कौन से उपाय हैं लाभकारी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 29, 2025 12:10 पूर्वाह्न

Horoscope Today, 29 April 2025
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today, 29 April 2025: मंगलवार को आखिर आपकी किस्मत क्या इशारे कर रही है। कहां भाग्य आप पर मेहरबान है। मंगलवार को हनुमान जी का दिन कहा जाता है। ऐसे में लाल रंग मकर राशि के जातक के लिए शुभकारी है लेकिन जानिए कैसे और आज किन उपाय को करने से मेष से लेकर मीन राशि तक अपनी किस्मत की बागडोर संभाल सकते हैं। कहां किन्हें खुशखबरी मिलने वाली है। किन मामलों में आपको सचेत रहना होगा और कहां किस्मत आपके लिए खास लाई है।

Horoscope Today Aries यानी मेष राशि के लिए कैसी है जॉब की स्थिति

मेष राशि के जातक अगर आप किसी के साथ दोस्ती से बढ़कर रिश्ता चाहते हैं तो उन्हें प्रपोज करें। आज के दिन बरगद के पत्ते के नीचे पूजा करें इससे आपको बरकत नसीब होंगे। मानसिक स्ट्रेस की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। जॉब में आपको कुछ परेशानियां आ सकती है लेकिन माता-पिता का सपोर्ट मिलने वाला है। आज जो भी करें सोच समझ कर ही करें।

होरोस्कोप टुडे में वृषभ यानी Taurus को यहां भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

गाय को भोजन कराने से मंगलवार को वृषभ राशि की किस्मत मेहरबान होने वाली है। अगर आप इमोशनल होकर कोई फैसला लेते हैं तो आपको इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो उसके लिए रिश्ते आ सकते हैं। शिक्षा के मामले में आज आपको कोई परेशानी नहीं है लेकिन खानपान में संयम बरतने से ही आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है।

Horoscope Today, 29 April 2025 में गाय को खाना खिलाने से बरकत के योग

गरीबों को खाना खिलाए मिथुन राशि के जातक के लिए फायदेमंद रहेगा। आंख और कान के दर्द से आप परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में फायदे मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं लेकिन इसके अलावा फालतू खर्च से जहां तक हो सके सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो इसका नुकसान आपको भुगतना पड़ सकता है। जो भी खर्च करें सोच समझकर करें। आज के दिन आपके खर्च बढ़ने के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं।

कर्क राशि यानी Cancer को बिजनेस में क्या मिलेंगे फायदे

कर्क राशि के जातक आज पीपल के पेड़ में दिया जलाए इससे मंगलवार को हनुमान जी की कृपा आप पर रहेगी। नौकरी में प्रमोशन के चांस है तो शिक्षा के मामले में आज का दिन हित में है। आपको सफलता मिलने वाली है। आज जो भी करें लेकिन सोच समझकर ही करें। कहीं भी बिजनेस में इन्वेस्ट करें भाग्य का साथ मिलेगा।

Horoscope Today, 29 April 2025 में सिंह यानी Leo के लिए प्यार में कैसा है दिन

आज हनुमान चालीसा पढ़ने से आपको फायदा मिलेगा। सिंह राशि के जातक हार्ट अटैक से आज बचकर रहने की आपको जरूरत है। प्यार में आपको कुछ गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है। मीडिया और कंटेंट में काम करने वाले लोगों के लिए आज दिन फायदेमंद है। अपने आप को फोकस रखें और ध्यान भटकने ना दे। आज आप जो भी करेंगे आपके काम की वाहवाही होने वाली हैं।

होरोस्कोप टुडे में Virgo यानी कन्या राशि को कहां मिल सकते हैं प्रमोशन

हनुमान जी के दिन पर कन्या राशि के जातक भगवान शिव को जल चढ़ाएं इससे आपको फायदा मिलेगा। विदेश जाने के योग बन सकते हैं। वहीं मौसमी बीमारियों की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। काम की जिम्मेदारी बढ़ने के साथ-साथ प्रमोशन के भी योग दिखाई दे रहे हैं । इसके अलावा शेयर मार्केट में अगर आपने इन्वेस्ट किया है तो वहां से फायदे मिलेंगे।

होरोस्कोप टुडे में Libra यानी तुला राशि को संतान पक्ष से मिल सकती है खुशखबरी

तुला राशि के जातक की बात करें तो आप एक गिलास दूध में केसर डालकर उसे पिए इससे आपकी किस्मत मेहरबान होगी। मंगलवार को बिजनेस में आमदनी बढ़ने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बितने के लिए आपको आज समय निकालने की जरूरत है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की भी संभावना दिखाई दे रही है।

सेहत के मसले में सावधान रहें Horoscope Today में Scorpio यानी वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक सरसों के तेल से हनुमान जी की पूजा करने से आपको आज मुनाफे मिलेंगे। थकान की वजह से परेशान हो सकते हैं तो व्यर्थ की भागदौड़ से बचकर रहे। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत हो सकता है लेकिन आज बेवजह क्लेश और वाद विवाद से बचकर रहने में भलाई है। बिजनेस में नुकसान के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

धनु राशि यानी Sagittarius को Horoscope Today आज कहां मिलेंगे फायदे

धनु राशि के जातक अगर आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने वाली है। इलायची खाने से मंगलवार को आपको धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। रियल स्टेट में काम करने वाले लोगों को मुनाफे मिलेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होने वाला है। आप दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और एक दूसरे का सम्मान भी करेंगे।

लाल रंग बदलेगी Capricorn यानी मकर राशि की किस्मत

मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं इससे मकर राशि की किस्मत बदल सकती है। खर्च की मार पड़ सकती है तो वहीं सरकारी नौकरी में फायदे मिलने के चांस दिखाई दे रहे हैं। किसी भी बात को दिल से लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि पार्टनर के साथ आपकी दूरियां बढ़ा सकती है। आज के दिन खास महसूस करेंगे और आपको हर जगह सम्मान मिलने वाला है। माता पिता का साथ आपको आज फायदा देगा।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ राशि आज धोखे से रहे बचकर

तुलसी का पौधा लगाने से कुंभ राशि के जातक को आज हनुमान जी की कृपा मिलेगी। मंगलवार के दिन आप घर में किसी के बीमार होने की वजह से परेशान हो सकते हैं। नए बिजनेस में इन्वेस्ट करने की प्लानिंग आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्टमेंट के योग दिखाई दे रहे हैं। आज रिश्तों में संभल कर रहने की जरूरत है क्योंकि आपको धोखा मिल सकता है।

बिजनेस के लिए क्या है होरोस्कोप टुडे में Pisces यानी मीन राशि में खास

मीन राशि के जातक की बात करें तो आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने वाली है। गरीबों को लड्डू दान करने से मीन राशि को फायदा होगा। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा लेकिन गलतफहमी ना आने दे। माइग्रेन की दर्द की वजह से आप परेशान कर सकते हैं। बिजनेस में मुनाफे के योग दिखाई दे रहे हैं। मीन राशि पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

US-Iran War

अप्रैल 24, 2026

Darbhanga Airport

अप्रैल 24, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 24, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 24, 2026