---Advertisement---

Horoscope Today, 29 March 2025: शनि की चाल से संभलकर रहें ये जातक! मेष राशि के बढ़ेंगे खर्च तो मिथुन राशि यहां जानें अपना भाग्यफल

Horoscope Today, 29 March 2025: मेष से लेकर मीन राशि के जातक तक क्या शनिवार आपके लिए भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं क्या कहती है आपकी किस्मत और कहां आपको बचकर रहने की जरूरत है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 29, 2025 12:19 पूर्वाह्न

Horoscope Today, 29 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today, 29 March 2025: शनिवार को कुछ जातकों को जहां खुशखबरी मिलने वाली है तो कुछ पर शनि का प्रकोप देखा जाएगा। उनकी किस्मत में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए कैसा रहने वाला है शनिवार का समय आइए जानते हैं। होरोस्कोप टुडे में आपकी किस्मत क्या कह रही है। शनिवार को क्या आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है या शनि के प्रकोप से आपको सावधानी बरतनी है। किस उपाय को करने से आप Horoscope Today 29 March 2025 को हित में बना सकते हैं।

Horoscope Today Aries यानी मेष राशि के खर्च बढ़ने की संभावना

शनिवार की बात करें तो मेष राशि को अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की जरूरत है क्योंकि खर्च बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है। आज के दिन मिठाई का दान करने से आपको फायदा मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस की कोई कमी नहीं रहने वाली है। घर से काम कर रहे हैं लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। सेहत के मामले में आलस आपका पीछा नहीं छोड़ने वाली है।

होरोस्कोप टुडे में वृषभ यानी Taurus लें धैर्य और हिम्मत से काम

वृषभ राशि के जातक की बात करें तो गरीबों को खिचड़ी खिलाने से आज आपको फायदा मिलेगा। आज अपने रिश्ते में शक को ना आने दे क्योंकि यह आपकी बुनियाद को हिला सकते हैं। नौकरी में ऑफर मिल सकते हैं अगर आप बदलने की सोच रहे हैं। बिजनेस में फिर लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज सही फैसला सोच समझ कर ले।

Horoscope Today 29 March 2025 में Gemini यानी मिथुन राशि क्लेश से बचें

मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में नुकसान के योग दिखाई दे रहे हैं। खर्च भी बढ़ेंगे। इसके अलावा सेहत के मामले में आपको आज मात खानी पड़ सकती है। परिवार में किसी की तबीयत नासाज हो सकती है। लव लाइफ में भी आज क्लेश होने की संभावना है लेकिन आय के स्रोत आज बनने वाले हैं।

होरोस्कॉप टुडे में कर्क राशि यानी Cancer करें ये उपाय

कर्क राशि की किस्मत सूर्य मंत्र के 108 बार जाप करने से आज बदल सकती है। बिजनेस में परेशानी होगी। आज लव लाइफ में भी संभाल कर रहने की जरूरत है क्योंकि बात शादीशुदा जिंदगी और तलाक के बीच भी आ सकती है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। धेर्य से काम लेने से सभी मुश्किलें पार कर सकते हैं।

Horoscope Today में सिंह यानी Leo के लिए हित में है शनिवार

सिंह राशि के जातक आज शेयर बाजार में किस्मत आपके हाथ में है। कन्या को दान करने से आपको आज फायदा मिलेगा। आंख और सर दर्द से आप परेशान रह सकते हैं। कानूनी लड़ाई में आज आपको जीत मिलेगी। शादीशुदा जिंदगी रोमांटिक मोड़ लेने वाली है और संतान की ओर से भी खुशखबरी मिलने की संभावना है।

होरोस्कोप टुडे में Virgo यानी कन्या राशि घर और काम में बनाए समीकरण

कन्या राशि के जातक को आज इन्वेस्टमेंट से लाभ मिलने की संभावना है। जॉब की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। काम की जिम्मेदारियां के साथ-साथ परिवार को संभालना मुश्किल हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको फायदा मिलेगा। लव लाइफ में कई मुश्किलें आ सकती है लेकिन आज सब कुछ आपके हित में रहने वाला है।

होरोस्कोप टुडे में Libra यानी तुला राशि को परेशान होने की जरूरत नहीं

तुला राशि की किस्मत आज बदलने वाली है। आज बच्चों कि स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने पार्टनर का भी ध्यान रखें। संतान से खुशखबरी मिलने की संभावना है। अगर आप संतान की चाह में लंबे समय से थे तो आज आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। व्यर्थ के भाग दौड़ से जहां तक हो सके बचकर रहे। लव लाइफ के मामले में आज कोई भी परेशानी नहीं है।

Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक को बिजनेस में होंगे फायदे

शनिवार को आपकी किस्मत बिजनेस के मामले में साथ देने वाली है। वृश्चिक राशि के जातक आज थोड़ी बहुत सेहत के मामले में सावधानी बरतें। लव लाइफ में आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी और शक कोई गुंजाइश नहीं रहने वाली है। पारिवारिक यात्रा के योग दिखाई दे रहे हैं। मां दुर्गा की पूजा से आपको आज फायदा मिलने वाला है। हालांकि बेवजह खर्च करने से बचें।

धनु राशि यानी Sagittarius को Horoscope Today में आएंगे नौकरी के ऑफर

धनु राशि के जातक की बात करें तो आज बिजनेस में आपको लाभ ही लाभ मिलेंगे। खान-पान पर ध्यान देने से आप पेट संबंधित समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आज आपके लिए सिर्फ प्यार ही सब कुछ होने वाला है। सूर्य को अर्घ्य देने से आज फायदे मिलने की संभावना है। आपके लिए आज नौकरी के नए ऑफर भी आ सकते हैं।

होरोस्कोप टुडे में Capricorn यानी मकर राशि रखें भावना का ख्याल

मकर राशि के जातक आज लौंग कपूर जलाने से आपको फायदा मिलेगा। लव लाइफ में आज बहार आने वाली है। नई नौकरी में आज सफलता मिलेगी। सेहत का ख्याल रखें।आज किसी अपनों की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। घर में खुशनुमा हाल रहेगा और आप परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं।

Horoscope Today Aquarius यानी कुंभ राशि गुस्सा और वाणी गंवा सकते इज्जत

कुंभ राशि के जातक को बिजनेस के मामले में आज भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। यहां तक कि काफी हद तक संभव है कि आपको विदेश टूर के भी ऑफर आ सकते हैं। लव लाइफ के लिए आज दिन खास नहीं है क्योंकि शक और गुस्सा आप दोनों के बीच तनाव पैदा कर सकता है। सूर्य मंत्र का जाप करने से फायदा मिलेगा। निवेश करने से लाभ की संभावना है।

पार्टनर के साथ होरोस्कोप टुडे में Pisces यानी मीन की बिगड़ सकती है बात

मीन जातक बिजनेस के लिए आज का दिन शुभ है। मां काली की पूजा करने से आप आपको फायदा मिलने वाला है। पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना है। ऐसे में जहां तक हो सके सामंजस्य बनाकर रखें। गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखकर आप पूरी दुनिया जीत सकते हैं। शनिवार को अपनी वाणी से आप इज्जत कमा सकेंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 9, 2026