---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 2nd July: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, क्रोध बिगाड़ सकता है आपका काम, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2nd July: कई राशि के जातकों की आज परेशानियां बढ़ सकती है। जबकि कईयों को आज धन लाभ होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 2, 2023 12:01 पूर्वाह्न

Aaj Ka Rashifal 2nd July
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 2nd July: ज्योतिष गणना के मुताबिक 2 जुलाई 2023, रविवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। आज मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा ? किन जातकों पर आज ईश्वर की कृपा बनी रहेगी ? साथ ही आज किन चीजों से आपको दूर रहना चाहिए ? आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यहां पढ़िए आज का (Rashifal in Hindi) राशिफल।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा, सभी लोग एक साथ मिलकर कार्य करते हुए नजर आएंगे। घर में पूजा पाठ का भी आयोजन होगा। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के जो प्रयास कर रहे थे वह कामयाब होंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। मानसिक शांति के लिए कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे। लव और लग्जरी के लिए बहुत अच्छा समय है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सुखद यात्रा के संयोग हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे जातकों को अच्छा खासा लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। मीठी वाणी का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी के भी कहे में आकर किसी से कोई अपशब्द न कहें। आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी को अपने मन की बात कहेंगे। एक दूसरे को उपहार भी देंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी सेहत में सुधार होगा। छात्र इधर-उधर ध्यान देने के कारण पढ़ाई में कम मन लगाएंगे। आज आपके मित्र आपका ध्यान भटकाने कि बार-बार कोशिश करेंगे। पहले किए गए निवेश का पूरा लाभ मिलेगा। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। मकान, भवन को खरीदने की योजना बना रहे थे, वह कामयाब होगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जल्द ही अचानक से रुका हुआ पैसा वापस आएगा। आपके लिए गए निर्णय लाभकारी साबित होंगे। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। बिजनेस कर रहे जातक बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आज आप किसी नए बिजनेस को भी करने की योजना बनाएंगे। जो आप साझेदारी में करेंगे। नौकरी कर रहे जातक नौकरी के साथ-साथ कोई साइड काम भी करेंगे, जिससे आय में बढ़ोतरी हो सके। परिवार में चली आ रही अनबन वरिष्ठ सदस्यों की सहायता से समाप्त होगी। आज खास से भी मुलाकात होगी, जो आपकी आय में बढ़ोतरी कराने में काफी मददगार साबित होंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में कोई बकाया धन मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आप जिस प्रॉपर्टी को काफी समय से बेचना चाह रहे थे, वह आज अच्छे दामों में बिकेगी। पहले किए गए निवेश का पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी नए व्यवसाय को भी करने की योजना बनाएंगे, जो आपकी कामयाब होगी। रिश्तेदारों के सहयोग से आप अपने किसी रुके हुए कार्य को पूरा करेंगे। व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अपने शब्दों का चयन सोच समझ कर करें। परिवार में आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी, स्‍वादिष्‍ट खानपान में रुचि रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी को मिली तरक्की से आप काफी खुश नजर आएंगे । घर में पूजा, पाठ का भी आयोजन होगा। आपकी सेहत में सुधार होगा। बाहर का तला भुना खाने से बचें। माता जी के द्वारा धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। मित्रों से लाभ हो सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आज देश विदेश से काम मिलेगा। काम से जुड़ी यात्रा का प्लान बनाएंगे, फलस्वरूप लाभ मिलेगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। लव लाइफ आपकी बेहतर रहने वाले हैं।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले जातकों की बात करें तोआज आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब होंगे। नौकरी कर रहे जातक नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। बेरोजगार लोगों को परिचित की सहायता से अच्छा रोजगार मिलेगा। घर में खुशियां भरा माहौल होगा। आपका कोई मित्र आपसे धन की सहायता मांग सकता है, जो आप उसकी करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए वाहन का भी सुख प्राप्त होगा। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। मानसिक शांति के लिए कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आज आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से यह सीखेंगे की धन को कैसे संचय किया जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। अगर आप कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो पहले किसी से सलाह मशवरा अवश्य ले। मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्य की अधिकता रहेगी। आज अपने आस पास के लोगों से सावधान रहना चाहिए, बातचीत में सन्तुलित रहें। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी नए व्यवसाय को करने की योजना बनाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। जॉब में तरक्की के अवसर पाकर आप काफी खुश नजर आएंगे। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी को मिली तरक्की से आप काफी खुश नजर आएंगे। आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। आज खर्चों पर नियंत्रण रखें, इन्वेस्टमेंट बिल्कुल ना करें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। आज आप अपना कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करेंगे। बच्चों के साथ खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे, जिससे आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपके पद में बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी का भी ऑफर आएगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। व्यवसाय में आप नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां बीमार को देखने जाएंगे। मानसिक शांति के लिए कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे। हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है। आज हेल्थ के प्रति सावधान रहें। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धन लाभ होगा और चैरिटी में भी मन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। आज आप अपनी जॉब में तरक्की देखने को मिलेगी। नई नौकरी का भी ऑफर आएगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप नौकरी के साथ-साथ कोई नया बिजनेस करने की भी योजना बनाएंगे। जो आप अपने मित्रों के साथ साझेदारी में करेंगे। आय के काफी सारे अवसर प्राप्त होंगे। नए कांटेक्ट मिलेंगे। पुराने मित्रों से भी मुलाकात होगी। संतान के द्वारा माता-पिता के मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। आय में वृद्धि होगी, पर अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। मन में निराशा के भाव रहेंगे। नए रिश्ते जोड़ने के लिए समय अनुकूल है। वाणी में मधुरता रहेगी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी कर रहे जातक नौकरी में तरक्की देखकर काफी खुश नजर आएंगे। घर में पूजा, पाठ का आयोजन होगा। सेहत में आपकी पहले से सुधार होगा। आवेश में आकर कोई ऐसी बात ना करें जिससे कोई आपसे नाराज हो जाएष। छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइश से करेंगे, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे। मकान, प्लॉट को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। अगर आपका धन कहीं फस गया है, तो वह भी आज आपको वापस मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026