---Advertisement---

Horoscope Today, 30 April 2025: अक्षय तृतीया पर बन रहे योग में क्या मां लक्ष्मी भरने वाली है आपकी झोली! यहां देखें बुधवार का उपाय

Horoscope Today, 30 April 2025: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक, आइए जानते हैं आखिर कहां आपको आज सफलता मिलेगी और किन चीजों से आप परहेज करें जिससे अक्षय तृतीया आपके लिए फलकारी साबित हो सके। आइए जानते हैं आज का भाग्यफल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 30, 2025 12:17 पूर्वाह्न

Horoscope Today, 30 April 2025
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today, 30 April 2025: 30 अप्रैल 2025 अक्षय तृतीया का त्यौहार घर में काफी मायने रखता है जब मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने का योगदान है। क्या Akshaya Tritiya के दिन माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है। आपका आज का राशिफल क्या कह रहा है और किन मामलों में आपको खुशखबरी मिल सकती है। आइए जानते हैं होरोस्कोप टुडे और कहां आपके लिए है गुड न्यूज़ और कहां अशुभ खबरें आपके दिल को तोड़ सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा बुधवार को किन जातकों पर होने वाली है और किस पर धन वर्षा होगी। आइए जानते हैं।

Horoscope Today Aries यानी मेष राशि को शेयर मार्केट में क्या मिलेगा फायदा

मेष राशि की किस्मत की बात करें तो आज कमगट्टे का फूल माता लक्ष्मी को चढ़ाने से आपको फायदा मिलेगा। संतान पक्ष से आप दुखी हो सकते हैं लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। शेयर मार्केट में अगर आपने इन्वेस्ट किया है तो आज आपको फायदे होंगे। लव लाइफ में आप दोनों के बीच रोमांस की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है। Akshaya Tritiya पर आज का दिन आपके लिए फलकारी है।

होरोस्कोप टुडे वृषभ यानी Taurus को लवलाइफ में क्या होगी मनोकामना पूरी

वृषभ राशि के जातक कोई भी नया काम शुरू करने से पहले आज सोमवार सोचे क्योंकि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर उस कदर नहीं है। बुधवार के दिन पक्षियों को दाना दें इससे आपको फायदा मिलेगा। लव लाइफ में अपनी महिला मित्र से बहस करने से जहां तक उससे बचें। आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती है। ऑफिस में आज तनाव का माहौल बना रहेगा।

Horoscope Today, 30 April 2025 में क्या करने से Akshaya Tritiya पर बचें

मिथुन राशि के जातक आज माता लक्ष्मी के नाम पर दान करें इससे आपको फायदे होंगे। बिजनेस में धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। अगर आप मेहनत करेंगे तो बुधवार को इसका फल भी आपको मिलेगा। जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं और सफलता के बारे में आपने नहीं सोचा होगा वह आपको मिलने वाला है। अक्षय तृतीया आपके हित में है।

कर्क राशि यानी Cancer को इस खास शख्स से वाद विवाद से बचने की सलाह

कर्क राशि के जातक की बात करें तो आज माता लक्ष्मी चालीसा पढ़ने से आपको फायदा मिलेगा। बेवजह खर्च करने से जहां तक हो सके बचें। बिजनेस में इन्वेस्ट ना करें। पार्टनर से मनमुटाव होने के संकेत है तो जहां तक हो वाद विवाद ना करें। बुधवार को आप किसी प्रॉपर्टी या फिर गाड़ी में पैसे खर्च कर सकते हैं लेकिन जो भी करें सोच समझ कर ही फैसला ले।

Horoscope Today, 30 April 2025 में सिंह यानी Leo को क्या है धनलाभ के योग

सिंह राशि के जातक का आज काम में मन नहीं लगेगा लेकिन अगर आप माता लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो बुधवार को गाय को रोटी खिलाएं। इससे आपको फायदे होंगे और काम में भी मन लगेगा। बेवजह परेशान होने से जहां तक हो सके बचें। आप नई नौकरी की तलाश में जुटे रहेंगे लेकिन आपकी मेहनत आगे काम आने वाली है। हालांकि आज बाहर निकलने पर वाहन चलाने से सावधानी बरतें।

होरोस्कोप टुडे में Virgo यानी कन्या राशि को आज यहां संभलने की जरूरत

कन्या राशि के जातक आज तिल का दान करें इससे आपको फायदे होंगे। आय में वृद्धि के चांसेस है और माता लक्ष्मी की कृपा भी होने वाली है। Akshaya Tritiya के दिन आपको विदेश जाने के योग भी दिखाई दे रहे हैं। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। पार्टनर से लेकर परिवार और संतान तक सब आपसे खुश रहेंगे। आज के दिन खर्च होने के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं।

अक्षय तृतीया पर Libra यानी तुला राशि को बिजनेस में क्या होंगे फायदे

माता लक्ष्मी को लाल चुनरी चढ़ाने से तुला राशि के जातक को अक्षय तृतीया पर फायदा होने वाला है। लव लाइफ में आप अपने दिल की बात सामने वाले से कर पाएंगे। शादी तक का सफर तय कर सकते हैं। आज बिजनेस में किसी विशेष शख्स की वजह से लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आपके काम की हर जगह तारीफ होगी और परिवार में भी मान सम्मान बढ़ने की आशंका है।

मेहनत है आज के लिए Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक का मूल मंत्र

वृश्चिक राशि के जातक की बात करें तो सरसों का तेल माता लक्ष्मी के नाम दान करने से आज आपको फायदा मिलने वाला है। Akshaya Tritiya के मौके पर बिजनेस में इन्वेस्ट करें इससे आपको फायदे होंगे। इसके अलावा जॉब में प्रमोशन के साथ-साथ पढ़ाई में भी आपको सफलता मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। मेहनत करने से जरा भी ना हिचकें क्योंकि यह आपकी लुटिया डुबा सकती है।

धनु राशि यानी Sagittarius अक्षय तृतीया पर इस मामले में रहे सतर्क

धनु राशि के जातक को पीपल के पेड़ पर पीला चंदन लगाने से आज आपको फायदा मिलने वाला है। निवेश के लिए आज से बेहतर समय नहीं है। इस बात का खास ख्याल रखें। गर्मी की वजह से आपको कोई परेशानी ना हो और खुद को हाइड्रेटेड रखें। लव लाइफ में पार्टनर के साथ रोमांस का माहौल बना रहेगा। आप दोनों के बीच की दूरियां कम होगी। दोनों ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

होरोस्कोप टुडे में Capricorn यानी मकर राशि पर कैसे होगी किस्मत की मेहरबानी

मकर राशि के जातक आज परिवार में विवाद होने की संभावना है तो ऐसे में अपने वाणी पर कंट्रोल करें। स्ट्रेस की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। अक्षय तृतीया के दिन दान करने से आज किस्मत की मेहरबानी हो सकती है। बिजनेस में मन मुताबिक फायदे नहीं मिलेंगे लेकिन चिंता करने से कुछ भी हाथ नहीं आएगा। ऐसे में खास ख्याल रखे कि आप कहां इन्वेस्ट कर रहे हैं।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ राशि को शिक्षा में क्या मिलेगी सफलता

कुंभ राशि के जातक आज पंचमुखी दिया में माता लक्ष्मी की पूजा करें इससे आपको धनलाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। शिक्षा के लिए आज का दिन उत्तम होने वाला है तो जॉब में भी सफलता हाथ लगेगी। लव लाइफ में आपको आज पार्टनर का सपोर्ट मिलने वाला है लेकिन वाद विवाद से आज जहां तक हो सके संभल कर रहे क्योंकि यह आपको नुकसान करवा सकती है।

बिजनेस में Pisces यानी मीन राशि को क्या Akshaya Tritiya पर मिलेगा फायदा

मीन राशि आज ब्राह्मण को दान देने से आज आपकी किस्मत मेहरबान होगी। बिजनेस में आप इंटरेस्ट कर सकते हैं। सेहत के मामले में थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। पार्टनर के साथ बहस की कोई गुंजाइश न रखें क्योंकि यह आप दोनों के बीच के रिश्ते की नींव को हिला सकती है। आज बिजनेस की अगर आप प्लानिंग कर रहे हैं तो काफी हद तक सफलता भी मिलने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shoaib Akhtar

मार्च 10, 2026

KB Ganesh Kumar

मार्च 10, 2026

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026