---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 6th September: मकर सहित इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6th September: कई राशि के जातकों की आज परेशानियां बढ़ सकती है। जबकि कईयों को आज धन लाभ होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 6, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Aaj Ka Rashifal 6th September
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 6th September: ज्योतिष गणना के मुताबिक 6 सितंबर 2023, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। आज मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा ? किन जातकों पर आज ईश्वर की कृपा बनी रहेगी ? साथ ही आज किन चीजों से आपको दूर रहना चाहिए ? आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यहां पढ़िए आज का (Rashifal in Hindi) राशिफल।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आप अपने कार्य क्षेत्र में जो भी कार्य करते हैं, जरूरी कार्य की सूची बना लें, उसके बाद काम करें अन्यथा, जल्दबाजी में कोई कार्य छूट सकता है। व्यापार करने वाले जातक व्यापार में धन खर्च करने की योजना पहले से बनाकर रखें अन्यथा, आपके व्यापार में कोई जोखिम हो सकता है। साथ-साथ अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें अन्यथा, आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा बिजी रहेगा। नौकरी करने वाले जातक, आज अपनी नौकरी में किसी प्रकार कार्यभार के कारण बिजी हो सकते हैं। ज्यादा कार्य को देखकर आप परेशान ना हो, यही आपको अपना अच्छा कार्य दिखाने का मौका है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप व्यापार में उतार-चढ़ाव को देखकर परेशान हो सकते हैं। थोड़ी सी मेहनत और करें व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ का पैसा खर्च करने से बचें। आपको धन की हानि हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी सुप्रसिद्ध विख्यात और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से हो सकती है, जिनसे मिलकर आप बहुत ही आनंदित होंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा सावधानी से भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार में उतार-चढ़ाव को देखकर थोड़ा सा परेशान रहेंगे, ऐसे में अपना साहस बनाए रखें और दिमाग से काम करें। दिनभर परेशान रहने के बाद शाम के समय आपको थोड़ा सा आराम महसूस होगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। यदि आपकी नौकरी में स्थानांतरण या प्रमोशन को लेकर कोई विलंब चल रहा था तो वह विलंब दूर हो सकता है और आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार करने वालों जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपना अधिकांश समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे, तथा अपने घर के बच्चों के साथ आप बहुत ही मौज मस्ती कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो, आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपको जो भी समस्या थी, वह आज दूर होगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा सावधानी से रहने वाला रहेगा। जिन जातकों की नौकरी अभी कुछ समय पहले लगी है, उन्हें अपनी नौकरी में बहुत ही ध्यानपूर्वक कार्य करना पड़ेगा। लापरवाही के कारण, आपकी नौकरी पर आंच आ सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक आइटम इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी सावधानी बरते अन्यथा, दुर्घटना हो सकती है। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप जहां पर नौकरी करते हैं, आप अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें, अन्यथा, जो आपके सहकर्मी है और सहयोगी हैं, वह आपके विरोधी भी बन सकते हैं। संतान की ओर से आज आप चिंतित हो सकते हैं। आपकी संतान आपका विरोध कर सकती है, इसीलिए अपनी संतान को आप क्रोध से नहीं प्रेम से समझने की कोशिश करें। सेहत की बात करें तो, आज बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए, आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप जहां पर भी नौकरी करते हैं, अपने कार्य को बहुत अधिक मेहनत और लगन से करें। आपके अधिकारी आपके कार्य को देखकर आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, इसीलिए आप अपने व्यापार में सामान का स्टॉक अधिक से अधिक रखें, क्योंकि ग्राहकों की संख्या अधिक होने पर आपको सामान कम पड़ सकता है। आज आप तला भूना खाने से परहेज करें अन्यथा, आपको कोई समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों की बात करें तो, आज आप अधिक कार्यभार के कारण थोड़ा सा तनाव में रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज थोड़ा सा परेशानी वाला दिन रहेगा। आपको आपके कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का तनाव परेशान कर सकता है। आपके ऊपर कार्य का भार भी अधिक हो सकता है, जिससे आपको अधिक क्रोध आएगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो, आपको लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार के लोगों के साथ आज आपका किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब रह सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातक आज अपनी नौकरी में यह कोशिश करेंगे कि कम समय में ज्यादा से ज्यादा सब काम हो सके। किसी के लिए आप नयी तकनीकियों का प्रयोग करेंगे, जिसके कारण आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो, अपने स्टॉक को बढ़ाएं, नहीं तो आपके ग्राहक खाली हाथ वापस जा सकते हैं। सेहत की बात करें तो, आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप साबूत अनाजों को भिगोकर अपने खाने में इस्तेमाल करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आपकी नौकरी में, आपका भाग्य, आपके सहकर्मी और आपका पार्टनर, हर क्षेत्र में आपका साथ देंगे। इसका आपको अच्छा परिणाम भी मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज थोड़ा सा परेशानी वाला दिन रहेगा। यदि आप किसी वस्तु को इंपोर्ट या एक्सपोर्ट करने का कार्य करते हैं तो, आप थोड़ा सा सावधान रहें। आपको इसमें थोड़ा सा नुकसान भी हो सकता है। सेहत की बात करें तो, आज आपको किसी भी प्रकार का मौसमी इंफेक्शन हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आप यदि किसी ऑफिस में कार्य करते हैं तो, आपका कोई ऑफिशियल कार्य न बनने पर आपको थोड़ी सी चिंता रहेगी, और आप परेशान भी रहेंगे। आपके सहकर्मियों से इस बात को लेकर कहा सुनी भी हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो, यदि आप डेरी या दूध से संबंधित कोई भी व्यापार करते हैं तो, आज आपकी ग्राहकों की डिमांड बढ़ सकती है। आज आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसके कारण थोड़ा सा अधिक धन खर्च हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातक जिस क्षेत्र में कार्य करते हैं, आज अपने सहयोगियों पर थोड़ा सा भरोसा करे, आपके सहकर्मियों के सहयोग से ही आप अपने किसी अटके हुए कार्य को पूरा कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो, आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए भरपूर मेहनत करेंगे और आप कामयाब भी होंगे। आपका कारोबार बहुत उन्नति करेगा, इससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026