---Advertisement---

Horoscope Today 8th June 2023: इन राशि जातकों पर होगी पैसों की बारिश, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे ?

Horoscope Today 8th June 2023: राशिफल (Aaj ka rashifal) के अनुसार ही हमें दैनिक दिनचर्या का पता लगता है। आइए जानते हैं कि 8 जून 2023 गुरुवार का दिन किन राशियों के लिए अच्छा है। तुला, कुंभ राशि में से कौन सी राशि पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी। मेष राशि मेष राशि वालों ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 8, 2023 12:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 8th June 2023: राशिफल (Aaj ka rashifal) के अनुसार ही हमें दैनिक दिनचर्या का पता लगता है। आइए जानते हैं कि 8 जून 2023 गुरुवार का दिन किन राशियों के लिए अच्छा है। तुला, कुंभ राशि में से कौन सी राशि पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। जातकों को परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा साथ ही वह समाज की भलाई के लिए काम करते हुए नजर आएंगे। अगर आपको व्यापार में नई नई योजनाएं लागू करनी है तो उसमें भी कामयाबी मिलेगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के संकेत है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन कुछ विशेष होने वाला हैं। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जिसमें जूनियर व सीनियर का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और आपका मित्र भी घर मिलने के लिए आ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सुखद रहेगा। व्यवसाय कर रही लोगों को व्यवसाय आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी। घर में पूजा पाठ का आयोजन होगा, जिससे मिलने जुलने वाले लोग आते जाते रहेंगे। कल आप अपने बिजी शेड्यूल में से थोड़ा सा समय निकालकर बच्चों के साथ खेल कूद करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन खुशियों से भरा रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होने से मेहमानों का आगमन होगा। व्यापार में चल रही समस्याओं का समाधान ढूंढने में मित्र भी आपकी सहायता कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल का दिन बेहतर रहेगा। ग्रस्त जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और जीवन साथी का भी सहयोग मिलेगा। पिताजी से अपने मन की बात शेयर करें और माता-पिता से आशीर्वाद प्राप्त करें। बैंक से जुड़े लेनदेन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। कल आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगें। आप अपने जो कार्य किसी कारणवश पूरा नहीं कर पाए हैं वह भी पूरे करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और व्यवसाय को शुरू करने के लिए भी शुभ दिन है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन काफी अच्छा होने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने वाले लोगों के लिए भी समय अनुकूल बना रहा है। नौकरी में तरक्की के भी अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों से सीनियर काफी खुश हो जाएंगे। छोटे व्यापारियों को व्यापार आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

Also Read: Rajasthan Election 2023 से पहले CM Gehlot ने कर्मचारियों पर की तोहफों की बारिश, कैबिनेट ने लगाई इन पर मुहर

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी फलदायक रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे करने में आपको सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन का आनंद लेने की पर्याप्त मौके आपके पास है। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म करके आप अपने उद्देश्य प्राप्त कर सकते हैं। मनोरंजन से जुड़े रहे और परिवार के सहभागी बने।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विवाह में आ रही अड़चनों को खत्म करने के लिए पूजा पाठ करें। पुराने मित्र से भी मुलाकात हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल के दिन कुछ बेहतर होने वाला है। घर से दूर रहकर नौकरी कर रही युवाओं को परिवार की याद सताएगी। ग्रहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता पिता जी के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य पूरे होंगे और भरपूर सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। दिनचर्या में बदलाव होने के साथ आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे‌। आर्थिक तंगी की वजह से जो काम रुक गए थे उनको भी पूरा करेंगे। पैतृक संपत्ति से धन मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल कल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में अपना समय बिताएं। इससे मन को शांति मिलेगी। वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। जो आपके साथ रहते हैं, उनके साथ समय बिताने की जरूरत है। घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें।

Also Read: Pensioners के लिए बड़ी खुशखबरी, किसी भी ब्रांच में Life Certificate जमा करने की RBI ने की सिफारिश

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rashifal 13 May 2026

मई 12, 2026

Rashifal 12 May 2026

मई 11, 2026

Rashifal 11 May 2026

मई 10, 2026

Rashifal 10 May 2026

मई 9, 2026

Vivek Tripathi

मई 9, 2026