---Advertisement---

Horoscope Today: कर्ज लेने से बचे मेष राशि तो मीन जातक को कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर! जानें बुधवार का राशिफल

Horoscope Today: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आइए जानते हैं आखिर आज बुधवार की किस्मत क्या कह रही है और कहां आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किन उपाय को करने से आप आज के दिन को हित में बना सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 26, 2025 12:47 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 26, 2025 11:10 पूर्वाह्न

Horoscope Today
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today: आखिर क्या कहता है आपका आज का यानी 26 मार्च का राशिफल। क्या मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक को खुशखबरी मिलने वाली है। कहां आपको सावधान रहने की जरूरत है और किन उपाय को करने से आप बुधवार के दिन को अपने हित में बना सकते हैं। बुधवार को मेष राशि के जातक को कर्ज लेने से बचने की जरूरत है तो मीन राशि के जातक को कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं आपके लिए क्या कहता है बुधवार का राशिफल।

Horoscope Today में Aries यानी मेष राशि को पैसों की कमी की वजह से होगी परेशानी

मेष राशि के जातक के लिए बुधवार के राशिफल की बात करें तो आज आपको स्वास्थ्य के मामले में सचेत रहने की जरूरत है। इसके साथ ही कर्ज लेने से जहां तक हो सके बचकर रहे गए। गाय को चना खिलाने से आपको फायदा मिलेगा तो नौकरी में आपको विशेष लाभ मिलने की संभावना है। प्यार की आज आपकी जिंदगी में कोई कमी नहीं रहने वाली है तो पैसों की कोई तंगी नहीं रहेगी।

वृषभ यानी Taurus राशि को बिजनेस में आज लगाने पड़ सकते हैं पैसे

वृषभ राशि को बिजनेस में थोड़े खर्च झेलने पड़ सकते हैं लेकिन इसका परिणाम आपको आगे देखने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है तो नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई में मेहनत करने की आपको जरूरत है। पार्टनर के साथ बेवजह क्लेश बढ़ सकते हैं तो ऐसे में दूध का दान करना आज के लिए फायदेमंद है।

Gemini यानी मिथुन राशि को मिलेंगे प्रमोशन लेकिन यहां सावधानी बरतने की जरूरत

मिथुन राशि की जातक को आज आर्थिक लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो इसके साथ ही क्रोध पर नियंत्रण करने की आपको जरूरत है। होरोस्कोप टुडे की बात करें तो गौशाला में दान करने से आपको आज फायदा मिलने वाला है। प्रमोशन के चांस के साथ-साथ नई नौकरी के योग भी दिखाई दे रहे हैं।

होरोस्कॉप टूडे में कर्क यानी Cancer को यह उपाय करने से मिलेगा फायदा

आज के राशिफल में कर्क राशि मोती का दान करें इससे आपको फायदा मिलेगा। आज सेहत चुस्त दुरुस्त रहने वाला है। साथी से मतभेद होने की संभावना है तो ऐसे में प्यार की आज कमी रहेगी। आज आपका भाग्य उस कदर साथ नहीं है। मां का साथ आज के दिन आपको मिलेगा।

शादीशुदा जिंदगी में Horoscope Today Leo यानी सिंह राशि को मिलेगी खुशियां

सिंह राशि के जातक की बात करें तो आज हनुमान जी की पूजा करना आपके लिए फायदेमंद है। नौकरी के सिलसिले में आपकी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा जिंदगी में प्यार बना रहेगा और आप दोनों एक दूसरे के करीब आएंगे। काफी हद तक इस बात की संभावना है कि आज निवेश करने से आपको फायदा मिलेगा।

आज के राशिफल में यहां Virgo यानी कन्या राशि को खानी पड़ सकती है मात

कन्या राशि के जातक शमी का पत्ता शिवजी को चढ़ाएं इससे आपको फायदे मिलेंगे। परिवार में किसी अपने की तबीयत बिगड़ने से आप परेशान कर सकते हैं। करियर के साथ-साथ शिक्षा के मामले में आपको मेहनत की जरूरत है तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। कानूनी पचड़े में आप पड़ सकते हैं तो ऐसे में बिजनेस को सोच समझकर करें।

सावधानी बरतने के साथ Libra यानी तुला राशि को बिजनेस में मिलेंगे मुनाफे

तुला राशि के जातक लाल चुनरी का दान करने से आपको आज फायदा मिलेगा। बिजनेस में लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो इसके अलावा लव लाइफ मे आपको आपके प्यार का साथ नहीं मिलने वाला है। नौकरी में बदलाव के साथ-साथ मन मुताबिक काम मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। ऐसे में व्यर्थ के भाग दौड़ से जहां तक हो सके बचकर रहे।

Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक को आज खुशियों से भर जाएगा दामन

वृश्चिक राशि के जातक सुहागिन स्त्री को दान करने से आज अपने लव लाइफ को आप रोमांटिक बना सकते हैं। अगर आप संतान के लिए लंबे समय से इंतजार में थे तो आज खुशखबरी मिल सकती है। होरोस्कोप टुडे में वृश्चिक को सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। काम में मन ना लगने की वजह से आप परेशान रह सकते हैं।

धनु राशि यानी Sagittarius के लिए कुछ है Horoscope Today में खास और जबरदस्त

धनु राशि के जातक परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा परिवार का साथ मिलेगा और लव लाइफ में आप दोनों के बीच नासमझी रिश्ते को हिला सकती है। आंखों की बीमारी से धनु राशि परेशान रह सकते हैं। पीपल के वृक्ष की पूजा करने से आपको फायदा मिलेगा। इसके साथ ही बाहर निकलने से पहले भगवान को जरूर ध्यान रखें।

होरोस्कोप टूडे में Capricorn यानी मकर राशि को हो सकता है पछतावा

मकर राशि के जातक सफेद कपड़े का दान करना आपके लिए आज फायदेमंद है। कारोबार में लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो बड़े बुजुर्गों का साथ मिलने वाला है। नौकरी में जल्दबाजी न करें क्योंकि इससे आपको नुकसान और पछतावा दोनों हाथ लगेगी। परिवार के अलावा पार्टनर का साथ आपके लिए आज बेहद जरूरी है।

Aquarius यानी कुंभ राशि को आज राशिफल में है आय बढ़ने के योग

राशिफल में कुंभ राशि के जातक की बात करें तो नौकरी के लिए आज का दिन लकी है। आपको पदोन्नति के साथ-साथ आय में भी बढ़ोतरी के चांस दिखाई दे रहे हैं। लव लाइफ आपके हित में होने वाला है और आप दोनों एक दूसरे के क्लोज आएंगे। हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाने से आपको आज फायदा मिलेगा। आज के दिन किसी को भी कर्ज देने से बचें।

Pisces यानी मीन राशि पार्टनर को लेकर इस मामले में रहें सतर्क

मीन राशि के जातक बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतें नहीं तो कोर्ट कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।आलस की वजह से आज आप परेशान रहेंगे। लव लाइफ में आप पार्टनर के क्लोज आएंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको धन लाभ के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं लेकिन सेहत के मामले में कोई भी परेशानी आज नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026

Gautam Gambhir

मार्च 10, 2026

Gyanesh Kumar

मार्च 10, 2026

Shoaib Akhtar

मार्च 10, 2026

KB Ganesh Kumar

मार्च 10, 2026

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026