---Advertisement---

Horoscope Today: क्या बिजनेस में आपको मिलेगा मुनाफा या बन रहा यात्रा के योग! जानिए हर राशि के जातक की किस्मत

Horoscope Today: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक कहां आपको आज मिलने वाला है फायदा तो कहां सावधानी बरतनी है जरूरी। आइए जानते हैं आज का होरोस्कोप आपके लिए क्या कहता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 21, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Horoscope Today
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today: 21 मार्च को आपकी किस्मत क्या कह रही है। शुक्रवार किन राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा होने वाला है तो किन्हें मुसीबत का सामना करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक आइए जानते हैं आज के लिए जरूरी उपाय क्या है और शुभ रंग आपके लिए क्या बताया जा रहा है। आज कईयों की किस्मत पलट सकती है तो कईयों के लिए आज का दिन हित में नहीं है जिसकी उम्मीद की गई होगी। आइए जानते हैं लव लाइफ से लेकर स्वास्थ्य और करियर तक का हाल क्या है।

Horoscope Today में Aries यानी मेष राशि को हो सकती हैं माइग्रेन और सर दर्द से परेशानी

मेष राशि के जातक के लिए आज का उपाय क्या है। अगर इस बारे में बात करें तो तुलसी में दीपक जलाने से आपको आज फायदा मिलने वाला है। इसके अलावा लवलाइफ रोमांटिक रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। बिजनेस और जॉब में आज आपको नए अवसर मिलेंगे तो इसके अलावा माइग्रेन और सर दर्द से आप परेशान रह सकते हैं।

वृषभ यानी Taurus को मिलेगी काम में नई जिम्मेदारियां

वृषभ राशि के जातक को आज काम के सिलसिले में बाहर जाने के योग दिखाई दे रहे हैं तो इसके अलावा आज के दिन मां लक्ष्मी को खीर चढ़ाने से आपको फायदा मिलेगा। काम में नई जिम्मेदारियां मिलेगी तो इसके अलावा आर्थिक मामले में लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। हालांकि खर्चे में बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहने वाला है।

Gemini यानी मिथुन राशि को मिलेगा बिजनेस में मुनाफा

मिथुन राशि आज अपने पार्टनर को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। शुक्रवार को भगवान के सामने सुगंधित अगरबत्ती जलाएं इससे आपको फायदा मिलेगा। पैसों की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है लेकिन धन खर्च बढ़ सकते हैं। बिजनेस में आज मुनाफा मिलेगा तो ऐसे में आज नई चीजों की प्लानिंग आप कर सकते हैं।

होरोस्कॉप टूडे में कर्क यानी Cancer को खान-पान में विशेष सावधानी बरतनी जरूरी

कर्क राशि आज माता लक्ष्मी को लाल कपड़े चढ़ाएं इससे आपको फायदा मिलेंगे। बिजनेस में लाभ के संकेत है लेकिन खान-पान में आज विशेष सावधानी बरतनी जरूरी है। आपके जीवन में प्यार दस्तक देने वाला है तो ऐसे में किसी से भी मिले तो सोच समझ कर मिले।

Horoscope Today Leo यानी सिंह राशि व्यर्थ भाग दौड़ से रहें बचकर

सिंह राशि आज मौसमी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। थकान की वजह से आपका बुरा हाल रहेगा तो ऐसे में व्यर्थ भाग दौड़ से बचकर रहे। सफेद वस्त्र पहनना फायदेमंद है तो लव लाइफ स्ट्रांग होने वाला है। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। धन लाभ और बिजनेस में उछाल के योग दिखाई दे रहे हैं।

Virgo यानी कन्या राशि के खर्चे बढ़ने के भी चांस

कन्या राशि के जातक आज सफेद मिठाई का दान करें इससे आपका फायदा मिलेगा। आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी तो इसके अलावा खर्चे बढ़ने के भी चांस दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है तो ऐसे में जो भी करें सोच समझ कर करें।

Libra यानी तुला राशि आय के नए स्रोत बढ़ने वाले

तुला राशि के जातक आज पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं तो ऐसे में यात्रा का योग है। मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाने से आपको फायदा मिलेगा। आय के नए स्रोत बढ़ने वाले हैं। इसके अलावा संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

Scorpio यानी वृश्चिक आर्थिक मामले में सावधानी बरतें

वृश्चिक राशि के जातक मां लक्ष्मी को आज कमल का फूल चढ़ाएं इससे आपको फायदा होगा। थकान की वजह से आप परेशान हो सकते हैं तो आर्थिक मामले में सावधानी बरतें। आज अगर आप किसी को उधार देंगे तो वह आपको वापस नहीं मिलेगा। परिवार में किसी अपनों से शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि यानी Sagittarius को मिलेंगे बिजनेस में लाभ

धनु राशि के जातक आज श्री सूक्त का पाठ करें इससे मां लक्ष्मी की कृपा होगी। बिजनेस में लाभ तो इन्वेस्टमेंट से आप पैसे कमाएंगे। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के साथ-साथ आज किसी अपनों से मुलाकात हो सकती है। लाइफ जबरदस्त रहने वाला है।

होरोस्कोप टूडे में Capricorn यानी मकर राशि जरूर करें व्यायाम

मकर राशि के जातक शिव जी की पूजा करें इससे आपको लाभ मिलेंगे। बिजनेस में आपको कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं लेकिन इससे आपको फायदा होगा। व्यायाम को खास स्थान दें आज के दिन ताकि आप का मन और दिमाग शांत रह सके। लव लाइफ भी जबरदस्त रहने वाला है।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ राशि के प्रमोशन के साथ-साथ बढ़ेंगे आय के स्रोत

कुंभ राशि आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करने से आपको फायदा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन स्ट्रांग होने वाला है। इसके अलावा मेहनत से प्रमोशन के साथ-साथ आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं लेकिन इस दौरान खर्च पर नियंत्रण करने की जरूरत है।

Pisces यानी मीन राशि की लव लाइफ में आ सकती है गलतफहमी

मीन राशि के जातक आज कुंवारी कन्या को खीर खिलाएं इससे आपको फायदा होगा। लव लाइफ में गलतफहमी ना आने दे और पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताए। आज आपको आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है लेकिन पति-पत्नी के बीच गलतफहमी को ज्यादा न बढ़ने दे। ऐसे में आपको संभलकर रहने की जरूरत है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 9, 2026