---Advertisement---

Horoscope Today: मेष से लेकर मीन तक रविवार को इस उपाय से भाग्य का मिलेगा साथ! जानिए क्या कह रहा सितारों का योग

Horoscope Today: रविवार के दिन क्या आपकी बदलेगी किस्मत, आइए जानते हैं क्या कह रहा है आपका आज का सितारा और कहां मिलेगी आपको बरकत और कहां खानी पड़ सकती है मात। किस उपाय को करें आज आप।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 9, 2025 7:00 पूर्वाह्न | Updated: फ़रवरी 9, 2025 8:49 पूर्वाह्न

Horoscope Today
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं आप आज के उपाय किस को करने से अपनी राशि को अपने हित में कर सकते हैं। अगर आप ये उपाय कर लिए तो किस्मत का पहिया आपकी तरफ ही घूमेगा और आपके सभी बिगड़े हुए काम पूरे होने वाले हैं। इन अचूक उपाय करने से आपकी मान सम्मान में वृद्धि भी हो सकती है। मेष राशि से लेकर मीन राशि तक जरूर पढ़ें क्या कहते हैं आपके आज के सितारे।

Horoscope Today में Aries यानी मेष राशि गरीबों को दान दें

मेष राशि के जातक की बात करें तो आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसके बारे में शायद आपने कल्पना भी नहीं की होगी। इसके साथ ही पार्टनर का सहयोग मिलने वाला है। आप पार्टनर के साथ मिलकर नए काम की शुरुआत कर सकते हैं जो आपके भविष्य के लिए बेहतर है। रविवार आपके लिए किसी खास से कम नहीं है। आज के दिन आप गरीबों को दान दें इससे आपको बरकत होगी।

Horoscope Today में वृषभ यानी Taurus बिजनेस में मिलेगा मनचाहा फल

वृषभ राशि के जातक की बात करें तो आज आप हफ्ते में अगर किसी दिन लाल रंग नहीं पहने तो आज उसे धारण करें। बिजनेस में मनचाहा फल मिलेगा तो आज का दिन मौज मस्ती में भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा और आपकी हर इच्छा पूरी होगी। आज रविवार को हित में करने के लिए आप सूर्य को जल अर्पित करें।

Horoscope Today: Gemini यानी मिथुन की लव लाइफ में कोई परेशानी नहीं

मिथुन राशि के जातक आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि इसकी वजह से आपकी लाइफ में कड़वाहट पैदा हो सकती है। पीला रंग पहनें इससे आपको फायदे मिलेंगे तो परीक्षा और शिक्षा के मामले में आज आपका दिन हित में है। मां सरस्वती की पूजा करें क्योंकि इससे आपको लाभ मिलने के संकेत है। लव लाइफ में कोई परेशानी नहीं मिलेगी और भाग्य का साथ रहेगा।

Horoscope Today में कर्क यानी Cancer आय के श्रोत भी खुलेंगे

कर्क राशि के जातक की बात करें तो आज धन की कोई कमी नहीं रहने वाली है। आप सुबह उठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और भगवान का शुक्रिया अदा करें क्योंकि आज आय के श्रोत भी खुलेंगे। आपके साथ वह होगा जिसके बारे में शायद आपने कल्पना भी नहीं की होगी।

Horoscope Today Leo यानी सिंह राशि पार्टनर के साथ आप खुशनुमा पल बिताएंगे

सिंह राशि के जातक की बात करें तो इस हफ्ते का अंत आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आप जिस बिजनेस में कदम रखने की प्लानिंग कर रहे थे आज उसे सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ आप खुशनुमा पल बिताएंगे तो दांपत्य जीवन में कोई रुकावट नहीं रहेगी। मां लक्ष्मी की पूजा करें।

Horoscope Today में Virgo यानी कन्या पारिवारिक जीवन अस्त व्यस्त रहेगा

कन्या राशि के लोगों की बात करें तो आज आपका दिन हितकारी है। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन अस्त व्यस्त रहेगा और ऐसे में भाग दौड़ की संभावना बनी रहेगी। आपको आज स्वास्थ्य के मामले में भी सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि खांसी जुकाम का खतरा है। आज के दिन आप सफेद चीजों का दान करें।

Horoscope Today: Libra यानी तुला राशि कहीं भी निवेश करने से पहले सोचें

तुला राशि के जातक की बात करें तो आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। संतान से जुड़ी चिंताएं आपको परेशान करेगी लेकिन जो भी करें आप सोच समझकर करें। कहीं भी निवेश करने से पहले आपको सोचने की जरूरत है। भूरा रंग पहनें ताकि आपका आज का दिन आपके हित में रहे।

Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक प्रमोशन के भी योग बन रहे

वृश्चिक राशि के जातक का आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को आज नए प्रस्ताव मिल सकते हैं तो वहीं जॉब में आपको प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में भी आज आपका दिन हित में रहने वाला है। वहीं पार्टनर के साथ आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। आज आप पीले रंग को धारण करें।

Horoscope Today में धनु यानी Sagittarius परिवार के बड़े बुजुर्ग से राय मशवरा लेना ना भूले

धनु राशि के लोगों की बात करें तो आज आप बरगद के पत्ते को अपने साथ रखें। इससे आपका हर कार्य शुभ होगा। आज आप जिस भी काम को करेंगे वह कर सकेंगे। ऐसे में परिवार के बड़े बुजुर्ग से राय मशवरा लेना ना भूले। परिवार में क्लेश की संभावना है लेकिन अपने वाणी पर नियंत्रण बरकरार रखें।

Horoscope Today में Capricorn यानी जीवनसाथी के साथ आप खुशनुमा पल बिताएंगे

मकर राशि के जातक की बात करें तो आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है जो परेशानियां आ रही थी उससे मुक्ति मिलने वाला है। जीवनसाथी के साथ आप खुशनुमा पल बिताएंगे। आज आप लाल चंदन का तिलक लगाए हर काम बनेंगे और आपको कुछ भी सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ के आय के कई स्रोत खुलने वाले

कुंभ राशि के जातक की बात करें तो आज धन खर्च के योग है लेकिन यह भी संभव है कि आपको आय के कई स्रोत खुलने वाले हैं। पार्टनर का साथ मिलेगा और आप वह करेंगे जिसके बारे में शायद आपने सोचा भी नहीं होगा। परिवार के साथ आप क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। हर मामले में आज का दिन खास होने वाला है। आप पीपल के नीचे दीप जलाएं इससे आज आपकी तरक्की होगी।

Horoscope Today में Pisces यानी मीन राशि सूर्य को जल चढ़ाएं

मीन राशि के जातक की बात करें तो आज खुशखबरी मिलेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। आप बच्चों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं तो पार्टनर का भी सहयोग मिलने वाला है। बिजनेस के मामले में आपको कुछ भी सोचने की जरूरत नहीं है। आज आप सूर्य को जल चढ़ाएं तो किस्मत का पहिया आपकी तरफ ही घूमेगी। आज सूर्य देव को जल अर्पित करें किस्मत का पहिया आपके हाथ ही घूमेगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shoaib Akhtar

मार्च 10, 2026

KB Ganesh Kumar

मार्च 10, 2026

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026