---Advertisement---

Horoscope Today: हफ्ते की शुरुआत इन राशियों के लिए है सुपर लकी! जानिए बिगड़े ग्रह की स्थिति आज कैसे सुधारें

Horoscope Today: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक 24 मार्च को आपकी किस्मत आखिर क्या कह रही है। कहां आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है और कहां सावधान रहने की जरूरत पड़ सकती है। आइए जानते हैं आज के लिए कौन से उपाय हित में होने वाले हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 24, 2025 1:08 पूर्वाह्न

Horoscope Today
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today: होरोस्कोप टुडे में आखिर क्या कहती है आपकी किस्मत। आइए जानते हैं क्या है आज आपके राशिफल में और कहां आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। क्या आज किस्मत का साथ मिलने वाला है। आईए जानते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के आज का भाग्यफल और आज के लिए कौन से उपाय करने से आज आपको फायदा मिलेंगे। सोमवार को कहां सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।

Horoscope Today में Aries यानी मेष राशि परिवार में बनाकर रखें सामंजस्य

मेष राशि के जातक की बात करें तो सूर्य देव को जल चढ़ाने से आज आपको फायदा मिलेगा और किस्मत की मेहरबानी आज आप पर होने वाली है। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें और पार्टनर का साथ मिलेगा लेकिन सेहत के मामले में मौसमी बीमारी से आप परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

वृषभ यानी Taurus के प्रेम संबंध में मधुरता आएगी

वृषभ राशि के जातक की बात करें तो निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। भगवान विष्णु की पूजा करने से आपको फायदा मिलेगा। प्रेम संबंध में मधुरता आएगी तो आज कुछ ऐसे फैसले लेने पड़ सकते हैं। जिसकी वजह से आपको बाद में पछतावा होगा। आर्थिक मामले में सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।

Gemini यानी मिथुन राशि के घर में रहेगा खुशियों का माहौल

मिथुन राशि के जातक जहां तक हो सके खर्चे पर नियंत्रण करें क्योंकि ये खर्चे आने वाले समय में आपको परेशान कर सकते है। सोमवार के लिए जरूरी उपाय की बात करें तो मिथुन राशि आज हनुमान चालीसा का पाठ करें इससे फायदा मिलेगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा और जीवनसाथी का साथ मिलने वाला है।

होरोस्कॉप टूडे में कर्क यानी Cancer खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत

कर्क राशि के जातक आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। शिक्षा प्राप्त करने वाले लोगों को आज मेहनत करने की जरूरत है तो इसके साथ आज के लिए भगवान विष्णु से फायदा आपको मिलेगा लेकिन इसके लिए पूजा करना बेहद जरूरी है। लव लाइफ में आपके पार्टनर का साथ मिलने वाला है।

Horoscope Today Leo यानी सिंह राशि की होने वाली है धन की वर्षा

सिंह राशि के जातक की बात करें तो शनि देव की पूजा करने से आज आपको फायदा मिलेगा। निवेश करने से आज लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं तो धन की वर्षा होने वाली है। प्रेम जीवन में आज आप दोनों एक दूसरे के करीब आएंगे तो परिवार के साथ भी रिश्ता मजबूत होने वाला है।

Virgo यानी कन्या राशि बिताएं पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम

कन्या राशि के जातक की बात करें तो केले के पेड़ की पूजा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और जहां तक हो सके सोच समझकर ही खर्च करें। सेहत का खास ख्याल रखने के लिए खान-पान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

Libra यानी तुला राशि के बन रहे प्रमोशन के योग

तुला राशि के जातक आज शनि चालीसा का पाठ करें इससे आपको फायदा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है तो शादी के योग बन रहे हैं। रिश्तो में आज गहराई आएगी और आप आज स्वास्थ्य के मामले में कोई भी चिंता ना करें। प्रमोशन के योग बन रहे हैं तो मेहनत आज रंग लाने वाली है। सेहतके लिए भी आज का दिन आपके हित में है।

पार्टनर के करीब आएंगे Horoscope Today में Scorpio यानी वृश्चिक

भगवान विष्णु की पूजा करने से वृश्चिक राशि के जातक को आज सफलता हाथ लगेगी। रिश्ते में मजबूती आने वाली है तो मानसिक तनाव से जहां तक हो सके बचकर रहे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन प्राप्ति के कई योग दिखाई देने वाले हैं तो सबसे हटके परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आप अपने पार्टनर के करीब आएंगे।

धनु राशि यानी Sagittarius Horoscope Today में दिख रहे आय बढ़ने के चांस

भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाने से धनु राशि के जातक के हर काम पूरे होने वाले हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा और आपके लाइफ में प्यार की एंट्री हो सकती है। शादीशुदा लोगों की जिंदगी भी दिलचस्प होने वाली है। आय बढ़ने के चांस दिखाई दे रहे हैं तो इसके साथ ही संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

बेवजह भाग दौड़ से बचें होरोस्कोप टूडे में Capricorn यानी मकर राशि

मकर राशि के जातक शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से आपको आज फायदा मिलेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से आज आपके रिश्ते मजबूत होने वाले हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारियों के साथ-साथ मेहनत भी बढ़ सकती है। थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में बेवजह भाग दौड़ से बचें और फिजूल खर्ची पर ध्यान देने की जरूरत है।

Aquarius यानी कुंभ राशि के बढ़ेंगे आय के श्रोत

कुंभ राशि के जातक की बात करें तो शिव मंत्र का जाप करने से आज आपको फायदा मिलने वाला है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा तो रोमांटिक लाइफ भी जबरदस्त रहने वाली है। आज आपके जिस चीज की कल्पना नहीं की थी वह होने वाला है। आय के श्रोत बढ़ने वाले हैं और पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी।

Pisces यानी मीन राशि जीवन साथी के साथ बिताएंगे क्वालिटी टाइम

मीन राशि के जातक आज चावल और दूध का दान करने से आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज दिन सामान्य रहने वाला है तो निवेश करने के लिए आज से बेहतर समय नहीं है। जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और आप दोनों एक दूसरे के और करीब आएंगे। आज आप अपने बच्चों की वजह से खुशनुमा माहौल बना पाने में कामयाब रहेंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 9, 2026