---Advertisement---

Horoscope Today: गुरुवार का दिन इन राशियों के लिए है फलकारी! जानिए किसे कहां बरतनी पड़ेगी सावधानी

Horoscope Today: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए क्या कहती है आपकी आज की किस्मत, गुरुवार को क्या मिलेगा आपके पार्टनर का सपोर्ट, आइए जानते हैं जरूरी उपाय।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 27, 2025 1:31 पूर्वाह्न

Horoscope Today
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today: 27 फरवरी का दिन आखिर आपके लिए कैसा रहने वाला है। क्या आपको किस्मत का साथ मिलेगा? क्या आपके लिए खुशखबरी लेकर आई है आज की किस्मत? मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए कैसा रहने वाला है आज का राशिफल। आखिर किसे मिलेगा किस्मत का साथ और कौन आज परेशान रह सकता है। आइए जानते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए आज का उपाय और शुभ संकेत क्या है। गृहणी को क्या आज खुशखबरी मिलने वाली है। लव लाइफ कैसा रहने वाला है। सबकुछ जानने के लिए यहां जाने होरोस्कोप टूडे।

Horoscope Today में Aries यानी मेष राशि गुस्से पर नियंत्रण करने की जरूरत

मेष राशि के जातक की बात करें तो आज आपको किस्मत का साथ मिलने वाला है। हालांकि आपको गुस्से पर नियंत्रण करने की जरूरत है। वाणी पर जहां तक हो सकें संयम रखें। आपको आपके पार्टनर का साथ मिलेगा और लव लाइफ भी रोमांचक हो सकता है लेकिन आज गुस्से और बहस की वजह से आप अपने रिश्ते को खो सकते हैं। काम के मामले में थोड़ी बहुत परेशानी झेलनी पड़ सकती है लेकिन इसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। आज के दिन भगवान विष्णु की उपासना करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

होरोस्कोप टूडे में वृषभ यानी Taurus को संयम रखने की जरूरत

वृषभ राशि के जातक की बात करें तो आज खर्चे में बढ़ोतरी होने की संभावना है। स्ट्रेस की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। संयम रखने की जरूरत है तो लव लाइफ में आप एक दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करें। शनि देव की पूजा आपके लिए हितकारी साबित हो सकता है। आज आपको ऐसी जगह से फायदा मिलने की उम्मीद है जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की थी।

Horoscope Today: Gemini यानी मिथुन राशि स्ट्रेस लेने से बचकर रहे

बिजनेस के मामले में मिथुन राशि के लिए आज का दिन हित में है। हालांकि व्यर्थ की भाग दौड़ और स्ट्रेस लेने से बचकर रहे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन इससे भी फायदे होने वाले हैं। घर में मांगलिक कार्य होने की उम्मीद है। काले तिल का दान आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपका लव लाइफ भी रोमांचक रहने वाला है।

Horoscope Today में कर्क यानी Cancer निवेश करने से बचकर रहे

कर्क राशि के जातक की बात करें तो आज आपको आपके पार्टनर से कुछ गिफ्ट मिल सकता है। आज के दिन निवेश करने से जहां तक हो सके बचकर रहे लेकिन धन प्राप्ति के लिए कोई परेशानी नहीं है। स्वास्थ्य मिला-जुला रहने वाला है। हालांकि लव लाइफ रोमांटिक है और आज के दिन भगवान शिव की पूजा आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

Horoscope Today Leo यानी सिंह राशि को खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

सिंह राशि के जातक की बात करें तो आज घर से बाहर निकलते ही इलायची खाएं। बिजनेस में कोई भी फैसला लेने से पहले 100 दफा सोचें। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज आप अपने पार्टनर को मिस कर सकते हैं लेकिन जहां तक हो सके आप उनसे खुलकर बातचीत करें।स्ट्रेस लेने से परहेज करने में आपकी भलाई है।

Horoscope Today में Virgo यानी कन्या राशि पार्टनर के साथ समय बिताए

कन्या राशि के जातक कहीं भी निवेश करने से पहले आप जहां तक हो सके बचकर रहे। मेडिटेशन करने से आपको आज फायदा मिलेगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताए क्योंकि इससे आपके रिश्ते की मजबूती बढ़ने वाली है। हालांकि घर में शुभ आयोजन होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

Horoscope Today: Libra यानी तुला राशि को आज प्रमोशन के योग

तुला राशि के जातक की बात करें तो आज प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। प्रमोशन के योग बन रहे हैं तो वहीं जीवनसाथी के साथ रोमांटिक लव लाइफ एंजॉय कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक मेहनत करने की जरूरत

वृश्चिक राशि के जातक के लिए आज का दिन मां दुर्गा की आरती करना फायदेमंद रहेगा। नौकरी और शिक्षा के मामले में मेहनत करने की जरूरत है। आज आय के नए स्रोत खुल रहे हैं और आपको आर्थिक लाभ मिलने के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं। पार्टनर के साथ भी बहस करने से जहां तक हो सके परहेज करें।

Horoscope Today में धनु यानी Sagittarius पार्टनर के साथ लव लाइफ रोमांटिक होने वाला

धनु राशि के जातक को जॉब में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ-साथ मेहनत करने की जरूरत है। पार्टनर के साथ लव लाइफ रोमांटिक होने वाला है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से आपकी हर तकलीफ दूर होने वाली है। भागदौड़ से बचें क्योंकि आज हड्डियों के दर्द की समस्या झेलनी पड़ सकती है।

होरोस्कोप टूडे में Capricorn यानी मकर राशि बेवजह बहस करने से बचें

मकर राशि के जातक तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं इससे आपको फायदा मिलने वाला है। माता-पिता के स्वास्थ्य की वजह से आप थोड़ी परेशानी झेल सकते हैं। सर दर्द और आंखों की परेशानी भी हो सकती है। पार्टनर के साथ बेवजह बहस करने से बचें और जहां तक हो सके उन्हें समझाने की कोशिश करें।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ राशि को खुशखबरी मिलने के संकेत

कुंभ राशि के जातक अगर आप नौकरी बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज का दिन शुभ योग है। आज इंटरव्यू के लिए कॉल भी आ सकता है। शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बड़ी खुशखबरी मिलने के संकेत है तो कहीं भी निवेश करने से पहले भी सोच समझ कर फैसला लें लेकिन इसका फायदा मिलेगा।

होरोस्कोप टूडे में Pisces यानी मीन राशि का पार्टनर के साथ लव लाइफ रोमांटिक

मीन राशि के जातक की बात करें तो आज हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पार्टनर के साथ लव लाइफ रोमांटिक रहने वाला है। खानपान से परहेज करने की जरूरत है। हालांकि आज पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी और आपके लिए आय के नए स्रोत खुलने वाले हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shoaib Akhtar

मार्च 10, 2026

KB Ganesh Kumar

मार्च 10, 2026

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026