---Advertisement---

Rashifal 16 July 2026: बृहस्पति का झटका इन राशियों के लिए हैं दुर्लभ, जानें वे उपाय जो बन सकता है ‘डूबते का सहारा’

Rashifal 16 July 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए आखिर किस्मत की क्या दशा है और कहां आपको फायदा तो क्या नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं आपके भाग्य के तारे क्या कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 15, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 16 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 16 July 2026: आपकी जिंदगी में कब क्या होने वाला है इस बात पर निर्भर करता है कि आपके ग्रह और नक्षत्र की चाल किस तरफ मोड़ लेने वाली है। ऐसे में इसका ख्याल रखना जरूरी होता है अगर आप भी इन बातों पर यकीन करते हैं तो निश्चित तौर पर राशिफल 16 जुलाई 2026 आपको जान लेना जरूरी है कि आखिर गुरुवार आपको किन मामलों में फायदा देने वाला है। कहां नुकसान देखा जा सकता है। आइए जानते हैं आपके लिए क्या है उपाय और किस्मत की दशा क्या कहती है।

Rashifal 16 July 2026 में मेष राशि के लिए जानें उपाय

मेष राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो मेहमान के आने से घर का माहौल बदल सकता है। लड्डू गोपाल को मक्खन मिश्री का भोग लगाने से फायदा हो सकता है। प्यार के लिए आज का दिन का खास बताया गया है लेकिन वाहन चलाने से पहले सावधान रहे।

वृष राशि के लिए जानें भाग्य का हाल

आक का पौधा घर में लगाने से राशिफल 16 जुलाई 2026 में वृष राशि के जाति के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। नौकरी और पढ़ाई को लेकर मेहनत करने से फायदा हो सकता है। वहीं शादी और रोमांस को लेकर आज का दिन काफी उत्तम बताया गया है। धन लाभ के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं।

मिथुन राशि कहां रहे सावधान

गुरुवार को हरा या काला रंग पहने आपको लाभ मिलेगा। आज परिवार से कुछ ऐसी खबरें सुनने को मिल सकती है जिसकी शायद आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। माता-पिता की वजह से आप सफलता हासिल कर सकते हैं तो पार्टनर की तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल के चक्कर लगा सकते हैं।

क्या करने से सावधान रहे कर्क राशि के जातक

कर्क राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो गणेश जी की पूजा करने से फायदा होगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में विवाद संभव है तो ऐसे में पार्टनर के साथ बहस करने से बचें। वाणी पर कंट्रोल रखना जरूरी बताया गया है। आलस की वजह से आपका नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि के लिए जानें क्या है खतरा

राशिफल 16 जुलाई 2026 में सिंह राशि के जातक को फालतू खर्च करने से जहां तक हो सके बचें। आज के दिन पोछा लगाने से परहेज करें तो वही धन नुकसान के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में मेहनत करने से लाभ मिलेगा तो प्रयास जारी रखें।

क्या है कन्या राशि के लिए किस्मत की दशा

गुरुवार को हरा रंग पहनने से कन्या राशि के जातक को फायदा हो सकता है। किसी अनजान पर भरोसा करने से जहां तक हो सके बचें। पढ़ाई और नौकरी के लिए घर से दूर जाने की नौबत आ सकती है तो प्यार के लिए काफी खास समय बताया गया है।

राशिफल 16 जुलाई 2026 में तुला राशि का भाग्यफल

तुला राशि के लिए किस्मत की बात करें तो गणेश जी को दुर्वा चढ़ाने से फायदा हो सकता है। पार्टनर परिवार के बीच संबंधों से बना कर रखना जरूरी बताया गया है। रोमांस के लिए काफी उत्तम समय है लेकिन किसी पॉलिटिक्स में फंसने पर ध्यान देने की जरूरत है।

कहां मिल सकता है वृश्चिक राशि को धोख़ा

वृश्चिक राशि के जातक गुरुवार को पूजा स्थान बदलने की गलती ना करें। खुद पर ध्यान दें नौकरी और पढ़ाई के लिए काफी खास समय है तो ऐसे में जहां तक हो सके धेर्य बनाकर रखें। धन और बिजनेस को लेकर विवाद संभव है तो किसी पर भी आप आंख मुंदकर भरोसा करने से बचें।

राशिफल 16 जुलाई 2026 में क्या है धनु राशि के लिए किस्मत

भगवान विष्णु की पूजा करने से धनु राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। माता-पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा। वहीं भाई बहन का भी सपोर्ट मिलने वाला है। शेयर मार्केट से फायदे मिलने की संभावना है। खानपान में सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि को कहां हो सकती है परेशानी

मकर राशि के लिए राशिफल 16 जुलाई 2026 की बात करें तो गरीबों को छाता और भोजन दान करने से लाभ मिल सकता है। नौकरी और पढ़ाई में मेहनत के बिना कुछ भी हासिल नहीं होगा। किडनी की बीमारी से परेशान हो सकते हैं तो ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं तो किसी से भी विवाद से बचें।

क्या करें कुंभ राशि गुरुवार को उपाय

कुंभ राशि के जातक के लिए गुरुवार का दिन काफी खास है। ऐसे में भगवान विष्णु की पूजा करने से फायदा हो सकता है आज कहीं भी इन्वेस्टमेंट करने से नुकसान संभव है लेकिन स्वास्थ्य के लिए यह दिन खास बताया गया है। धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं।

राशिफल 16 जुलाई 2026 में जानें मीन राशि की किस्मत


मीन राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो हल्दी का तिलक लगाने से फायदा हो सकता है। आपको करियर लाभ मिल सकता है तो जॉब में कोई भी लापरवाही करना आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है तो बिजनेस में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Jharkhand News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 15, 2026