---Advertisement---

Rashifal 17 July 2026: शुक्रवार को क्या निवेश करना आपके लिए है लकी या जेब होगा खाली, प्यार और करियर से लेकर स्वास्थ्य का जान लें हाल

Rashifal 17 July 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए कैसा होने वाला है खास दिन और क्या करने से फायदा होगा। आइए जानते हैं शुक्रवार को कौन सा उपाय आपके लिए फायदेमंद है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 17 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 17 July 2026: क्या आप भी राशियों में यकीन करते हैं अगर हां तो आखिर आपके लिए शुक्रवार को किस्मत क्या रहने वाली है। कहां आपको सफलता तो कहां नुकसान के लिए तैयार रहने की जरूरत है। कहां आपको फायदा तो कहां आपकी खुशकिस्मती बढ़ सकती है। आइए जानते हैं शुक्रवार को किस उपाय को करने से राशिफल 17 जुलाई 2026 को आप खास बना सकते हैं। यह अलग होने वाली है लेकिन आपके लिए यह क्या खास पैगाम लेकर आई है आइए जानते हैं हर मामले में विस्तार से।

Rashifal 17 July 2026 में मेष राशि के लिए क्या है उपाय

मेष राशि के जातक घर के उत्तर पश्चिम कोने में सफेद कपड़े में चावल बांधकर रखें इससे आपको लाभ मिल सकता है। वाहन खरीदने के योग दिखाई दे रहे हैं तो इसके अलावा आज दिन परेशानी भरा रह सकता है। योग करें। खर्च बढ़ने की संभावना है लेकिन आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि के लिए क्या है किस्मत में खास

वृष राशि के जातक के लिए राशिफल 17 जुलाई 2026 की बात करें तो भगवान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से आपको फायदा हो सकता है। साफ सफाई का ध्यान रखें नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आज किसी भी काम को करने के लिए मन लगाने की जरूरत है।कारोबार में पैसों की आमदनी के साथ-साथ समाज में मान सम्मान में वृद्धि भी हो सकती है।

मिथुन राशि को क्या है किस्मत में खास

मिथुन राशि के लिए शुक्रवार की किस्मत की बात करें तो सेहत को लेकर आज परेशानी हो सकती है। नई गाड़ी खरीदने के योग दिखाई दे रहे हैं। तुलसी का पौधा लगाने से रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक लाइफ बीतने वाला है तो शेयर मार्केट में भी लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि के लिए जानें क्या है राशिफल 17 जुलाई 2026

कर्क राशि के जातक आज क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी बताया गया है और अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। आपके लिए आज एनर्जेटिक दिन रहने वाला है। किसी भी मामले में कानून से पंगा लेने से जहां तक हो सके बचें।

सिंह राशि कहां रहें सावधान

सिंह राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो यह ठीक नहीं रहने वाला है। धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। सफेद गाय को चावल खिलाने से फायदा हो सकता है। ज्वेलरी की खरीदारी कर सकते हैं लेकिन फिजूल खर्ची पर ध्यान देने की जरूरत बताई गई है।

कन्या राशि के लिए क्या बताया गया है भाग्य का हाल

राशिफल 17 जुलाई 2026 में कन्या राशि के जातक गेंहू का दान करने से फायदा हो सकता है। मकान या फिर जमीन खरीदने के योग नजर आ रहे हैं। सेहत को लेकर दिन मिला-जुला रहने वाला है तो बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।

क्या है तुला राशि के लिए शुक्रवार का भाग्य

तुला राशि के जातक बिजनेस और परिवार के बीच आपसी संबंध बनाकर रखें। सुहागन स्त्रियों को दान देने से फायदा हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। तो परिवार के सहयोग से आप अपने काम में कुछ अच्छा कर पाएंगे। हर परीक्षा में सफलता मिलेगी आपको मेहनत करने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि के लिए जानें किस्मत की दशा

शुक्रवार की किस्मत की बात करें तो वृश्चिक राशि के जातक आज प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। सफेद गाय को हरी घास खिलाने से फायदा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें तो बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश करना भविष्य के लिए उत्तम है।

धनु राशि के लिए क्या बताया गया भाग्य का कमाल

कबूतर के लिए दाना रखने की सलाह दी जाती है। धनु राशि के जातक आज आप शॉपिंग कर सकते हैं। जिम्मेदारी बढ़ाने की संभावना है काम को लेकर सतर्कता बरतें और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहने की सलाह दी जाती है। पार्टनर के साथ रोमांस चरम पर रहने वाला है।

मकर राशि के लिए शुक्रवार क्यों है खास

मकर राशि के जातक तांबे के लोटे में पानी भरकर उसे घर में छिड़क दे फायदा होगा। राशिफल 17 जुलाई 2026 में मान सम्मान में बढ़ोतरी के साथ-साथ नौकरी के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना आपके लिए नुकसानदायक है।

कुंभ राशि के लिए जानें भाग्य का हाल

कुंभ राशि के जातक बिजनेस और पैसे को लेकर सोच समझकर ही कोई फैसला ले। यात्रा के योग दिखाई दे रहे हैं और रोमांस का दिन रहने वाला है। जरूरतमंद को मूंग और गुड़ का दान करने से फायदा मिलेगा। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति आ सकती है तो ऐसे में एक को संयम रखना जरूरी है।

राशिफल 17 जुलाई 2026 में मीन राशि की जानें किस्मत

मीन राशि के जातक गायों के लिए खाना खिलाना आपके लिए उत्तम बताया गया है। बेरोजगारी की स्थिति आ सकती है तो ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। धैर्य रखें आने वाला समय काफी खास हो सकता है। बिजनेस में किस्मत का साथ मिलने वाला है और पार्टनर के साथ बना कर रखने की जरूरत है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

कल का मौसम 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

JPSC-JSSC Protest

अगस्त 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 8, 2026

Jharkhand News

अगस्त 8, 2026