---Advertisement---

Rashifal 21 July 2026: मंगलवार को प्यार में इस जातक को मिलेगा धोखा तो स्ट्रेस कर्क राशि के लिए है रिस्की, जानिए सितारों के शुभ-अशुभ का खेला

परिवार से लेकर प्यार और करियर से लेकर स्वास्थ्य तक कैसा होने वाला है दिन और कहां सावधान रहने से आपका फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं मंगलवार के लिए क्या है किस्मत में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 21 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 21 July 2026: आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष षष्ठी चंद्रमा मंगलवार को तुला राशि की तरफ संचार करने वाला है और ऐसे में निश्चित तौर पर कई राशियों के जातक के लिए किस्मत अलग-अलग मोड़ ले सकती है। ऐसे में राशिफल 21 जुलाई 2026 आपके लिए किन मामलों में खास है तो कहां परेशानियों की वजह से आपके लिए जीना दुर्लभ हो सकता है। आइए जानते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि तक के जातक को मंगलवार को कहां खुशियां मिलेगी तो कहां खतरा हो सकता है।

Rashifal 21 July 2026 में मेष राशि के लिए क्या है भाग्य

मेष राशि के जातक के लिए आज आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं लेने वाली है तो वही आपकी एनर्जी की सब तारीफ करेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपके लिए फायदा हो सकता है। प्यार के लिहाज से सोच समझ कर फैसला लेने की सलाह दी जाती है।

वृष राशि के लिए क्या है किस्मत में


मंगलवार राशिफल 21 जुलाई 2026 में वृष राशि के जातक की जिंदगी में आज पॉजिटिव बदलाव आने की संभावना है धन के मामले में लाभ मिलेंगे लेकिन फिजूलखर्चे पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। कानून को हाथ में लेने की कोशिश ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि के लिए जानें मंगलवार की दशा

मिथुन राशि के जातक परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा तो वहीं पैतृक संपत्ति की वजह से आपको लाभ मिलने की संभावना है। आज आप जो चाहेंगे वह कर सकते हैं लेकिन नई बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करने से पहले बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लेना फायदेमंद रहेगा।

क्या है कर्क राशि के लिए राशिफल 21 जुलाई 2026 में भाग्य

कर्क राशि के जातक रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।मेहनत करने से फायदा होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आपकी तरक्की कुछ लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे जिसकी वजह से आप ऑफिस पॉलिटिक्स के शिकार हो सकते हैं लेकिन स्ट्रेस लेने की जरूरत नहीं है।

सिंह राशि के लिए क्या है भाग्य में खास

सिंह राशि के जातक किसी को भी अपनी बात कहने से पहले 10 बार सोचे क्योंकि इसका गलत प्रभाव आपकी जिंदगी पर पड़ सकता है। सुख सुविधाओं की वजह से खरीदारी करेंगे और इसके लिए पैसे भी खर्च होंगे। संतान से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कन्या राशि के लिए क्या है नुकसानदायक

कन्या राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो पार्टनर के साथ खूबसूरत समय बिताने के योग नजर आ रहे हैं। किसी और की बात में सोच समझ कर बोलने की जरूरत है। बेवजह विवाद करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका ही नुकसान हो सकता है।

क्यों लकी है तुला राशि के लिए मंगलवार

तुला राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो आज परिवार के साथ आप सामाजिक समारोह में शिरकत कर सकते हैं। राशिफल 21 जुलाई 2026 में कार्यक्षेत्र में आपको फायदे मिलने की संभावना है। कोई भी चीज आप आसानी से हासिल कर सकते हैं।

क्या है वृश्चिक के लिए फायदा तो कहां है नुकसान

वृश्चिक राशि के जातक के लिए राशिफल 21 जुलाई 2026 की बात करें तो पार्टनर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है। बड़े बुजुर्ग का साथ मिलने वाला है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है तो आय में बढ़ोतरी हो सकती है। बिजनेस में नई डील मिल सकती है।

धनु राशि के लिए कहां है परेशानी

धनु राशि के जातक मानसिक तनाव की वजह से जॉब में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा लेकिन कुछ मामले में आपका दिन आज कठिन हो सकता है। मंगलवार को भगवान हनुमान जी की पूजा करने से फायदा हो सकता है।

पैसे को लेकर कहां सावधान रहें मकर राशि

मकर राशि के जातक फिजूल खर्ची पर ध्यान दें क्योंकि आय बढ़ने के साथ-साथ आज आप सेविंग्स कम होने की वजह से भी परेशान हो सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस में दुश्मनों से बचकर रहने की जरूरत है। हालांकि अगर आप मेहनत करते हैं तो सबके नजर में आप ही आप छाने वाले हैं।

कुंभ राशि के लिए क्यों बताया गया अलर्ट


मंगलवार राशिफल 21 जुलाई 2026 में कुंभ राशि के जातक खर्च की अधिकता बनी रहेगी लेकिन इस दौरान पैसे भी कमा सकते हैं। आमदनी के नए रास्ते खुलने वाले हैं तो पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर कुछ मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। इस पर ध्यान देना जरूरी बताया गया है।

मीन राशि के लिए क्यों खास है राशिफल 21 जुलाई 2026

मीन राशि के जातक के लिए अगर मंगलवार की किस्मत की बात करें तो परिवार में शुभ काम होने की संकेत दिखाई दे रहे हैं। मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं तो भविष्य के लिए कोई निवेश करने की अगर प्लानिंग कर रहे हैं तो यह फायदेमंद हो सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 22 July 2026

जुलाई 21, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जुलाई 21, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 21, 2026

Jharkhand News

जुलाई 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 21, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 21, 2026