---Advertisement---

Rashifal 21 June 2026: रविवार आपके लिए अच्छा है या बुरा, जानिए क्या है 12 राशियों की किस्मत के तारे

Rashifal 21 June 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए रविवार किन मामलों में खास है और कहां नुकसान होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं आपके भाग्य के सितारे क्या कह रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 20, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 21 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 21 June 2026: राशियों की दृष्टिकोण से 21 जून 2026 काफी खास होने वाला है क्योंकि मंगल ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि की तरफ संचार करने वाला है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि चंद्रमा कन्या राशि की तरफ तो सूर्य मिथुन राशि की तरफ संचार करने वाला है। ऐसे में आपके लिए राशिफल 21 जून 2026 क्या लेकर आया है खास आइए जानते हैं। किन राशियों के लिए रविवार का दिन खास होने वाला है और किन्हें सावधान रहने में ही भलाई है।

Rashifal 21 June 2026 में जानें मेष राशि के लिए भाग्यफल

मेष राशि के जातक के लिए रविवार की किस्मत की बात करें तो आपको सोच समझकर कहीं भी इन्वेस्ट करने की जरूरत है नहीं तो नुकसान संभव है। आर्थिक आमदनी होने वाली है लेकिन इस बात पर ख्याल रखें कि आप अपने रिश्ते को बचाएं। परिवार में कलेश होने की संभावना नजर आ रही है।

वृषभ राशि के लिए क्या है भाग्य में

वृषभ राशि के जातक आपके सभी अटके हुए काम पूरे होंगे क्योंकि मंगल आपकी राशि में प्रवेश करने के लिए तैयार है। इसकी वजह से आपको फायदा होगा लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि घमंड करने से बचें और आत्मविश्वास से कोई भी काम करने से फायदा हो सकता है।

मिथुन राशि के लिए क्या है राशिफल 21 जून 2026

मिथुन राशि के जातक बजट का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है नहीं तो आप अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि फिजूल फर्जी आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। आर्थिक आमदनी पर प्रभाव डाल सकती है। इसके अलावा सोच समझकर ही बात करने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि के लिए क्या है रविवार का भाग्यफल

कर्क राशि के जातक के लिए किस्मत मेहरबानी दिखा सकती है। राशिफल 21 जून 2026 में किसी भी काम को जल्दबाजी में करने की गलती ना करें। निवेश करना आपके लिए ठीक नहीं है। नई बिजनेस की प्लानिंग में अगर आप हैं तो थोड़ा संभल कर रहे क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

सिंह राशि के लिए जानें क्या है किस्मत में

सिंह राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो आज सोच समझकर कहीं इन्वेस्ट करें क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद नहीं है। वहीं अगर आप अपनी बात किसी से करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसे बुरा ना लगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सोच समझकर ही कोई फैसला ले।

राशिफल 21 जून 2026 में जानें कन्या राशि की किस्मत

कन्या राशि के जातक की जिंदगी में व्यस्तता बनी हुई है लेकिन यह आपके भविष्य के लिए अच्छा है। काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि प्रमोशन भी आपके हाथ लगेगी। इसके अलावा ऑफिस पॉलिटिक्स से जहां तक हो सके बचकर रहने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि के लिए जानें क्या है राशिफल

तुला राशि के जातक आर्थिक मामलों में आप थोड़ी सावधानी बरतें और फिजूल खर्ची से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। वाहन चलाने से पहले सावधान रहें क्योंकि दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा पार्टनर के साथ दूरियां मिटाने के लिए सोच समझकर बात करें। गुस्से पर कंट्रोल रखें।

वृश्चिक राशि के लिए जानें क्यों रविवार है खास

वृश्चिक राशि के जातक आज पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की जरूरत है नहीं तो आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। जहां तक हो सके वाद विवाद करने से बचें। धेर्य से काम ले। पुरानी की गई इन्वेस्टमेंट आपको आज फायदा दे सकता है लेकिन बिजनेस डील करने से सतर्क रहें।

कहां रिस्क लेने से बचें धनु राशि के जातक

राशिफल 21 जून 2026 में धनु राशि के जातक के लिए जिम्मेदारियां बढ़ सकती है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि रिस्क लेने से आप अपना नुकसान कर रहे हैं। पुराने किए गए इन्वेस्टमेंट आपको आज फायदे देने के लिए तैयार है ऐसे में जो भी करें सोच समझकर करें।

मकर राशि के लिए क्या है भाग्य में

मकर राशि के जातक बिजनेस में आपको फायदे मिलने की पूरी संभावना है लेकिन मेहनत करने से जरा भी ना हिचकें। इसके अलावा स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन काफी फायदेमंद है। रविवार को अगर आप मेहनत से कोई भी परीक्षा देते हैं तो उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

कहां संभलने की है कुंभ राशि को जरूरत

राशिफल 21 जून 2026 में कुंभ राशि के जातक को माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है। परिवार का साथ मिलेगा और आप क्वालिटी टाइम बिताएंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहने की सलाह दी जाती है तो बिजनेस में भी किसी पर भरोसा करने से बचें।

रविवार के लिए क्या है किस्मत में मीन राशि

फैशन और मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाले मीन राशि के जातक के लिए रविवार का दिन खास है क्योंकि आप नए डील क्रैक करेंगे। आपके आय में बढ़ोतरी की पूरी संभावना नजर आ रही है। बिजनेस में भी दिन फायदेमंद है लेकिन परिवार और काम को बैलेंस करने की जरूरत है नहीं तो चीज बिगड़ सकती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 21 June 2026

जून 20, 2026

Anurag Dhanda

जून 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 20, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 20, 2026