---Advertisement---

Rashifal 23 December 2025: मंगल इन 2 राशियों के लिए ला सकती है दुर्दशा, जानिए कहीं आपके लिए तो नहीं है खतरा

Rashifal 23 December 2025: राशिफल 23 दिसंबर 2025 आपके लिए किस्मत के कौन से दरवाजे खटखटाने वाले है। आइए जानते हैं क्या है वह खास चीज जिससे आपको आज बचकर रहने की जरूरत है और कहां आपको किस्मत का साथ मिलने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 22, 2025 9:00 अपराह्न

Rashifal 23 December 2025
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 23 December 2025: राशिफल 23 दिसंबर 2025 आखिर किन 4 राशि के जातकों के लिए बेहतर होने वाली है और किन 2 राशि के मुसीबत बढ़ा सकती है। शादीशुदा जिंदगी से लेकर प्यार, आर्थिक स्थिति और नौकरी से लेकर स्वास्थ्य को लेकर ग्रह और नक्षत्र की चाल आखिर किस ओर रुख करने वाली है।आगे जानते हैं कैसे किस्मत का साथ बदलने वाला है और किस तरह से आप अपने भाग्य का उदय कर सकते हैं। मेष राशि से लेकर वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक आइए जानते हैं राशिफल 23 दिसंबर 2025 आपके लिए क्यों खास होने वाला है।

सेहत के मामले में मेष राशि पर है Rashifal 23 December 2025 में ग्रहण

मेष राशि के जातक आज जमीन जायदाद को लेकर परेशान रह सकते हैं तो आपके लिए शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी आपका खुशनुमा रहने वाला है तो शनि की वजह से सेहत पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है और आप परेशान रह सकते हैं। किसी पर भी विश्वास करने से पहले आपको 100 दफा सोचने की जरूरत है। आज के लिए जरूरी उपाय लाल रंग की चूड़ी दान करें।

राशिफल 23 दिसंबर 2025 का दिन वृष राशि के लिए है उत्तम

वृषभ राशि के जातक मंगलवार को आप गाय को दाल रोटी खिलाएं इससे आपको फायदे होंगे। अपने प्यार को शादी में तब्दील करने का समय आ गया है और आज आपकी किस्मत आपको नाराज नहीं कर सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है और प्रमोशन के साथ-साथ आय में बढ़ोतरी की संभावना भी है। ज्वेलर्स और आईटी डिपार्टमेंट के लिए बेहतर समय है।

मुश्किल में है मिथुन राशि का भाग्य

मिथुन राशि के जातक मंगलवार राशिफल 23 दिसंबर 2025 में आपको लाल रंग अपने साथ रखना है इससे आपको फायदा होगा। बाहर निकालने के समय इसे अपने साथ रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। धोखा मिलेगा और आपका रिश्ता आज हमेशा के लिए खत्म हो सकता है। ऐसे में अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। नई नौकरी की भी संभावना है।

मंगलवार राशिफल 23 दिसंबर 2025 में कर्क राशि के लिए है मंगलमय

कर्क राशि के जातक आपको आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है तो विदेश जाने के भी योग दिखाई दे रहे हैं।रसोई में दिया जलाने से आपको लाभ मिलेगा तो अगर आप संतान के लिए लंबे समय से प्रयासरत है तो आज तमन्ना पूरी होगी। पार्टनर के साथ लाइव रोमांटिक होने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन खास है।

सिंह राशि के लिए कैसा है मंगलवार का हाल

सिंह राशि के जातक आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं क्योंकि थकान आपको मुश्किल में डाल सकती है।सरसों के तेल से शरीर में मालिश करने से आपको फायदा मिल सकता है। बच्चों की वजह से आप परेशान हो सकते हैं तो जॉब को लेकर जीवन में भी मुश्किल आ सकती है। ऐसे में समझदारी से काम ले। आय बढ़ने की संभावना है।

राशिफल 23 दिसंबर 2025 में कन्या राशि की कैसी है स्थिति

पीपल के नीचे दिया जलाने से कन्या राशि के जातक को फायदा होगा। राशिफल 23 दिसंबर 2025 में मंगलवार को भाई-बहन के साथ आपका रिश्ता मुश्किल में पड़ सकता है। वहीं शादीशुदा जिंदगी में प्यार आपका साथ देने वाला है। किसी भी काम में जल्दबाजी न कर ले क्योंकि भाग्य का साथ मिलेगा और बिजनेस में भी फायदा होगा।

तुला राशि के लिए क्या है किस्मत में

तुला राशि के जातक के लिए राशिफल 23 दिसंबर 2025 की बात करें तो आज सामान्य तौर पर आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी। बहते जल में नारियल दान करने से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। मंगलवार के दिन माता-पिता और भाई बहन के साथ समय बिताए फायदा होगा।प्यार के लिए उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है तो स्वास्थ्य के साथ-साथ बिजनेस में भी मुंह की खानी पड़ सकती है।

कैसा है वृश्चिक राशि के लिए मंगलवार का समय

वृश्चिक राशि के जातक आज अन्न का दान करें फायदा होगा। किसी अपने के स्वास्थ्य की वजह से भाग दौड़ बनी रह सकती है। नौकरी में भी परेशानी होगी तो उसके अलावा कुछ मामलों में आज का दिन फायदेमंद है। प्यार के मामले में दिन अच्छा होने वाला है तो संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि के लिए क्या है राशिफल 23 दिसंबर 2025 की स्थिति

धनु राशि के जातक चीटी का आटा डालने से आज जिंदगी में कोई भी परेशानी नहीं रहेगी। शादी को लेकर आपका मन उथल पुथल हो सकता है। इसकी वजह से आप परेशान हो सकते हैं। खान-पान पर संयम रखने की जरूरत है तो स्टूडेंट के लिए आज का दिन बेहतर है। मंगलवार को आर्थिक स्थिति में कुछ नुकसान मिलने की संभावना है।

मकर राशि के लिए हर मामले में मुश्किलें

मकर राशि के जातक राशिफल 23 दिसंबर 2025 की बात करें तो तुलसी का पौधा लगाने से आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी और संतान के साथ वक्त बिताए क्योंकि आप उनसे दूर हो सकते हैं। आत्मविश्वास की कमी रहेगी जिसकी वजह से जॉब में भी आपको मुश्किल है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए हित में नहीं है। बिजनेस में भी नुकसान के योग नजर आ रहा है।

कुंभ राशि के लिए कैसे मंगलवार है मिला जुला

राशिफल 23 दिसंबर 2025 की बात करें तो कुंभ राशि के जातक शिव मंत्र का जाप करें। आप प्यार के लिए आज समय निकालेंगे तो विदेश यात्रा के भी योग नजर आ रहे हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ की जरूरत है नहीं तो आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। निवेश आपके लिए नहीं है तो बचकर रहने की जरूरत है।

राशिफल 23 दिसंबर 2025 में मीन राशि कहां रहें सचेत

मीन राशि घर के मंदिर में केले का छोटा सा पौधा लगाने से आपको फायदा होगा। योग और मेडिटेशन करने से आज आप स्वस्थ रहेंगे। शादी के लिए भी आज का दिन बेहतर है। कानूनी विवाद से बचकर रहने की जरूरत है तो इसके अलावा बिजनेस में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जो भी करें सोच समझकर करें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 6 February 2026

फ़रवरी 5, 2026

कल का मौसम 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

Rain Alert 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

Akshaya Tritiya 2026

फ़रवरी 5, 2026

AI Impact Summit

फ़रवरी 5, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 5, 2026