---Advertisement---

Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को किसकी होगी किस्मत से जीत तो किसे मिलेगी मात, जानिए 12 राशियों के लिए कहां है ग्रहों का खतरा

Rashifal 23 June 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए आखिर किस्मत कहां मेहरबान है और कहां नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं क्या कहा गया है आपके लिए भाग्य में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 22, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 23 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 23 June 2026: राशियों के सितारों की स्थिति हर दिन बदलती है और इसके मुताबिक आपकी जिंदगी में भी परिवर्तन का दौर होता है लेकिन किस उपाय को करने से आपकी जिंदगी में खुशियां आ सकती है। कहां आपको सावधान रहने के लिए कहा जाता है इसके लिए जरूरी होता है कि आप उस दिन का उपाय करें। राशिफल 23 जून 2026 मंगलवार का दिन आखिर किन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद है और कहां आपको सावधान रहने में भलाई है। आइए जानते हैं उपाय क्या बताया गया है।

Rashifal 23 June 2026 में मेष राशि की किस्मत

मेष राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो जॉब के मामले में आपके लिए दिन अच्छा बताया गया है। किसी से भी लोन लेने से सावधान रहे और बिना सोचे समझे कोई भी इन्वेस्टमेंट ना करें जोखिम भरे कार्यों से बचें। कड़ी मेहनत करने से ही फायदा मिल सकता है। शुभ रंग लाल बताया गया है तो भगवान श्री राम की पूजा करने के साथ-साथ हनुमान जी को लाल वस्तुओं का दान करें फायदा होगा।

वृष राशि की कौन सी मनोरथ होगी पूरी


वृष राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो करियर और कारोबार में तेजी आने की संभावना है। वहीं आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें तभी फायदा होगा। आपसी संबंधों में विश्वास बनाकर रखना जरूरी है नहीं तो आपके रिश्ते टूट सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपके लिए हितकारी नहीं है। बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद ले आज का शुभ रंग कांस है और हनुमान जी की पूजा करें।

मिथुन राशि की कैसी है किस्मत

मिथुन राशि के जातक के भाग्य की बात करें तो राशिफल 23 जून 2026 में स्वभाव में बड़प्पन रखने से फायदा हो सकता है। बादामी रंग आपके लिए शुभ बताया गया है तो वहीं घर के बड़े बुजुर्ग का सम्मान करना बेहद जरूरी है नहीं तो मुश्किलें आ सकती हैं। किसी भी प्रोग्राम को करने से पहले उसे बारे में सोच समझकर फैसला लेना जरूरी है।

कर्क राशि के लिए जानें किस्मत का हाल

कर्क राशि के जातक किस्मत की बात करें तो पारिवारिक मामलों में सावधान रहना जरूरी बताया गया है। कोई भी आर्थिक फैसला लेने से बचने की जरूरत है। वहीं ऑफिस में अपने सीनियर्स से अपनी बात रखने में पीछे नहीं रहे क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। हनुमान जी का ध्यान लगाने से फायदा होगा।

क्या है सिंह राशि के लिए राशिफल 23 जून 2026 में

सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है वही पुरानी की गई इन्वेस्टमेंट से आपको फायदा मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ाने वाली हैं और समाज में मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है। आज के दिन हनुमान जी को बूंदी चढ़ाने से फायदा हो सकता है।

जानें कन्या राशि को कैसे मिल सकता है लाभ

कन्या राशि के जातक आज कुछ ऐसा करेंगे जिसकी वजह से आपको लाभ मिल सकता है और जहां से पैसे आने की उम्मीद नहीं की होगी वहां भी लाभ मिलेगा। दोस्तों का सपोर्ट मिलना आपके लिए फायदेमंद है। बिना सोचे समझे किसी पर भरोसा ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज के दिन हनुमान जी की आरती सुनने से लाभ मिलेगा।

तुला राशि के लिए क्या है उपाय में खास

मंगलवार राशिफल 2026 की बात करें तो तुला राशि को मानसिक शांति की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। वहीं घर से दूर जाना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज से आज कोई भी परेशानी नहीं है। तुलसी में पानी डालने से लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि के लिए जानें किस्मत का योग

वृश्चिक राशि बेवजह खर्च करने से ध्यान रखें। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है लेकिन इसका निर्वहन भी आप अच्छे से करेंगे। किसी पर गुस्सा करने से पहले सचेत हो जाए क्योंकि धैर्य से आप हर किसी का दिल जीत सकते हैं। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आज अपने मन पर काबू रखें।

धनु राशि के लिए किस्मत में क्या है खास

धनु राशि के लिए किस्मत की बात करें तो पुराने अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। राशिफल 23 जून 2026 में ऑफिस में भी आपके काम की हर जगह पर चर्चा होने वाली है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी तो स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन उत्तम बताया गया हैहै। ज सूर्य नमस्कार करें।

मकर राशि के लिए क्या है भाग्य में खास

मकर जातक के लिए करियर में तरक्की का योग दिखाई दे रहा है। नए दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है और इसकी वजह से आपकी परेशानी खत्म हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है और इसकी वजह से आपका दिन काफी लकी रहने वाला है। योग करें स्ट्रेस से दूर रहे।

क्या है कुंभ राशि के लिए उपाय

कुंभ राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो लंबे समय से जो काम पूरे नहीं है आज हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय बताया गया है तो पार्टनर के साथ अगर रिश्ता खराब था तो आज सभी परेशानी खत्म हो सकती है। आज कहीं भी अगर आप इन्वेस्ट करते हैं तो फायदा मिलेगा लक्ष्मी जी की पूजा करें।

राशिफल 23 जून 2026 में मीन राशि के लिए भाग्यफल

मीन राशि के जातक के लिए पुराने अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं तो नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। आय में वृद्धि की बात कही गई है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा और इसकी वजह से परिवार का नाम रोशन होगा। आज तुलसी में पानी डाले लाभ मिलेगा।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 22 June 2026

जून 21, 2026

Rashifal 21 June 2026

जून 20, 2026

Rashifal 20 June 2026

जून 19, 2026

Rashifal 19 June 2026

जून 18, 2026

Rashifal 18 June 2026

जून 17, 2026

Rashifal 16 June 2026

जून 15, 2026