---Advertisement---

Rashifal 25 July 2025: शनिवार को सतर्कता बरतें इन राशियों के जातक! हो सकता है बड़ा आर्थिक या शारीरिक नुकसान, यहां जानें भाग्य

Rashifal 25 July 2025: आखिर शनिवार को आपके लिए किस्मत कहां मेहरबान है और कहां आपको खुशियों का खजाना मिल सकता है। क्या है आपके लिए भाग्य का फल आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 25 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 25 July 2025: अगर आप भी इस लिस्ट में है जो राशियों में यकीन करते हैं तो आपको जान लेना जरूरी है कि आर्थिक स्थिति से लेकर प्यार और करियर के लिहाज से आपको कहां मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है। राशियों की दशा बदलने के साथ ही हर किसी की जिंदगी में परिवर्तन के योग बनते हैं जहां आप अपने उपाय को करने से सितारों की स्थिति बदल सकते हैं। कहां नुकसान के लिए तैयार रहने की जरूरत है। जानिए शनिवार राशिफल 25 जुलाई 2026 आपके लिए भाग्य क्या संकेत दे रहे हैं।

Rashifal 25 July 2026 में कहां हो सकता है फायदा

मेष राशि के जातक माता-पिता के आशीर्वाद लिए बिना किसी भी काम की शुरुआत ना करें। गाय को गुड़ और रोटी खिलाने से फायदा हो सकता है। पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। स्वास्थ्य और बिजनेस के लिए भी दिन मिला-जुला बताया गया है। कुल मिलाकर आज आपको फायदे हो सकते हैं।

वृष राशि के लिए क्या है किस्मत की दशा

वृष राशि के जातक के लिए गाय को हरा चारा खिलाने से लाभ मिल सकता है। हरा रंग पहनने से शुभ परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक सपोर्ट मिलने वाला है तो स्वास्थ्य को लेकर कोई भी लापरवाही न बरतने की सलाह दी जाती है।पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

मिथुन राशि के लिए जानें क्या है उपाय

गरीब बच्ची को भोजन करवाने से मिथुन राशि के जातक को फायदा हो सकता है। गुलाबी रंग पहनने फायदा होगा। स्वास्थ्य को लेकर दिन मिला-जुला रहने वाला है तो नौकरी के साथ-साथ करियर में सफलता मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। प्यार के लिहाज से दिन काफी खास बताया गया है।

क्या है राशिफल 25 जुलाई 2026 में कर्क राशि का भाग्य

हनुमान चालीसा का पाठ करने से कर्क राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। दोस्तों का सपोर्ट मिलने वाला है तो वहीं अपने फिलिंग्स पर और काबू रखें क्योंकि प्यार में धोखा मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। लाल रंग आपके लिए शुभ बताया गया है।

सिंह राशि के लिए जानें कारगर उपाय

गाय को हल्दी के साथ रोटी खिलाने से लाभ मिल सकता है। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लेना जरूरी है। सिंह राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर ध्यान देने की जरूरत है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

 

कन्या राशि के लिए जानें भाग्य

कन्या राशि के जातक के लिए अगर शनिवार की किस्मत की बात करें तो शनि देव के बीज मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेगा। धेर्य बनाकर रखना जरूरी बताया गया है तो वही आपका रिश्ता आज पहले से ज्यादा मजबूत होगा। भाई बहन का सपोर्ट मिलने वाला है।

राशिफल 25 जुलाई 2026 में कहां बचें तुला राशि

तुला राशि के जातक कुत्ते को भोजन करवाने से लाभ मिल सकता है। घर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने की संभावना नजर आ रही है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बारे में आप प्लान करेंगे। मानसिक तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है उपाय

वृश्चिक राशि के जातक के लिए अगर राशिफल 25 जुलाई 2026 की बात करें तो गाय को हल्दी का रोटी खिलाने से लाभ मिल सकता है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी में लाभ मिलने के साथ-साथ मान सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। आलस करने से जहां तक हो सके बचें।

 

धनु राशि को कहां मिल सकता है लाभ

हनुमान चालीसा का पाठ करने से धनु राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। मानसिक तनाव से बचने की सलाह दी जाती है। व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन मेहनत करने से फायदा भी होने वाला है। परिवार और पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाकर रखने से ही लाभ मिल सकता है।

 

मकर राशि के लिए जानें किस्मत

मकर राशि के जातक के लिए राशिफल 25 जुलाई 2026 की बात करें तो आटा या चावल का दान करने से लाभ मिल सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ता काफी मजबूत होगा तो स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है। जॉब में काफी फायदा हो सकता है।

 

कुंभ राशि के लिए शनिवार का योग


कुंभ राशि के लिए किस्मत की बात करें तो गाय को हरा चारा खिलाने से लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ बिजनेस में तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहने वाला है तो तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।

 

मीन राशि के लिए क्या है किस्मत में खास

राशिफल 25 जुलाई 2026 में मीन राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो धैर्य बनाकर रखने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव से बचने के साथ-साथ इमोशंस पर कंट्रोल करने से फायदा हो सकता है। आर्थिक मामले आपके लिए फायदेमंद है तो सफेद रंग पहनने से लाभ मिल सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026

Jharkhand News

जुलाई 24, 2026