Rashifal 27 February 2026: राशिफल 27 फरवरी 2026 शुक्रवार का दिन आखिर आपके लिए कैसा होने वाला है। क्या आपको किस्मत अपनी मेहरबानी दिखाकर प्यार लुटाने वाली है या भाग्य का साथ पाने के लिए आपको फिलहाल इंतजार करने की जरूरत पड़ने वाली है। आइए जानते हैं राशिफल 27 फरवरी 2026 में आपके लिए कौन सा वह उपाय लाभदायक होने वाला है। कैसे आप अपनी बिगड़ी हुई किस्मत बदल सकते हैं। ऐसे में शुक्रवार के लिए क्या एक उपाय आपकी किस्मत का रुख बदलने वाला है।शुक्रवार फागुन कृष्ण पक्ष में अमावस्या तिथि चंद्रमा कुंभ राशि की तरफ संचार करेगा।
Rashifal 27 February 2026 में जानें मेष राशि की किस्मत

भगवान विष्णु की पूजा करने से राशिफल 27 फरवरी 2026 में मेष राशि के जातक को फायदा मिल सकता है।फिजूल खर्ची से तौबा करने की सलाह दी जाती है। संतान की वजह से आपको खुशखबरी मिल सकती है तो नई जिम्मेदारी की वजह से आप स्ट्रेस में हो सकते हैं। घुटनों में दर्द की परेशानी हो सकती है।
वृष राशि के लिए क्या है राशिफल 27 फरवरी 2026 का योग

शनि देव की पूजा करने से वृष राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। परिवार का सपोर्ट मिलने वाला है। इस दौरान तनाव से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होने वाली है लेकिन इस दौरान खर्च बढने की पूरी संभावना है। जॉब में भी सावधानी बरतने से ही आपका काम बन सकता है।
कहां मिथुन राशि को संभलने के लिए कहा गया

मिथुन राशि के जातक के लिए बिजनेस में कुछ रुकावटें मिलने की आशंका नजर ना रही है। काले तिल का दान करने से फायदा होगा घर में मांगलिक कार्यक्रम होने वाले हैं तो वहीं ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलने की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो बिजनेस में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
कर्क राशि के लिए कैसा है राशिफल 27 फरवरी 2026 का भाग्य

कर्क राशि के जातक को भगवान शिव की पूजा करने की सलाह शुक्रवार को दी जाती है। इसकी वजह से आपको धन प्राप्ति की संभावना है। ज्यादा पानी पीकर हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी जाती है तो वहीं रोमांस की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है। आज के दिन बैगनी रंग पहने लाभ मिलेगा।
सिंह राशि को कहां मिलेगा भाग्य का साथ

सिंह राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो खान पान पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। सेहत के लिहाज से यह दिन खास नहीं होने वाला है। अकेलेपन की वजह से आप परेशान हो सकते हैं तो भाई बहन के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की सलाह दी जाती है। आज के दिन आप जो भी करेंगे आपके काम की हर जगह पर तारीफ होने वाली है।
कन्या राशि के लिए कहां है किस्मत मेहरबान
तनाव की वजह से कन्या राशि के जातक को राशिफल 27 फरवरी 2026 में मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से लाभ मिल सकता है। सफेद रंग पहने फायदा होगा। फिजूल खर्ची से बचने की सलाह दी जाती है लेकिन कहीं भी अगर आप धन निवेश कर रहे हैं तो इससे लाभ नहीं मिलेगा।
तुला राशि के लिए क्या है राशिफल 27 फरवरी 2026
तुला राशि के जातक का आज समय काफी रोमांटिक होने वाला है तो वहीं पीपल के पेड़ में दिया जलाने से लाभ मिलेगा। हरा रंग पहने शुभ है। उधार देने से बचने की कोशिश करें। ताजे फल खाने से फायदा हो सकता है तो वहीं खर्च बढ़ाने की संभावना है। इसके साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। प्रमोशन के योग नजर आ रहे हैं।
वृश्चिक राशि के लिए कैसे बदल सकती है किस्मत
वृश्चिक राशि के जातक पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। राशिफल 27 फरवरी 2026 में खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पार्टनर के साथ बहस हो सकती है तो शुक्रवार को मां दुर्गा की आरती करने से लाभ मिल सकता है जिससे आपको धन लाभ हो सकता है।
धनु राशि को कहां मिलेगा फायदा

तांबे के बर्तन में पानी पीने से लाभ मिलेगा तो इसके अलावा धनु राशि के लिए राशिफल 27 फरवरी 2026 नई जिम्मेदारियां लेकर आने वाली है। मेहनत से आप जग जीत सकते हैं तो वहीं प्रेम संबंध काफी खास हो सकता है। आय में वृद्धि के चांसेस नजर आ रहे हैं। पुराने मित्र से मुलाकात खास होगी जो बिजनेस में फायदा पहुंचाएगा।
मकर राशि की कहां बदल सकती है किस्मत

तुलसी के पौधे में जल डालने से मकर राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। पढ़ाई पर ध्यान देने से विद्यार्थियों की किस्मत बदल सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा तो इसके अलावा सर दर्द और आंखों की समस्याएं हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।
राशिफल 27 फरवरी 2026 में कुंभ राशि कहां रहे बचकर

कुंभ राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो माता लक्ष्मी की पूजा करने से लाभ मिल सकता है। नौकरी में बदलाव के योग नजर आ रहे हैं। निवेश के लिए दिन उत्तम है तो इसके अलावा सोच समझकर ही कोई फैसला ले और नकारात्मकता से बचने की सलाह दी जाती है।
क्या है शुक्रवार के लिए मीन राशि का उपाय

मीन राशि के जातक हनुमान चालीसा का पाठ करने से शुक्रवार आप पर मेहरबानी दिखा सकती है। राशिफल 27 फरवरी 2026 में परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।खान-पान पर संयम रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होंगी तो वहीं शादीशुदा जिंदगी में खुशियों का पल रहने वाला है।









