---Advertisement---

Rashifal 29 December 2025: वाहन चलाना इन 2 राशियों के लिए आफत में डाल सकती है जान, जानिए किनके लिए सोमवार है खतरा

Rashifal 29 December 2025: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक सोमवार को आपका राशिफल क्या लेकर आया है और कहां आपको फायदे और कहां नुकसान मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि उपाय को करने से लाभ मिलेगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 28, 2025 9:00 अपराह्न

Rashifal 29 December 2025
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 29 December 2025: राशिफल 29 दिसंबर 2025 साल का आखिरी सोमवार आखिर आपके लिए क्या लकी होने वाला है। शुभ अशुभ के योग में आपके नसीब में क्या मिलने वाला है। मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आइए जानते हैं आखिर कहां बदकिस्मती तो कहां भाग्य का साथ आपको मिल सकता है जो इस दिन को बेहतर बना सकता है। क्या है राशिफल 29 दिसंबर 2025 को लेकर उपाय जिससे आपको फायदा मिल सकता है। आज के दिन चंद्रमा मीन मेष राशि पर संचार करने वाला है। आइए जानते हैं सोमवार का राशिफल क्या है।

क्या है मेष राशि के लिए Rashifal 29 December 2025

मेष राशि सोमवार को भगवान शिव को दूध अर्पित करें इससे आपको लाभ मिल सकता है। कानूनी लड़ाई के चक्कर में आप पड़ सकते हैं। निवेश करने से जहां तक हो सके बचें लेकिन विदेश यात्रा के योग नजर आ रहे हैं। सेहत के मामले में दर्द की वजह से आप परेशान रह सकते हैं तो बिजनेस में लाभ मिलेंगे।

क्या मिलेगा सोमवार को आर्थिक लाभ वृषभ राशि को

हल्दी का तिलक सोमवार को लगाने से राशिफल 29 दिसंबर 2025 का आपके साथ मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी में क्लेश होने की संभावना है तो इसके अलावा आर्थिक लाभ में आपको झटका मिल सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम नहीं है। योग करने से सेहत बना रहेगा।

मिथुन राशि के लिए कहां है बदकिस्मती

मिथुन राशिफल 29 दिसंबर 2025 की बात करें तो पीपड़ की जाल में गुड चढ़ाने से लाभ मिल सकता है। गुस्से की वजह से आपके रिश्ते और काम दोनों बिगड़ सकते हैं। बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अति उत्तम है तो लव लाइफ में भी भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है।

राशिफल 29 दिसंबर 2025 में कर्क राशि का क्या है योग

भगवान शिव को जल चढ़ाने से सोमवार को कर्क राशि के जातक को लाभ मिलने की पूरी संभावना है। प्यार के मामले में आज किसी पर भरोसा करना आपके लिए बिल्कुल भी हितकारी नहीं है। सेहत से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होने वाली है तो नौकरी के साथ-साथ छात्रों के लिए भी सोमवार का दिन अति उत्तम होने वाला है।

सिंह राशि के लिए कैसा है राशिफल 29 दिसंबर 2025

सिंह राशि के लिए साल का आखिरी सोमवार हितकारी नहीं है तो यह कहना गलत नहीं है मां लक्ष्मी को 11 कौड़ी अर्पित करने से आपको लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट हो सकती है। निवेश से लाभ नहीं मिलने के साथ ही शादीशुदा जिंदगी में भी परेशानी की संभावना है। स्वास्थ्य भी परेशान कर सकता है।

क्या कन्या राशि के जातक को मिलेगा भाग्य का साथ

कन्या राशिफल 29 दिसंबर 2025 में गुड़हल के फूल का तिलक लगाने से आपको फायदा होगा। लव लाइफ में बिना सोचे समझे कुछ भी ना करें। बिजनेस में भी नुकसान के योग नजर आ रहे हैं। भाग दौड़ की वजह से आप थकावट का अनुभव कर सकते हैं लेकिन वाहन खरीदने के भी योग दिखाई दे रहे हैं।

कहां सतर्क रहे राशिफल 29 दिसंबर 2025 में तुला राशि

तुला राशि के जातक को विदेश से काम करने के ऑफर आ सकते हैं। भगवान शिव को शहद चढ़ाने से आज लाभ मिलेगा। दोस्त का सपोर्ट मिलने वाला है तो शादीशुदा जिंदगी भी खुशनुमा रहने वाला है लेकिन परिवार में किसी अपने की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। ऐसे में सतर्क रहे।

कहां मिलेगा राशिफल 29 दिसंबर 2025 में वृश्चिक राशि को लाभ

वृश्चिक राशि के जातक शिव मंत्र का जाप करने से आपको लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों की वजह से आप समाज में मान प्रतिष्ठा पाएंगे। बिजनेस में लाभ के आसार है तो दांपत्य जीवन भी खुशनुमा रहने वाला। इसके अलावा धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं। नौकरी के लिए भी आज का दिन बेहतर है।

बाहर जानें से बचें धनु राशि

सोमवार का व्रत करने से धनु राशि के जातक को लाभ मिलने वाला है। इसके अलावा पार्टनर के साथ तनाव होने की पूरी संभावना है। आपकी बॉन्डिंग काफी बिगड़ सकती है। ऐसे में सामंजस्य से रखना बेहद जरूरी है। आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी तो इसके अलावा बिजनेस में लाभ है लेकिन इस दौरान बाहर जानें से सावधान रहे।

कहां मकर राशि को सावधान रहने की जरूरत है

मकर राशि के जातक को नौकरी में प्रमोशन के आसार दिखाई दे रहे हैं। वाहन चलाने से आपको भी सावधान रहने की जरूरत है। हरी चीज का दान करना आपके लिए फायदेमंद होगा। शादीशुदा जिंदगी में कोई भी परेशानी नहीं है तो परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से आपको लाभ मिलेगा।

राशिफल 29 दिसंबर 2025 में कुंभ राशि का हाल

कुंभ राशि के जातक आज माता का साथ मिलने वाला है।जमीन जायदाद को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं तो सेहत को लेकर भी सावधानी बरतें। शादी के लिए रिश्ते आ सकते हैं तो इसके अलावा घर के लिए आप कोई नया समान खरीद सकते हैं।

मीन राशि के लिए जानें किस्मत का योग यहां

मीन राशि के जातक राशिफल 29 दिसंबर 2025 की बात करें तो सूर्य मंत्र का जाप करने से आपको लाभ मिलेगा।अगर आप मीडिया में कोई काम करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। योग करने से लाभ मिलेगा तो उसके अलावा आप किसी को धोखा भी दे सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026