---Advertisement---

Rashifal 5 May 2026: मंगलवार को किसके लव लाइफ में है भूचाल तो किनके करियर पर लगेगा ब्रेक, जानें कहां खतरे से मोल ना लें आप

Rashifal 5 May 2026: मंगलवार को आखिर किन राशि के जातकों की किस्मत खुल सकती है और किन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा आइए जानते हैं आपके लिए भाग्यफल क्या है जो दिन को बदल देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 4, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 5 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 5 May 2026: ग्रह और नक्षत्र की चाल बदलने के साथ आपकी राशि में बड़े बदलाव होते हैं और इसकी वजह से कभी आपकी किस्मत आपको खुशियां देती है तो कभी गम के बादल देखने को मिलते हैं। इस सबके बीच आखिर राशिफल 5 मई 2026 मंगलवार का दिन आपके लिए कहां खास हो सकता है और कहां मुश्किलें देखनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं इस सबके बीच किस उपाय को करने से फायदा होगा और कहां सतर्कता बरतने में ही आपकी भलाई हो सकती है।

मेष राशि जानें Rashifal 5 May 2026 में किस्मत का हाल

मेष राशि के लिए राशिफल 5 मई 2026 की बात करें तो लाल चंदन फुल भगवान शिव को अर्पित करने से फायदा हो सकता है कोई भी काम जल्दबाजी में न करने की सलाह दी जाती है तो पार्टनर का सहयोग प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में सफलता हासिल हो सकती है लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।

वृष राशि के लिए जानें क्या है भाग्यफल

वृष राशि के जातक के लिए अगर राशिफल 5 मई 2026 की बात करें तो ओम हनुमते नमः का जाप करने से फायदा होगा। लोन से मुक्ति मिल सकती है। नौकरी को लेकर आज प्रमोशन के साथ-साथ पैसे बढ़ने की भी उम्मीद है। बिजनेस में अपनों से ही धोखा मिल सकता है तो गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। भाई और पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना नजर आ रही है।

मिथुन राशि के लिए क्या है अलर्ट


मिथुन राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो स्वास्थ्य को लेकर आज लापरवाही बरतना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्टूडेंट के लिए सफलता मिलने की उम्मीद है तो समाज में मान सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने की वजह से आप स्ट्रेस में आ सकते हैं। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

राशिफल 5 मई 2026 में कर्क राशि की जानें किस्मत

कर्क राशि के जातक के लिए मंगलवार की किस्मत की बात करें तो संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। पत्नी या मां को चांदी दान करने से आपको लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा लेकिन किसी से भी पैसे लेने देने से बचें।

सिंह राशि के लिए क्या है मंगलवार में उपाय

सिंह राशि के जातक के लिए अगर राशिफल 5 मई 2026 की बात करें तो पार्टनर के साथ आपके रिश्ते की बुनियाद हिल सकती है। विवाद होने की संभावना है। तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। शक और गलतफहमी को जगह ना दें। लाल चंदन भगवान सूर्य को अर्पित करने से फायदा हो सकता है।

कन्या राशि को कहां होगा लाभ तो कहां नुकसान

कन्या राशि के जातक के लिए आय के नए साधन खुल सकते हैं। जरूरतमंद को हरा वस्त्र प्रदान करने से फायदा होगा। बिजनेस के लिए शुभ समय है। बेचैनी में मन रहेगा लेकिन आमदनी बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की जरूरत है।

तुला राशि के लिए क्या है राशिफल 5 मई 2026 की किस्मत

बजरंग बाण का पाठ करने से तुला राशि के जातक की किस्मत बदल सकते हैं। जीवन में जो भी करें सोच समझकर करें। दोस्तों के सहयोग से आप कुछ बड़ा हासिल कर सकते हैं लेकिन धन की समस्या बनी रह सकती है ऐसे में फिजूल खर्ची पर ध्यान दें और वाहन सावधानी से चलाएं।

कहां होगा वृश्चिक राशि को नुकसान

वृश्चिक राशि के जातक के लिए धन मामले में नुकसान नजर आ रहे हैं। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करने से आपको लाभ मिल सकता है। हल्का हरा रंग आपके लिए शुभ बताया गया है। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा तो वहीं नई नौकरी की तलाश में थे तो आज आपको सफलता मिल सकती है।

धनु राशि के लिए जानें मंगलवार का योग


पार्टनर के साथ रोमांटिक रिश्ता रहेगा। राशिफल 5 मई 2026 में नौकरी में सीनियर्स का साथ मिलने वाला है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। तुलसी की पूजा करने से फायदा होगा। विदेश यात्रा के योग नजर आ रहे हैं। कारोबार में बढ़ोतरी के साथ-साथ पार्टनर का सहयोग मिलने वाला है।

मकर राशि के लिए क्या है किस्मत की स्थिति

मकर राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो आज वाद विवाद और मनमुटाव की स्थिति आ सकती है। धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। शिवजी को दूध से अभिषेक करवाने से फायदा होगा। बिजनेस में परेशानियां बढ़ सकती है तो ऐसे में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। सेहत को लेकर ध्यान रखें।

इस एक चीज से सतर्क रहे राशिफल 5 मई 2026 में कुंभ राशि

तुलसी को दिया जलाने से कुंभ राशि के जातक को फायदा हो सकता है। संतान की वजह से आपकी मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है। नए रोजगार मिल सकते हैं और आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पार्टनर के साथ अनबन की स्थिति आ सकती है तो ऐसे में गुस्से को बढ़ावा न होने दे।

मीन राशि के लिए कहां मंगलवार है खतरा

बिजनेस में कोई भी निर्णय अगर आप बिना सोचे समझे लेते हैं तो इससे आपको नुकसान तय है। राशिफल 5 मई 2026 में मीन राशि के जातक बिजनेस, निवेश नौकरी के सिलसिले में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे लाभ मिलने की संभावना है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है तो पार्टनर के साथ अनबन की स्थिति आ सकती है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मई 4, 2026

कल का मौसम 5 May 2026

मई 4, 2026

Rain Alert 5 May 2026

मई 4, 2026

Assembly Election Results 2026

मई 4, 2026

Bhagwant Mann

मई 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 4, 2026