---Advertisement---

Rashifal 6 May 2026: बुधवार को नौकरी, बिजनेस या प्यार कहां होगी बल्ले-बल्ले, जानें सितारों की चाल क्या आपके लिए है लकी

Rashifal 6 May 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए आखिर किस तरफ जिंदगी रुख बदलने वाली है। कहां आपको फायदा होगा तो कहां नुकसान के लिए तैयार रहे। यहां जानें किस्मत।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 5, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 6 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 6 May 2026: राशिफल में अगर आप भी यकीन रखते हैं तो निश्चित तौर पर आपके लिए भी हर दिन खास होता होगा। जहां आप इसका इंतजार करते होंगे कि आखिर आपके लिए किस्मत क्या खास लेकर आई है। इस सबके बीच राशिफल 6 मई 2026 बुधवार का दिन आखिर किन के लिए खास और किन के लिए मुसीबत है। आइए जानते हैं इस बारे में आपके भाग्य के तारे क्या कह रहे हैं। बुधवार को आपके लिए ग्रह गोचर की स्थिति क्या है जहां ज्येष्ठ मास का पंचमी दिन है।

Rashifal 6 May 2026 में जानें मेष राशि की किस्मत

मेष राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो पेट संबंधित समस्याओं की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। पति पत्नी के बीच दूरियां आ सकती है तो परिवार के साथ सामंजस्य को बनाकर रखने में ही भलाई है। गरीबों को भोजन करने से फायदा होगा तो मान सम्मान में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है।

वृष राशि के लिए जानें कहां होगी बल्ले बल्ले


वृष राशि के जातक के लिए अगर बुधवार की किस्मत की बात करें तो वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है। नौकरी के लिए आपको कई शानदार अवसर मिलने वाले है। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से फायदा होगा। बिजनेस में न्यू डील आप पा सकते हैं तो वहीं पढ़ाई में सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि के जातक कहां हो जाए सावधान

मिथुन राशि के जातक के लिए गणेश जी को लड्डू और दुर्वा चढ़ाना फायदेमंद रहेगा। निवेश के लिए आज का दिन काफी उत्तम है। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ सकती है। धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो लव लाइफ में पार्टनर को प्राइवेसी दे। परिवार में विवाद बढ़ने की संभावना है।

कर्क राशि को कैसे मिल सकता है लाभ

आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से कर्क राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। आप अपनी पार्टनर को कीमती तोहफा दे सकते हैं। आपके प्यार की चर्चा हर जगह होने वाली है तो नौकरी के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा साबित हो सकता है। आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहने वाली है।

सिंह राशि के लिए कहां चमकेगी किस्मत

सिंह राशि के जातक शमी के पौधे की पूजा करने से आपको लाभ मिल सकता है। परिवार और समाज को लेकर आप कुछ ऐसा करेंगे जिसकी चर्चा होने वाली है। सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। निवेश और बिजनेस के लिए बुधवार काफी उत्तम बताया जा रहा है राशिफल 6 मई 2026 में आपको लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि के लिए क्या है राशिफल 6 मई 2026

परिवार में कोई समस्या आ सकती है और ऐसे में उनका साथ देना जरूरी है। अवैद्य संबंधों की वजह से आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। गणेश जी को दुर्वा चढ़ाने से फायदा होगा तो वही सेहत के साथ-साथ बिजनेस में नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में सचेत रहें।

तुला राशि के लिए जानें भाग्यफल

तुला राशि के जातक संतान की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। फिजूल खर्ची पर ध्यान दें। गायत्री मंत्र का जाप करें। म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करना आपके लिए लाभदायक होने वाला है। आय में बढ़ोतरी की संभावना है तो लव लाइफ में पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति आ सकती है।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है किस्मत में

वृश्चिक राशि के जातक के लिए अगर राशिफल 6 मई 2026 की बात करें तो भगवान शिव का जलाभिषेक करने से आपकी फायदे हो सकते हैं। नौकरी और पढ़ाई में दबाव बरकरार रहेगा ऐसे में मेहनत करें बिना कुछ भी हासिल नहीं कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान देखने को मिल सकता है तो इसके अलावा बिजनेस में नुकसान तय है।

धनु राशि के लिए कहां है राशिफल 6 मई 2026 में मुसीबत

धनु राशि की किस्मत की बात करें तो बुधवार को सुंदरकांड का पाठ करने से फायदा होगा। लड़ाई झगड़े से दूर रहकर अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना जरूरी है। नौकरी और पढ़ाई में सफलता तय है लेकिन बिजनेस में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि के लिए कहां लकी है दिन

मकर राशि के जातक के लिए राशिफल 6 मई 2026 में हनुमान मंदिर में घी का दिया जलाने से लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है तो बेरोजगार लोगों के लिए आज दिन लकी साबित हो सकता है। नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन हितकारी है।

कुंभ राशि के लिए क्या है भाग्य में


कुंभ राशि के जातक के लिए राशिफल में बुधवार की बात करें तो रियल स्टेट के लोगों को लाभ मिलने की पूरी संभावना है। पति-पत्नी की बीच तनाव बढ़ने और सेहत खराब रहने की संभावना है। सूर्य को जल देने से लाभ मिलेगा। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है।

मीन राशि के लिए कहां है लाभ तो कहां नुकसान

मीन राशि के जातक के लिए राशिफल 6 मई 2026 की बात करें तो हनुमान जी की पूजा करने से आपको लाभ मिल सकता है अगर आप कहीं यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। सेहत मिला-जुला रहने वाला है तो धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। परिवार के साथ रिश्ता मजबूत हो सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

कल का मौसम 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Bullet Train

सितम्बर 20, 2026

Rain Alert 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 20, 2026