---Advertisement---

Rashifal 7 May 2026: इस एक जातक के लिए गुरुवार को चुनौती नहीं होगी खत्म, 12 राशि जानें कब और कहां आप रहें सावधान

Rashifal 7 May 2026: आखिर मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए गुरुवार का दिन क्यों खास होने वाला है और किन परिस्थितियों के लिए तैयार रहने की आपको जरूरत है। आइए जानते हैं किस्मत।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 6, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 7 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 7 May 2026: राशिफल में भरोसा करते हैं और उस उपाय को करना चाहते हैं जो आपके लिए गुरुवार को हितकारी बन सकता है। अगर हां तो आइए जानते हैं आखिर राशिफल 7 मई 2026 की किस्मत आपके लिए कहां फायदेमंद है और कहां नुकसान झेलने के लिए आपको तैयार रहना पड़ेगा। गुरुवार का दिन जहां कुछ राशि के जातकों के लिए लाभदायक है तो कुछ को मुसीबत की वजह से परेशान होना पड़ सकता है। आइए जानते हैं राशिफल 7 मई 2026 में 12 राशि के जातकों के लिए क्या कहती है किस्मत जहां ज्येष्ठ मास की षष्ठी तिथि है।

Rashifal 7 May 2026 में मेष राशि के लिए क्या है किस्मत में


मेष राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो आप शनिदेव की आराधना करते हुए आज तरक्की पा सकते हैं। इसके अलावा आपकी गलत संगति का असर आज आपकी शादीशुदा जिंदगी पर पड़ सकता है। विदेश जाने के योग नजर आ रहे हैं और इस दौरान पैसों की परेशानी से जुट सकते हैं।

कहां वृष राशि के लिए बताया गया खतरा

वृष राशि के जातक के लिए राशिफल 7 मई 2026 की बात करें तो रिश्तो में विश्वास बनाकर रखना बेहद जरूरी बताया गया है। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज दान करने से आपको फायदा होगा। शादीशुदा जिंदगी खुशनुमा रहने वाली है और अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। दोस्तों की मदद मिलेगी।

कहां राशिफल 7 मई 2026 में मिथुन राशि संभल जाएं

गाय की सेवा करने से मिथुन राशि के जातक को फायदा हो सकता है। धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो इसके अलावा गुरुवार को प्यार में धोखा मिलने की संभावना है। किसी पुराने दोस्त की मुलाकात आपकी जिंदगी के लिए रंग लाने वाली है। घर की स्त्री के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है।

कर्क राशि के लिए कहां मुश्किल बढाएगी किस्मत

बिजनेस में निवेश करने से निराशा हाथ लग सकती है तो इसके अलावा लव लाइफ में अलगाव तक की स्थिति आ सकती है। भगवान विष्णु की पूजा करने से परेशानी दूर हो सकती है। सेहत के लिए गुरुवार का दिन आपके लिए हितकारी नहीं है तो ऐसे में सावधान रहें।

कहां सतर्क रहे सिंह राशि के जातक

सिंह राशि के जातक के लिए रिश्ते आएंगे और शादीशुदा जिंदगी खुशनुमा रहने वाली है। राशिफल 7 मई 2026 में आपके काम की हर तरफ सराहना होने वाली है। लड्डू गोपाल को मक्खन मिश्री का भोग लगाए फायदा होगा। आज आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी तो मौसमी बीमारी से सतर्क रहे।

कन्या राशि के लिए किन मामलों में लकी है राशिफल 7 मई 2026

कन्या राशि के जातक के लिए अगर गुरुवार की किस्मत की बात करें तो आज व्रत करने और पीला वस्त्र धारण करें फायदा होगा। आध्यात्मिक रुझान बढ़ने के साथ-साथ खुद को आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। निवेश, शेयर मार्केट और बिजनेस के लिए आज का दिन उत्तम बताया गया है। परिवार और पार्टनर के साथ-साथ बच्चों के लिए क्वालिटी टाइम बिताएं।

कहां तुला राशि के लिए लकी है गुरुवार

आक का पौधा घर में लगाने से तुला राशि की किस्मत चमक सकती है। राशिफल 7 मई 2026 में नौकरी और पढ़ाई को लेकर आप मेहनत करेंगे और इसका फल भी आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य आपके लिए हितकारी है तो धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। शादी और रोमांस के लिए आज का दिन उत्तम बताया गया है।

कहां वृश्चिक राशि के लिए है गुरुवार मुसीबत

हरा और काला रंग पहनने से आपको फायदा हो सकता है तो वृश्चिक राशि के जातक भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें फायदा होगा। पार्टनर की तबीयत बिगड़ने की वजह से आप परेशान हो सकते हैं तो नौकरी और पढ़ाई में आपके काम की हर जगह तारीफ होने वाली है। शादीशुदा जिंदगी में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कहां सावधान रहने में धनु राशि को है फायदा

पीपल के पेड़ में दिया जलाने और जल चढ़ाने से धनु राशि के जातक को फायदा हो सकता है आज कुछ दुख का सामना करना पड़ सकता है तो ऐसे में वाहन चलाने से पहले सावधान रहे। काम का दबाव रहेगा लेकिन आपकी जिम्मेदारियां आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काफी है।

मकर राशि के लिए क्या है गुरुवार का योग

मकर राशि के जातक के लिए राशिफल 7 मई 2026 की बात करें तो विष्णु भगवान को घी का दिया जलाने से लाभ मिल सकता है। पार्टनर की तबीयत बिगड़ सकती है और आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। माता-पिता से सलाह लेकर भी कोई काम करें। शादीशुदा जिंदगी को संभाल कर रखने की जरूरत है।

कहां कुंभ राशि की बढ़ सकती है परेशानी

कुंभ राशि के जातक नौकरी में दबाव बढ़ने के साथ-साथ जिम्मेदारियां आपको परेशान कर सकती है। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे तो बिजनेस के लिए आज का दिन उत्तम नहीं बताया गया है। सूर्य को जल चढ़ाने से फायदा हो सकता है तो वहीं दोस्त आपके लिए आज सब कुछ कुर्बान करने के लिए तैयार है।

मीन राशि की कैसे बदलेगी हरी वस्तु किस्मत


मीन राशि के जातक के लिए राशिफल 7 मई 2026 गुरुवार की बात करें तो हरी वस्तुओं का दान करने से लाभ मिल सकता है। सेहत आज मिला जुला रहने वाला है तो पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा सकती है। नौकरी के लिए ऑफर आएंगे और धन वृद्धि की संभावना है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nishant Kumar

मई 8, 2026

Bengal Politics

मई 8, 2026

Sanjay Raut

मई 8, 2026

Vijay Thalapathy

मई 8, 2026

Nida Khan

मई 8, 2026

Rashifal 8 May 2026

मई 7, 2026