---Advertisement---

Rashifal 8 February 2026: रविवार को किसके लिए है खतरा और कहां बदलेगी तकदीर, जानें शुभ-अशुभ सितारों का योग

Rashifal 8 February 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आइए जानते हैं किस्मत किस तरफ रुख करने वाली है और कहां आपको आज सावधान रहने की जरूरत है। रविवार को क्या है आपके लिए खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 7, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 8 February 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 8 February 2026: राशिफल 8 फरवरी 2026 में आपके लिए क्या है किस्मत में और रविवार को क्या करने से लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं रविवार का दिन आपके लिए क्यों खास हो सकता है और प्यार से लेकर जॉब, करियर के साथ- साथ-साथ के मामलों में आपको फायदा मिल सकता है। कहां आपको फिलहाल संभलने की जरूरत है और राशिफल 8 फरवरी 2026 को क्या है आपका भाग्यफल। कृष्ण पक्ष सप्तमी चंद्रमा तुला राशि की तरफ संचार करने वाला है तो जानिए आपकी किस्मत।

कैसा है मेष राशि के लिए भाग्यफल

मेष राशि के लिए राशिफल 8 फरवरी 2026 में पुरानी समस्याएं जो चली आ रही है उससे मुक्ति मिल सकती है लेकिन इस दौरान आज मन में बेचैनी बनी रहेगी। हालांकि गुस्से में कोई भी फैसला करने से जरूरत है वरना नुकसान आपका होगा।

वृष राशि के लिए क्या है किस्मत में

वृष राशि के जातक की बात करें तो जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपके लिए भी मुसीबत की घंटी बन सकती हैं और आपको जिंदगी भर के लिए पछतावे दे सकता है। बुधवार को बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए भी खतरे कम नहीं है तो जो भी फैसला ले सोच समझ कर ले।

मिथुन राशि के लिए क्या है रिश्तों का योग

मिथुन राशि के जातक के लिए आज दिन खुशनुमा नहीं रहने वाला है। मन में निराशा बनी रहेगी और दर्द की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। गठिया से पीड़ित लोगों के लिए राशिफल 8 फरवरी 2026 हितकारी नहीं है तो ऐसे में पार्टनर अनबन की भी संभावना है।

कर्क राशि के लिए क्या किस्मत में

कर्क राशि की किस्मत की बात करें तो अकेलापन आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। राशिफल 8 फरवरी 2026 में दूसरों पर निर्भर रहने की वजह आप आत्मविश्वास से काम करेंगे। आप सफलता भी हासिल कर सकते हैं जहां कोशिश करेंगे। आप जहां तक हो सके अपने परिवार के लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बताएं।

राशिफल 8 फरवरी 2026 में क्या है सिंह राशि को सलाह

सिंह राशि के जातक की बात करें तो आपको अपने परिवार का साथ मिलने वाला है तो करियर से जुड़ी कोई भी चीज आपके लिए हितकारी हो सकता है। अपनों का साथ मिलेगा और आप बिजनेस में भी सफलता हासिल कर सकते हैं लेकिन परिवार के बड़े बुजुर्ग से बातचीत जरूर करें।

कन्या राशि कहां आपको है खतरा

कन्या राशि के जातक की बात करें तो विवाद की वजह से आज परेशानी हो सकती है तो ऐसे में बात बढ़ाने से बेहतर यह है कि आप बातचीत कर समस्या को सुलझाने की कोशिश करें। बच्चों की सेहत को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है तो सावधान रहे।

राशिफल 8 फरवरी 2026 में तुला राशि कहां रहे अलर्ट

तुला राशि के जातक आज आपके मन में बेचैनी रहेगी और मूड स्विंग के आप शिकार रहेंगे। ऐसे में योग करें। मेडिटेशन करने से आपको फायदा मिलेगा। गाड़ी और वाहन खरीदने के योग नजर आ रहे हैं लेकिन इस दौरान किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से जहां तक हो सके बचने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि के लिए कहां है खतरा


वृश्चिक राशि के जातक की बात करें तो करियर में कुछ बदलाव होने की उम्मीद है. अगर आप नौकरी की तलाश में पिछले लंबे समय से थे तो आपकी मुरादे पूरी हो सकती है। इसके अलावा पार्टनर से सामंजस्य बनाकर रखें। अगर उनके सामने आप किसी और को तवज्जो देते हैं तो आपके बीच दूरियां आ सकती है।

कहां धनु राशि को है नुकसान

धनु राशि के जातक के लिए आज कोई भी गलती नुकसान दे हो सकती है। ऐसे में जो भी फैसले सोच समझ कर ही करें। नुकसान होने की पूरी संभावना है। आर्थिक स्थिति भी कमजोर रहने वाली है और समाज में आपके मान सम्मान की वृद्धि होने वाली है।

राशिफल 8 फरवरी 2026 में क्या गलती नहीं करें मकर राशि

मकर राशि के ज्यादा आज पैसों के लेनदेन में जहां तक हो सके सावधान रहे। बिजनेस में इन्वेस्टमेंट आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है तो इसके अलावा सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। खान-पान में की गई गलती आपके लिए भारी पड़ सकती है।

कुंभ राशि के लिए क्या है राशिफल 8 फरवरी 2026 में

कुंभ राशि के जातक आज इमोशनल होकर कोई भी फैसला लेने से जहां तक हो सके बचें। ऑफिस की राजनीति आपके लिए भारी पड़ सकती है। आपके पीछे बात बनाई जा रही है लेकिन सिर्फ आप अपने मुकाम पर ध्यान दें नहीं तो मुश्किल आ सकती है।

रिश्तों के लिहाज से मुश्किल है रविवार


राशिफल 8 फरवरी 2026 में मीन राशि के जातक सर दर्द की वजह से परेशान हो सकते हैं। रिश्तो के लिए भी आज का दिन उत्तम नहीं है। रविवार को आप मुश्किलों का सामना करेंगे जिसके बारे में शायद आपने सोचा भी नहीं होगा। पार्टनर के साथ वाद विवाद ना करें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026