---Advertisement---

Ravivar ke Upay: भूलकर भी रविवार के दिन न करें ये 5 काम, वरना मुसीबतों का टूट सकता है पहाड़

Ravivar Ke Upay: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। हर दिन किसी न किसी देवी देवताओं पर समर्पित होता है। इसी तरह रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। कहा जाता है इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। व्यक्ति सूर्य ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 7, 2023 8:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ravivar Ke Upay: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। हर दिन किसी न किसी देवी देवताओं पर समर्पित होता है। इसी तरह रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। कहा जाता है इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। व्यक्ति सूर्य की भांति चमकता रहता है।

मान्यताओं के अनुसार हिंदू धर्म में सूर्य देव की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं इस दिन कुछ खास उपाय भी करना चाहिए। इससे सूर्य देव सभी परेशानियों को दूर कर देते हैं। इतना ही नहीं इस दिन कई सारी चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। कहा जाता है, रविवार के दिन इन 5 कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वरना व्यक्ति को कई बड़ी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं किन चीजों को भूल से भी रविवार के दिन नहीं करनी चाहिए।

1. रविवार के दिन न करें मांस मदिरा का सेवन

रविवार के दिन कभी भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन इन चीजों से सेवन से कुंडली में सूर्य और शनि दोनों की स्थिति खराब हो जाती है। इससे व्यक्ति को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

2. रविवार के दिन न कटवाएं बाल

रविवार के दिन कभी भी बाल नहीं कटवाना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य देव की स्थिति खराब हो जाती है। इससे व्यक्ति के जीवन में कई बड़ी तबाही शुरू हो जाती है।

3. नमक का न करें सेवन

रविवार के दिन कभी भी नमक का सेवन नहीं करें। इससे कई बड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ता है। रविवार के दिन सूर्यास्त के बाद तो भूल से भी नमक का सेवन न करें। वरना कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: दिमाग के काफी तेज होते हैं इस मूलांक के जातक , बुद्धि में कोई नहीं पकड़ हरा सकता

4. इन रंगों के वस्त्र कभी धारण न करें

रविवार के दिन कपड़े के रंग को लेकर कई बड़ी सावधानियां बरतने की जरूरत है। इस दिन कभी भी नीले, काले, कत्थई रंग या इससे मिलते जुलते रंगों के कपड़ों को धारण न करें। इसका बेहद अशुभ परिणाम मिलता है।

5. तांबे से जुड़ी चीजों को न बेचें

रविवार के दिन कभी भी तांबे से जुड़ी चीजों को नहीं बेचनी चाहिए। अगर आपकी कुंडली में सूर्य देव का दोष है तो ये काम तो भूलकर भी न करें। वरना व्यक्ति के जीवन तबाही शुरू हो जाती है।

ये भी पढ़ें: Astrology: अगर आपके हाथ में भी है ये रेखा तो बदलने वाली है आपकी भी किस्मत   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026