---Advertisement---

Surya Grahan 2023: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए सूतक काल में क्या करें और क्या न करें

: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सूर्यग्रहण बेहद खास होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रहण के पीछे अनेकों कारण छिपे होते हैं। ग्रहण के बाद विभिन्न राशियों पर अलग-अलग तरह के प्रभाव पड़ते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 9, 2023 5:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सूर्यग्रहण बेहद खास होने वाला है। गौरतलब है कि, यह सूर्य ग्रहण 07:05 पर शुरू होगा और दोपहर 12:29 पर समाप्त होगा। उन्नाव के ज्योतिष शास्त्री पंडित ऋषि कांत शास्त्री ने साल के पहले सूर्य ग्रहण के बारे में अनेकों बातें बताई हैं।

20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने वाला है‌। हालांकि या भारत में नहीं दिखेगा और ना ही भारत के लोगों पर इसका कोई असर पड़ेगा। गौरतलब है कि, भारतीयों के लिए हर ग्रहण महत्वपूर्ण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रहण के पीछे अनेकों कारण छिपे होते हैं। ग्रहण के बाद विभिन्न राशियों पर अलग-अलग तरह के प्रभाव पड़ते हैं।

इन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में नहीं देखने वाला यह सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर दृश्यमान होगा। यह सूर्य ग्रहण सुबह के 7:05 से रात के 12: 29 बजे तक लगने वाला है। वही इस सूर्य ग्रहण से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातें उन्नाव के ज्योतिष शास्त्र पंडित ऋषि कांत शास्त्री ने बताई हैं।

Also Read: Tiger Reserve में PM मोदी ने जिस Mahindra Bolero Camper कार से की सैर, जानें कितनी है दमदार?

सूतक काल में क्या करें और क्या न करें

ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू होता है। वही चंद्रग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू होता है। आमतौर पर सूतक काल को अशुभ माना जाता है। इस दौरान किसी भी मंगल कार्य को आरंभ करने से मना किया जाता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि सूतक काल में बच्चों और बुजुर्गों को छोड़कर बाकी किसी को भी भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए। साथ ही सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को काफी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के समाप्त होते ही सूतक काल भी खत्म हो जाता है। लेकिन सूतक काल का प्रभाव उन्हीं जगहों पर पड़ता है, जहां सूर्य ग्रहण दिखाई देता है। सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को काफी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Also Read: Chennai-Delhi Rajdhani Express: राजधानी एक्सप्रेस में अचानक निकलने लगा धुआं, मची अफरातफरी

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rashifal 13 May 2026

मई 12, 2026

Rashifal 12 May 2026

मई 11, 2026

Rashifal 11 May 2026

मई 10, 2026

Rashifal 10 May 2026

मई 9, 2026

Vivek Tripathi

मई 9, 2026