---Advertisement---

Horoscope Today 19 January 2023: इन जातकों को मिलेगा आज के दिन भाग्य का पूरा साथ, जानें क्या कहते हैं आपके चमकते सितारे

Horoscope Today 19 January 2023: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र का जीवन पर बहुत महत्व है। हर दिन किसी न किसी ग्रह नक्षत्र का परिवर्तन राशि में होता है। इसका गहरा प्रभाव जीवन पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं आज के दिन किन जातकों पर पड़ने वाला है प्रभाव। मेष राशि मेष राशि के जातकों ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 19, 2023 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 19, 2023 1:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 19 January 2023: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र का जीवन पर बहुत महत्व है। हर दिन किसी न किसी ग्रह नक्षत्र का परिवर्तन राशि में होता है। इसका गहरा प्रभाव जीवन पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं आज के दिन किन जातकों पर पड़ने वाला है प्रभाव।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन तरक्की से भरा रहेगा। आज के दिन किसी नए कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आज के दिन धैर्य और संयम के साथ नई शुरुआत करें। आज के दिन अपने मन की आवाज को जरूर सुने।

वृषभ राशि

वृषभ राशि जातकों का दिन बेहतर रहने वाला है। आज के दिन बिजनेस को लेकर कई नई योजनाएं बन सकती है। कई कामों को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है। बाहर निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर लें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने की जरूरत है। आज का दिन सकारात्मक गतिविधियों में बीतेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें आज तनाव झेलनी पड़ सकती है। कुछ नकारात्मक विचार मन में आ सकते हैं जिसे खुद को हावी न होने दें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का रिश्तों के प्रति समर्पण दिखेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। वहीं दोस्तों का भी साथ बना रहेगा। भूमि और वाहन खरीदने का योग बन रहा है। अनावश्यक खर्च करने से बचें। आज के दिन बिजनेस में पार्टनरशिप का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत है। भावना में आ कर कोई बड़ा कदम न उठाए। विद्यार्थियों को आज के दिन विशेष ध्यान देने की जरूरत है। धैर्य से काम लें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं। आज के दिन ऑफिस के कार्य से परेशानियों का सामना करना होगा। आज के दिन थकान महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वहीं संतान के जीवन में सुखों की प्राप्ति होने वाली है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन आध्यात्म के क्षेत्र में बेहतर गुजरेगा। आज के दिन कारोबारियों के लिए बेहतर रहने वाला है। माता पिता की सेहत में सुधार हो सकता है। आज धैर्य और संयम से काम लें। अस्पताल का चक्कर लग सकता है।

ये भी पढ़ें: CHOCOLATE IN PERIODS: पीरियड्स में चॉकलेट खाना है बेहद फायदेमंद, क्रैम्प्स और क्रेविंग के साथ ही दर्द से भी दिलाती है राहत

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहेगा। आज के दिन मेहनत करते रहें एक दिन फल जरूर मिलेगा। आज के दिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में खुशियां आ सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। जितने भी जातक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके जीवन में कई बड़ी बदलाव हो सकती है। आज के दिन ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज के दिन कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। जितने भी जातक नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या तलाश कर रहें हैं तो उन्हें सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के नौकरी पेशा जातक आज तनाव से ग्रसित रहेंगे। पारिवारिक वातावरण में खुशियों का आगमन होगा। आज के दिन थकान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विदेशी कंपनियों को जोड़कर अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों आज अपनी बिजनेस को नई ऊंचाई पर लेकर जा सकते हैं। आज के दिन पति पत्नी के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। स्टूडेंट्स ध्यान लगाकर पढ़ाई करें। सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

ये भी पढ़ें: Astrology: अगर आपके हाथ में भी है ये रेखा तो बदलने वाली है आपकी भी किस्मत   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026

Rashifal 25 May 2026

मई 24, 2026

Rashifal 24 May 2026

मई 23, 2026

Rashifal 23 May 2026

मई 22, 2026

Rashifal 22 May 2026

मई 21, 2026

Rashifal 21 May 2026

मई 20, 2026